Q. ‘संत कबीर हथकरघा पुरस्कार’ और ‘राष्ट्रीय हथकरघा पुरस्कार’ 2024 से राज्य के किस व्यक्ति को सम्मानित किया जाएगा?
[A] आकाश कुमार देवांगन
[B] श्रीमंत झा
[C] सुंदरलाल डटसेना
[D] राजशेखर पैरी
[A] आकाश कुमार देवांगन – रायगढ़ निवासी श्री आकाश कुमार देवांगन को कपड़ा मंत्रालय द्वारा ‘संत कबीर हथकरघा पुरस्कार’ और ‘राष्ट्रीय हथकरघा पुरस्कार 2024’ से सम्मानित किया जाएगा। उन्हें यह सम्मान जनजातीय बस्तर जाला कोसा साड़ी के उत्कृष्ट निर्माण के लिए दिया जा रहा है।
Q. छत्तीसगढ़ के किस जिले में एक बड़ी कोल्ड स्टोरेज सुविधा शुरू की जा रही है?
[A] रायपुर
[B] दंतेवाड़ा
[C] सरगुजा
[D] कोरबा
[B] दंतेवाड़ा
Q. एनपीसी वर्ल्ड बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीतने वाली खुशबू नाग किस जिले की निवासी है?
[A] बस्तर
[B] कोंडागांव
[C] नारायणपुर
[D] दंतेवाड़ा
[C] नारायणपुर
Q. छत्तीसगढ़ पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन संवर्धन परिषद के उपाध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
[A] विपिन मांझी
[B] नीलेश कुमार श्रीवास्तव
[C] संदीप शर्मा
[D] मनोज पिंगवा
[B] नीलेश कुमार श्रीवास्तव
Q. हाल ही में चर्चित मोहरा नदी, जो एशियाई ओपन बिल स्टॉर्क नामक पक्षी के लिए प्रसिद्ध है, किस जिले में स्थित है?
[A] बालोद
[B] महासमुंद
[C] राजनांदगांव
[D] कबीरधाम
[C] राजनांदगांव – एशियाई ओपन बिल स्टॉर्क नामक पक्षी के कारण चर्चा में रही मोहरा नदी राजनांदगांव जिले में स्थित है।
Q. छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने राज्य की कितनी प्रमुख नदियों के उद्गम स्थलों की रक्षा के लिए एक उच्च स्तरीय समिति गठित करने का आदेश दिया है?
[A] 10
[B] 15
[C] 19
[D] 25
[C] 19 – छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय ने राज्य की 19 प्रमुख नदियों के उद्गम स्थलों के संरक्षण के लिए एक उच्च स्तरीय समिति के गठन का आदेश दिया है, क्योंकि इन नदियों के स्रोत सूख रहे हैं और उनके अस्तित्व पर संकट मंडरा रहा है।
Q. ‘नमो ड्रोन दीदी’ के रूप में कृषि क्षेत्र में पहचान बनाने वाली गोदावरी साहू किस जिले से संबंधित है?
[A] रायपुर
[B] दुर्ग
[C] मुंगेली
[D] बिलासपुर
[C] मुंगेली – मुंगेली जिले के सरगांव नगर पंचायत की गोदावरी साहू ने ‘नमो ड्रोन दीदी’ के रूप में कृषि क्षेत्र में एक नई पहचान बनाई है। उन्हें हाल ही में राज्यपाल द्वारा सम्मानित किया गया।
Q. हाल ही में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय द्वारा विकसित मक्के की नई किस्म का क्या नाम है जो 84 दिनों में पककर तैयार हो जाती है?
[A] छत्तीसगढ़ मक्का-1
[B] अगेती शंकर मक्का
[C] इंदिरा सोना मक्का
[D] शीघ्र पकने वाली मक्का
[B] अगेती शंकर मक्का – इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के आनुवंशिकी एवं पौध प्रजनन विभाग ने मक्के की एक नई किस्म ‘अगेती शंकर मक्का’ विकसित की है। यह किस्म सामान्य मक्के की तुलना में 6 से 16 दिन जल्दी पक जाती है।
Q. छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूरे होने पर आयोजित होने वाले ‘छत्तीसगढ़ रजत जयंती उत्सव’ की थीम क्या है?
