🎯 छत्तीसगढ़ पटवारी परीक्षा (प्रश्न-उत्तर)...                         🎯 पद्म पुरस्कार 2025 (पद्मविभूषण, पद्म भूषण, पद्मश्री)...                         🎯 कंप्यूटर सामान्य ज्ञान प्रश्न ...                         🎯 भारतीय इतिहास ...                         🎯 भारत का संविधान ...                         🎯 जीव विज्ञान सामान्य ज्ञान...                         🌟 अपनी GK Subject ढूंढने 🔍SEARCH🔍 का उपयोग करें 🌟

छत्तीसगढ़ करेंट अफेयर्स (जुलाई 2025) | CG Current Affairs July 2025

Q. छत्तीसगढ़ के किस खिलाड़ी ने वर्ल्ड आर्म-रेसलिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता है?
[A] अनिमेश कुजूर
[B] श्रीमंत झा
[C] आकाश कुमार देवांगन
[D] अजय मंडल

[B] श्रीमंत झा – भिलाई निवासी आर्म-रेसलर श्रीमंत झा ने लक्जमबर्ग में आयोजित वर्ल्ड आर्म-रेसलिंग चैंपियनशिप के 80 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है। वे दुनिया में तीसरे और एशिया में नंबर वन आर्म-रेसलर हैं।


Q. ताइपे में आयोजित एशियन कैडेट जूडो चैंपियनशिप में किस खिलाड़ी ने स्वर्ण पदक जीता है?
[A] नवली कौर
[B] किरण पिज्दा
[C] रंजीता कुरेटी
[D] खुशबू नाग

[C] रंजीता कुरेटी – कोंडागांव जिले की जूडो खिलाड़ी रंजीता कुरेटी ने ताइपे, ताइवान में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय एशियाई कैडेट जूडो चैंपियनशिप में 52 किग्रा वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है।


Q. ‘विनोबा ऐप’ (Vinobha App) का मुख्य उद्देश्य क्या है?
[A] किसानों को तकनीकी सहायता देना
[B] स्वास्थ्य सेवाओं की निगरानी करना
[C] शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही लाना
[D] महिला सुरक्षा सुनिश्चित करना

[C] शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही लाना – ‘विनोबा ऐप’ को शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही लाने के लिए विकसित किया गया है। यह ऐप शिक्षकों और छात्रों की उपस्थिति, अवकाश प्रबंधन और कक्षा संचालन को डिजिटल रूप से ट्रैक करता है।


Q. छत्तीसगढ़ के किस नगर निगम ने ‘म्युनिसिपल बॉन्ड’ के लिए ‘डबल ए माइनस’ (AA-) की इंडिया रैंकिंग प्राप्त की है?
[A] बिलासपुर
[B] दुर्ग
[C] रायपुर
[D] भिलाई

[C] रायपुर – रायपुर नगर निगम ने म्युनिसिपल बॉन्ड के लिए ‘डबल ए माइनस’ की इंडिया रैंकिंग हासिल की है। इसके साथ ही, रायपुर बॉन्ड जारी करने वाला देश का 11वां शहर बन गया है।


Q. ‘जश-प्योर’ (JASH PURE) ब्रांड का ट्रेडमार्क किस विभाग को हस्तांतरित किया जाएगा?
[A] वन विभाग
[B] कृषि विभाग
[C] उद्योग विभाग
[D] महिला एवं बाल विकास विभाग

[C] उद्योग विभाग – जशपुर जिले के वनोपज आधारित स्थानीय ब्रांड ‘जश-प्योर’ के प्रचार-प्रसार और इसे वैश्विक पहचान दिलाने के लिए इसका ट्रेडमार्क अब छत्तीसगढ़ उद्योग विभाग को सौंपा जाएगा।


Q. ‘एक क्लिक सिंगल विंडो सिस्टम 2.0’ का शुभारंभ क्यों किया गया है?
[A] कृषि क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए
[B] स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए
[C] राज्य को सेमीकंडक्टर, AI, फार्मा जैसे उभरते उद्योगों का हब बनाने के लिए
[D] पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए

[C] राज्य को सेमीकंडक्टर, AI, फार्मा जैसे उभरते उद्योगों का हब बनाने के लिए – मुख्यमंत्री ने रायपुर में “एक क्लिक सिंगल विंडो सिस्टम 2.0” का शुभारंभ किया, जिसका मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ को सेमीकंडक्टर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), फार्मा, रक्षा और ग्रीन हाइड्रोजन जैसे उभरते उद्योगों का केंद्र बनाना है। यह सिस्टम उद्योगों की स्थापना के लिए ऑनलाइन आवेदनों, विभागीय स्वीकृतियों और सब्सिडी प्रसंस्करण को एकीकृत करता है ताकि प्रक्रिया पारदर्शी और तेज हो सके।


Q. प्रदेश में गठित होने वाली ‘राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण’ के अध्यक्ष कौन होंगे?
[A] गृह मंत्री
[B] राज्यपाल
[C] मुख्य सचिव
[D] मुख्यमंत्री

[D] मुख्यमंत्री – राज्य सरकार द्वारा गठित ‘छत्तीसगढ़ राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण’ के अध्यक्ष मुख्यमंत्री होंगे। यह प्राधिकरण राज्य में आपदा प्रबंधन से संबंधित कार्यों का संचालन और निगरानी करेगा।


