Q. हाल ही में चर्चित सरभंगा जलप्रपात किस जिले में स्थित है?
[A] बस्तर
[B] सरगुजा
[C] जशपुर
[D] कोरबा
[B] सरगुजा
Q. गणेश बहार नदी और शबरी नदी का संगम स्थल ‘तिरिया’ किस जिले में है?
[A] सुकमा
[B] दंतेवाड़ा
[C] बीजापुर
[D] बस्तर
[D] बस्तर – बस्तर जिले के तिरिया नामक स्थान पर गणेश बहार नदी का संगम शबरी नदी से होता है।
Q. मकरीदरहा जलप्रपात किस वन्यजीव अभयारण्य क्षेत्र के अंतर्गत आता है?
[A] बारनवापारा
[B] सीतानदी
[C] गोमर्डा
[D] अचानकमार
[C] गोमर्डा – सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में स्थित मकरीदरहा जलप्रपात गोमर्डा वन्यजीव अभयारण्य क्षेत्र के अंतर्गत आता है।
Q. छत्तीसगढ़ में होलसेल कॉरिडोर कहाँ प्रस्तावित है?
[A] भिलाई
[B] बिलासपुर
[C] नया रायपुर
[D] कोरबा
[C] नया रायपुर – थोक व्यापार को बढ़ावा देने के लिए एक ‘होलसेल कॉरिडोर’ की स्थापना नया रायपुर में प्रस्तावित है।
Q. प्रतिवर्ष नाग पंचमी का मेला किस स्थान पर आयोजित होता है?
[A] डोंगरगढ़
[B] दल्हा पहाड़
[C] रामगढ़
[D] सिहावा पर्वत
[B] दल्हा पहाड़ – जांजगीर-चांपा के अकलतरा में स्थित दल्हा पहाड़ की चोटी पर हर साल नाग पंचमी के दिन भव्य मेले का आयोजन होता है।
Q. विधानसभा उत्कृष्ट अलंकरण समारोह में उत्कृष्ट विधायक (पक्ष) का पुरस्कार किसे प्रदान किया गया?
[A] बृजमोहन अग्रवाल
[B] भावना बोहरा
[C] अजय चंद्राकर
[D] धरमलाल कौशिक
[B] भावना बोहरा – विधानसभा उत्कृष्ट अलंकरण समारोह में पंडरिया से भाजपा विधायक भावना बोहरा को उत्कृष्ट विधायक (पक्ष) का पुरस्कार प्रदान किया गया है।
Q. विधानसभा उत्कृष्ट अलंकरण समारोह में उत्कृष्ट विधायक (विपक्ष) का पुरस्कार किसे प्रदान किया गया?
[A] भूपेश बघेल
[B] टी. एस. सिंहदेव
[C] लखेश्वर बघेल
[D] कवासी लखमा
[C] लखेश्वर बघेल
Q. ‘चरण पादुका योजना’ को राज्य सरकार द्वारा पुनः प्रारंभ किया गया, यह योजना मूल रूप से कब शुरू हुई थी?
[A] 2001
[B] 2005
[C] 2008
[D] 2014
[B] 2005 – छत्तीसगढ़ सरकार ने तेंदूपत्ता संग्राहकों के लिए ‘चरण पादुका योजना’ को पुनर्जीवित किया है। यह योजना मूल रूप से नवंबर 2005 में शुरू की गई थी।
Q. एक निजी कंपनी, रेयर प्लेनेट के साथ किस स्थानीय ब्रांड के उत्पादों की बिक्री के लिए समझौता हुआ है?
[A] बस्तरिया
[B] सरगुजिया हर्बल्स
[C] जश-प्योर
[D] रायपुर फ्रेश
[C] जश-प्योर – जशपुर जिले के स्थानीय ब्रांड ‘जश-प्योर’ के उत्पादों की बिक्री के लिए रेयर प्लेनेट नामक कंपनी के साथ समझौता हुआ है। इसके तहत देश के पांच हवाई अड्डों पर इसके उत्पादों की बिक्री शुरू होगी।