[A] विकसित छत्तीसगढ़, समृद्ध छत्तीसगढ़
[B] ज्ञान (GYAN)
[C] नवा छत्तीसगढ़
[D] हरियर छत्तीसगढ़
[B] ज्ञान (GYAN) – छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 साल पूरे होने पर ‘छत्तीसगढ़ रजत जयंती उत्सव’ का आयोजन ज्ञान (GYAN) थीम पर आधारित होगा, जिसमें G से गरीब, Y से युवा, A से अन्नदाता और N से नारी का प्रतिनिधित्व है।
Q. पीएम-जनमन योजना के अंतर्गत छत्तीसगढ़ के कुल कितने जिले शामिल है?
[A] 15
[B] 18
C] 21
[D] सभी 33 जिले
[B] 18 – प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान (पीएम-जनमन) योजना के तहत प्रदेश की विशेष पिछड़ी जनजातियों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कुल 18 जिलों को शामिल किया गया है।
Q. छत्तीसगढ़ को किस क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर ‘डीएमएफ (जिला खनिज न्यास) सम्मान’ मिला है?
[A] शिक्षा और स्वास्थ्य
[B] खनन प्रभावित क्षेत्रों में पारदर्शिता एवं समग्र विकास
[C] जल संरक्षण
[D] नवीकरणीय ऊर्जा
[B] खनन प्रभावित क्षेत्रों में पारदर्शिता एवं समग्र विकास – छत्तीसगढ़ सरकार को खनन प्रभावित क्षेत्रों में पारदर्शिता और समग्र विकास के लिए किए गए उत्कृष्ट कार्यों हेतु राष्ट्रीय स्तर पर ‘डीएमएफ सम्मान’ प्रदान किया गया है।
Q. 2008 ओलंपिक विजेता अभिनव बिंद्रा ने छत्तीसगढ़ में किस प्रकार के केंद्र खोलने का प्रस्ताव रखा है?
[A] शूटिंग अकादमी
[B] हाई परफॉर्मेंस स्पोर्ट्स साइंस एंड इंजरी सेंटर्स
[C] खेल विश्वविद्यालय
[D] फिटनेस और योग केंद्र
[B] हाई परफॉर्मेंस स्पोर्ट्स साइंस एंड इंजरी सेंटर्स – 2008 ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता अभिनव बिंद्रा ने छत्तीसगढ़ में ‘हाई परफॉर्मेंस स्पोर्ट्स साइंस एंड इंजरी सेंटर्स’ खोलने का प्रस्ताव रखा है, जिसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री से भेंट की।
Q. ‘आभा ऐप’ (ABHA App) किस उद्देश्य से शुरू किया गया है?
[A] ऑनलाइन शिक्षा के लिए
[B] शासकीय अस्पतालों में ओपीडी पर्ची के लिए ऑनलाइन पंजीयन
[C] कृषि योजनाओं की जानकारी के लिए
[D] महिला सुरक्षा के लिए
[B] शासकीय अस्पतालों में ओपीडी पर्ची के लिए ऑनलाइन पंजीयन – ‘आभा ऐप’ के माध्यम से प्रदेश के सभी शासकीय जिला अस्पतालों में ओपीडी पर्ची के लिए ऑनलाइन पंजीयन शुरू किया गया है, जिससे मरीजों को लंबी लाइनों में लगने की आवश्यकता नहीं होगी।
Q. छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता कनक तिवारी जी की किस पुस्तक का हाल ही में विमोचन हुआ है?
[A] छत्तीसगढ़ का इतिहास
[B] न्याय का सफर
[C] जिंदगी रिवर्स गियर
[D] कानून और समाज
[C] जिंदगी रिवर्स गियर
Q. प्रदेश का पहला सौर ऊर्जा संचालित मॉडल पर्यटन ग्राम कौन सा है?
[A] सतरेंगा
[B] मैनपाट
[C] धुड़मड़स
[D] चित्रकोट
[C] धुड़मड़स – बस्तर जिले के कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में स्थित धुड़मड़स गाँव प्रदेश का पहला सौर ऊर्जा से संचालित मॉडल पर्यटन ग्राम बन रहा है। इसे 2023 में संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन (UNWTO) द्वारा दुनिया के शीर्ष पर्यटन गांवों में से एक के रूप में मान्यता दी गई थी।