Q. ‘नियोद नेल्ला नार’ योजना का स्थानीय दण्डामी बोली में क्या अर्थ है?
[A] आपका अच्छा स्वास्थ्य
[B] आपका अच्छा गाँव
[C] आपका उज्ज्वल भविष्य
[D] आपका सुरक्षित घर

[B] आपका अच्छा गाँव – ‘नियोद नेल्ला नार’ योजना का स्थानीय दण्डामी बोली में अर्थ “आपका अच्छा गाँव” है। यह योजना छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा नक्सल प्रभावित गाँवों में बुनियादी सुविधाएँ और कल्याणकारी लाभ प्रदान करने के लिए शुरू की गई है।


Q. छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति के तहत हाल ही में किसे उद्योग का दर्जा दिया गया है?
[A] अस्पतालों को
[B] पर्यटन को
[C] विश्वविद्यालयों को
[D] सॉफ्टवेयर कंपनियों को

[B] पर्यटन को – सेवा क्षेत्र में रोजगार को बढ़ावा देने के लिए, नई उद्योग नीति के तहत छत्तीसगढ़ में पर्यटन को उद्योग का दर्जा दिया गया है।


Q. जनगणना कार्य के लिए किसे नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है?
[A] अमिताभ जैन
[B] विपिन मांझी
[C] मनोज पिंगवा
[D] अरुण देव गौतम

[C] मनोज पिंगवा – जनगणना कार्य के लिए मनोज पिंगवा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। वे पूर्व में व्यापम के अधिकारी भी रह चुके हैं।


Q. प्रदेश की किस चोटी को हाल ही में हुए एक सर्वे के अनुसार राज्य की सबसे ऊँची चोटी होने का दावा किया गया है?
[A] गौरलाटा
[B] देवथानी
[C] नंदीराज
[D] चांगभखार

[C] नंदीराज – पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. पी. एल. चंद्राकर द्वारा किए गए एक नए सर्वेक्षण के अनुसार, दंतेवाड़ा जिले की बैलाडीला पहाड़ी में स्थित नंदीराज चोटी को प्रदेश की सबसे ऊँची चोटी होने का दावा किया गया है। इस सर्वे के अनुसार इसकी ऊँचाई 1276 मीटर है। पहले गौरलाटा (1225 मीटर) को सबसे ऊँची चोटी माना जाता था।


Q. छत्तीसगढ़ में कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए ‘कलाग्राम’ की स्थापना किस जिले में की जाएगी?
[A] बस्तर
[B] सरगुजा
[C] नया रायपुर
[D] दुर्ग

[C] नया रायपुर – छत्तीसगढ़ की कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से नया रायपुर में ‘कलाग्राम’ की स्थापना की जाएगी। अधिकांश बड़ी संस्थाओं और परियोजनाओं की स्थापना नया रायपुर में ही हो रही है।


Q. ‘चरण पादुका योजना’ का लाभ किन्हें मिलता है?
[A] स्कूली छात्रों को
[B] तेंदूपत्ता संग्राहकों को
[C] मनरेगा मजदूरों को
[D] किसानों को

[B] तेंदूपत्ता संग्राहकों को – ‘चरण पादुका योजना’ का लाभ राज्य के तेंदूपत्ता संग्राहकों को मिलता है। इस योजना के तहत, तेंदूपत्ता संग्रहण में शामिल परिवार के अधिकतम दो सदस्यों (18 वर्ष से अधिक आयु) को प्रति वर्ष एक जोड़ी जूते-चप्पल दिए जाते हैं।


Q. छत्तीसगढ़ में ‘मोहल्ला समिति’ का गठन किन क्षेत्रों में किया जाएगा?
[A] केवल ग्रामीण क्षेत्रों में
[B] सभी 192 नगरीय निकायों में
[C] केवल नगर निगमों में
[D] केवल आदिवासी क्षेत्रों में

[B] सभी 192 नगरीय निकायों में – प्रदेश सरकार ने राज्य के सभी 192 नगरीय निकायों (नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत) में मोहल्ला समितियों के गठन की घोषणा की है। इसका उद्देश्य वार्ड स्तर पर विकास और निगरानी सुनिश्चित करना है।


Q. रायपुर-दुर्ग मेट्रो रेल परियोजना किस वृहद परियोजना का हिस्सा है?
[A] स्मार्ट सिटी मिशन
[B] राज्य राजधानी क्षेत्र (SCR)
[C] प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना
[D] अमृत मिशन

[B] राज्य राजधानी क्षेत्र (SCR) – रायपुर-दुर्ग मेट्रो रेल परियोजना, दिल्ली के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (NCR) की तर्ज पर बनाए जा रहे राज्य राजधानी क्षेत्र (SCR) का एक हिस्सा है। इसका उद्देश्य रायपुर, नवा रायपुर और दुर्ग-भिलाई जैसे शहरी क्षेत्रों को एक एकीकृत शहरी ढांचे में जोड़ना है।


Gk Guru

Gk Guru

नमस्ते दोस्तों.! हमारा उद्देश्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले प्रतिभागियों का सहयोग करना है व अपने अर्जित अनुभवों तथा ज्ञान को वितरित करके आप लोगों की Help करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

×
P D F