Q. ‘वेंडे स्कूल दाकल’ नामक विशेष अभियान किस जिले से संबंधित है?
[A] सुकमा
[B] बीजापुर
[C] नारायणपुर
[D] दंतेवाड़ा
[B] बीजापुर – ‘वेंडे स्कूल दाकल’ अभियान बीजापुर जिला प्रशासन द्वारा चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य नक्सल प्रभावित गांवों में पहली बार स्कूल खोलकर बच्चों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ना है। इसका अर्थ है ‘फिर स्कूल चलें अभियान’।
Q. बस्तर क्षेत्र में शांति और सामाजिक पुनर्स्थापना के लिए कौन सा अभियान प्रारंभ किया गया है?
[A] बस्तर शांति मिशन
[B] पूना मार्गम (पुनर्वास से पुनर्जीवन)
[C] नई सुबह
[D] विकास की ओर
[B] पूना मार्गम (पुनर्वास से पुनर्जीवन) – बस्तर रेंज के माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में शांति, विकास और सामाजिक पुनर्स्थापना के लिए ‘पूना मार्गम (पुनर्वास से पुनर्जीवन)’ अभियान शुरू किया गया है। इसका उद्देश्य माओवादियों को आत्मसमर्पण के लिए प्रेरित कर उन्हें समाज की मुख्य धारा में वापस लाना है।
Q. सीएमआईटी फेलोशिप कार्यक्रम के तहत चयनित विद्यार्थियों को प्रति माह कितनी फेलोशिप (छात्रवृत्ति) प्रदान की जाएगी?
[A] ₹20,000
[B] ₹30,000
[C] ₹40,000
[D] ₹50,000
[D] ₹50,000 – सीएमआईटी फेलोशिप कार्यक्रम की शुरुआत 26 जुलाई 2025 को हुई। इसके तहत चयनित युवाओं को डेटा साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों में एमटेक करने के लिए राज्य सरकार द्वारा पूरी ट्यूशन फीस वहन की जाएगी और साथ ही ₹50,000 प्रति माह की फेलोशिप भी दी जाएगी।
Q. राज्य सहकारी निर्वाचन आयुक्त के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
[A] संदीप शर्मा
[B] मनोज पिंगवा
[C] विपिन मांझी
[D] अमिताभ जैन
[C] विपिन मांझी – सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी विपिन मांझी को राज्य सहकारी निर्वाचन आयुक्त नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति राज्य सहकारी सोसायटी अधिनियम, 1960 के तहत की गई है।
Q. ‘निक्षय निरामय छत्तीसगढ़’ अभियान कितने दिनों तक चलाया गया था?
[A] 50 दिन
[B] 100 दिन
[C] 150 दिन
[D] 200 दिन
[B] 100 दिन – टीबी (क्षय रोग) उन्मूलन के लिए ‘निक्षय निरामय छत्तीसगढ़’ अभियान 100 दिनों तक चलाया गया। इस अभियान के परिणामस्वरूप राज्य की 4,106 ग्राम पंचायतें टीबी से मुक्त हो गईं।
Q. छत्तीसगढ़ का पहला एक्वा पार्क किस जिले में स्थापित किया जाएगा?
[A] रायपुर
[B] बस्तर
[C] कोरबा
[D] धमतरी
[C] कोरबा – राज्य का पहला एक्वा पार्क कोरबा जिले में हसदेव बांगो जलाशय के डूबान क्षेत्र में स्थापित किया जाएगा। इसका निर्माण प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत ₹37 करोड़ की लागत से होगा।
Q. ‘तीरंदाज नवली कौर’ किस जिले से संबंधित है?
[A] रायपुर
[B] महासमुंद
[C] बिलासपुर
[D] बालोद
[B] महासमुंद – तीरंदाज नवली कौर महासमुंद जिले की रहने वाली हैं। उनका चयन आगामी राष्ट्रीय खेल की तीरंदाजी स्पर्धा के लिए हुआ है।
Q. रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट को उत्कृष्ट यात्री सेवा और सर्विस क्वालिटी के लिए देश भर में कौन सा स्थान मिला है?