Q. मुख्यमंत्री मोबाइल टावर योजना के तहत, चरणबद्ध तरीके से राज्य में कितने मोबाइल टावर लगाने का लक्ष्य है?
[A] 1,000
[B] 3,000
[C] 5,000 से अधिक
[D] 10,000
[C] 5,000 से अधिक – मुख्यमंत्री मोबाइल टावर योजना के तहत राज्य में चरणबद्ध तरीके से 5,000 से अधिक मोबाइल टावर लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। विशेष रूप से बस्तर और सरगुजा संभागों में नेटवर्क कनेक्टिविटी बेहतर की जाएगी।
Q. छत्तीसगढ़ सरकार ने छोटे व्यापारियों को राहत देते हुए कितने रुपये तक के पुराने वैट (VAT) बकाया को माफ करने की घोषणा की है?
[A] ₹10,000
[B] ₹25,000
[C] ₹50,000
[D] ₹1,00,000
[B] ₹25,000 – छत्तीसगढ़ सरकार ने 10 साल से अधिक समय से लंबित मामलों में छोटे व्यापारियों के लिए ₹25,000 तक के मूल्य वर्धित कर (VAT) के बकाये को माफ करने की घोषणा की है। इस फैसले से 40,000 से अधिक छोटे व्यापारियों को लाभ होगा।
Q. कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) अपने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत छत्तीसगढ़ के कितने एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों (EMRS) का समर्थन करेगा?
[A] 50
[B] 68
[C] 75
[D] 100
[B] 68 – जनजातीय मामलों के मंत्रालय ने कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) के साथ साझेदारी की है, जिसके तहत CIL छत्तीसगढ़ में 68 एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों (EMRS) को 10 करोड़ रुपये की सहायता प्रदान करेगा। इससे 28,000 से अधिक आदिवासी छात्रों को लाभ मिलेगा।
Q. ‘छत्तीसगढ़ राज्य लॉजिस्टिक्स नीति 2025’ का मुख्य उद्देश्य क्या है?
[A] केवल कृषि उपज का परिवहन सुगम बनाना
[B] राज्य को एक राष्ट्रीय लॉजिस्टिक्स हब बनाना
[C] शहरी परिवहन व्यवस्था में सुधार करना
[D] रेलवे नेटवर्क का विस्तार करना
[B] राज्य को एक राष्ट्रीय लॉजिस्टिक्स हब बनाना – मुख्यमंत्री ने ‘छत्तीसगढ़ राज्य लॉजिस्टिक्स नीति 2025’ को मंजूरी देने की घोषणा की, जिसका उद्देश्य राज्य को एक राष्ट्रीय लॉजिस्टिक्स हब बनाना है। यह नीति वैश्विक और घरेलू लॉजिस्टिक्स कंपनियों को आकर्षित करेगी तथा निर्यात बुनियादी ढांचे में सुधार करेगी।
Q. छत्तीसगढ़ वन विभाग ने हाल ही में किस अधिकार से संबंधित अपने निर्देश को वापस ले लिया है?
[A] व्यक्तिगत वन अधिकार
[B] लघु वनोपज संग्रहण अधिकार
[C] सामुदायिक वन संसाधन अधिकार (CFRR)
[D] वन भूमि पर कृषि अधिकार
[C] सामुदायिक वन संसाधन अधिकार (CFRR) – छत्तीसगढ़ वन विभाग ने हाल ही में अपने उस निर्देश को वापस ले लिया है, जिसमें सामुदायिक वन संसाधन अधिकारों (CFRR) से संबंधित किसी भी कार्य को करने से सरकारी विभागों, गैर-सरकारी संगठनों और निजी संस्थाओं को रोक दिया गया था। यह निर्णय आदिवासी समुदायों के विरोध के बाद लिया गया।
Q. पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय, बिलासपुर के नए कुलपति के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
[A] डॉ. आलोक चक्रवाल
[B] डॉ. अरुणा पल्टा
[C] डॉ. वीरेंद्र कुमार सारस्वत
[D] डॉ. सच्चिदानंद शुक्ला
[C] डॉ. वीरेंद्र कुमार सारस्वत