[A] पांचवां
[B] सातवां
[C] आठवां
[D] दसवां
[C] आठवां – स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट, रायपुर को उत्कृष्ट यात्री सेवा और सर्विस क्वालिटी के लिए देशभर में आठवां स्थान मिला है। ईस्टर्न रीजन में इसे दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है।
Q. छत्तीसगढ़ का प्रथम त्यौहार ‘हरेली’ कब मनाया जाता है?
[A] श्रावण पूर्णिमा
[B] श्रावण अमावस्या
[C] भाद्रपद अमावस्या
[D] आश्विन पूर्णिमा
[B] श्रावण अमावस्या – छत्तीसगढ़ का प्रथम त्यौहार हरेली पर्व श्रावण (सावन) मास की अमावस्या को मनाया जाता है। जनजातीय क्षेत्रों, विशेषकर बस्तर में, इसी पर्व को ‘आमुस त्यौहार’ के नाम से जाना जाता है।
Q. भारत के सबसे तेज धावक का खिताब जीतने वाले अनिमेश कुजूर किस जिले के निवासी है?
[A] सरगुजा
[B] रायगढ़
[C] जशपुर
[D] कोरबा
[C] जशपुर – जशपुर जिले के अनिमेश कुजूर ने 10.18 सेकंड में 100 मीटर की दौड़ पूरी कर भारत के सबसे तेज धावक होने का राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया है। यह एक अत्यंत महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
Q. छत्तीसगढ़ में गठित होने वाली राज्य की सबसे बड़ी संस्था ‘एससीआर प्राधिकरण’ (SCR Authority) का अध्यक्ष कौन होगा?
[A] राज्यपाल
[B] मुख्यमंत्री
[C] मुख्य सचिव
[D] गृह मंत्री
[B] मुख्यमंत्री – छत्तीसगढ़ में बनने वाली एससीआर (स्टेट कैपिटल रीजन) प्राधिकरण राज्य की सबसे बड़ी संस्था होगी। इसके पदेन अध्यक्ष मुख्यमंत्री होंगे। इसका दायरा रायपुर, नवा रायपुर, भिलाई और दुर्ग तक होगा।
Q. ‘मावा मोदल मंथन योजना’ किस जिला प्रशासन द्वारा संचालित की जा रही है?
[A] नारायणपुर
[B] कांकेर
[C] बस्तर
[D] कोंडागांव
[B] कांकेर – ‘मावा मोदल मंथन योजना’ कांकेर जिला प्रशासन द्वारा संचालित की जा रही है। इस योजना का उद्देश्य भौगोलिक और आर्थिक रूप से पिछड़े छात्रों की प्रतिभा को तराशना है।
Q. ‘मोर गांव-मोर पानी’ अभियान पर आधारित पुस्तिका का विमोचन किसने किया?
[A] श्री विष्णु देव साय
[B] श्री बृजमोहन अग्रवाल
[C] श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े
[D] श्री रामविचार नेताम
[A] श्री विष्णु देव साय – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने विधानसभा परिसर में ‘मोर गांव-मोर पानी’ महाअभियान पर आधारित एक पुस्तिका का विमोचन किया। इस अभियान का उद्देश्य जल संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता को बढ़ावा देना है।
Q. मिस यूनिवर्स छत्तीसगढ़ 2025 कौन बनी है?
[A] खुशबू नाग
[B] शिप्रा पाठक
[C] डॉक्टर अंजलि पवार
[D] रंजीता कुरेटी
[C] डॉक्टर अंजलि पवार – डॉक्टर अंजलि पवार मिस यूनिवर्स छत्तीसगढ़ 2025 की विजेता बनी हैं। वे पेशे से एक डेंटल सर्जन हैं और वर्तमान में रायपुर की निवासी है
Q. किस जिले को महिलाओं में हीमोग्लोबिन परीक्षण के लिए ‘गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ में शामिल किया गया है?
[A] रायपुर
[B] कबीरधाम
[C] गौरेला-पेंड्रा-मरवाही
[D] मुंगेली
[C] गौरेला-पेंड्रा-मरवाही – गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) जिले को महिलाओं के हीमोग्लोबिन परीक्षण के लिए ‘गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड’ में शामिल किया गया है।

