छत्तीसगढ़ करेंट अफेयर्स (जुलाई 2025) | CG Current Affairs July 2025 – प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाने वाले छत्तीसगढ़ की जुलाई महीने से संबंधित घटनाचक्र (करेंट अफेयर्स) की जानकारी (प्रश्नोत्तरी) दी गई है।
सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ समसामयिकी घटनाचक्र (1 जुलाई से 31 जुलाई 2025) से संबंधित प्रश्न और उत्तर इस प्रकार है:-

Chhattisgarh Current Affairs July 2025 | छत्तीसगढ़ समसामयिकी घटनाचक्र जुलाई 2025
Q. मुख्यमंत्री गौरव अलंकरण 2024, जिसे ‘शिक्षादूत पुरस्कार’ के नाम से भी जाना जाता है, से किसे सम्मानित किया गया है?
[A] मनोहर लाल साहू
[B] सविता दुबे
[C] दीपक साहू
[D] सुंदरलाल डटसेना
[D] सुंदरलाल डटसेना – वे शासकीय आदिवासी कन्या आश्रम, डुडुमचुआ (सराईपाली) में पदस्थ है और उन्होंने छत्तीसगढ़ का पहला ‘मैथ्स गार्डन’ बनाने का नवाचार किया है।
Q. कृषक उन्नति योजना का लाभ खरीफ 2025 से धान के अलावा किन अन्य फसलों को उगाने वाले किसानों को भी मिलेगा?
[A] केवल दलहन और तिलहन
[B] केवल मक्का और कपास
[C] दलहन, तिलहन, मक्का, कोदो-कुटकी, रागी और कपास
[D] केवल गन्ना और सोयाबीन
[C] दलहन, तिलहन, मक्का, कोदो-कुटकी, रागी और कपास – कृषक उन्नति योजना के तहत अब धान के अलावा अन्य खरीफ फसलें जैसे मक्का, तिलहन, दलहन, कोदो-कुटकी, रागी और कपास की खेती करने वाले किसानों को भी लाभ मिलेगा। इन फसलों को बढ़ावा देने के लिए सरकार प्रति एकड़ ₹10,000 की सहायता राशि प्रदान करेगी।
Q. छत्तीसगढ़ राज्य के वर्तमान मुख्य सचिव कौन है, जिनका कार्यकाल हाल ही में बढ़ाया गया है?
[A] अरुण देव गौतम
[B] अमिताभ जैन
[C] अरुण कुमार
[D] विपिन मांझी
[B] अमिताभ जैन – छत्तीसगढ़ के वर्तमान मुख्य सचिव अमिताभ जैन हैं। वे राज्य के 12वें क्रम के मुख्य सचिव हैं। हाल ही में, उनका कार्यकाल तीन महीने के लिए बढ़ा दिया गया है, जिस कारण वे चर्चा में थे।
Q. बस्तर संभाग का एकमात्र ‘नागफनी का नाग मंदिर’ किस जिले में स्थित है?
[A] बस्तर
[B] दंतेवाड़ा
[C] सुकमा
[D] कोंडागांव
[B] दंतेवाड़ा – हाल ही में चर्चित ‘नागफनी का नाग मंदिर’ दंतेवाड़ा जिले में स्थित है। यह बस्तर संभाग का एकमात्र नागफनी का नाग मंदिर है।
Q. ‘ग्रीन पालना योजना’ के तहत अस्पताल से छुट्टी के समय प्रत्येक माँ को कितने फलदार पौधे उपहार में दिए जाते है?
[A] 3
[B] 5
[C] 7
[D] 10
[B] 5 – ‘ग्रीन पालना योजना’ के तहत बच्चों के जन्म पर अस्पताल से छुट्टी के समय माँ को उपहार के रूप में पांच फलदार पौधे दिए जाते हैं। इस योजना का उद्देश्य नवजात शिशु के पालन-पोषण को प्रकृति संरक्षण से जोड़ना है। इसमें मुख्य रूप से मुनगा, अमरूद और नींबू के पौधों को प्राथमिकता दी जाती है।
Q. वित्तीय वर्ष 2024-25 में छत्तीसगढ़ को जीएसटी (GST) और वैट (VAT) से कुल कितने करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ?
[A] ₹18,448 करोड़
[B] ₹20,348 करोड़
[C] ₹23,448 करोड़
[D] ₹25,548 करोड़
[C] ₹23,448 करोड़ – वित्तीय वर्ष 2024-25 में छत्तीसगढ़ को जीएसटी और वैट से कुल ₹23,448 करोड़ का राजस्व मिला। इस दौरान राज्य की जीएसटी वृद्धि दर 18% रही, जो देश में सर्वाधिक है।
Q. ‘मोर गोठला सुनगा, हर घर मुनगा’ अभियान का शुभारंभ किसने किया?
[A] श्री विष्णु देव साय
[B] श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े
[C] श्री केदार कश्यप
[D] श्री बृजमोहन अग्रवाल
[B] श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े – महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने रायपुर से ‘मोर गोठला सुनगा, हर घर मुनगा’ अभियान का शुभारंभ किया। इस अभियान का उद्देश्य मुनगा (सहजन) के पौधारोपण को बढ़ावा देना है, क्योंकि यह एक पौष्टिक सब्जी है जो बच्चों और माताओं के पोषण स्तर को सुधारने में सहायक है।
Q. छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (CCPL) सीजन-2 के विजेता कौन है?
[A] रायपुर राइनोज
[B] राजनांदगांव पैंथर्स
[C] उपरोक्त दोनों
[D] बिलासपुर बुल्स
[C] उपरोक्त दोनों – बारिश के कारण फाइनल मैच नहीं हो सका, इसलिए फाइनल में पहुंची दोनों टीमों, रायपुर राइनोज और राजनांदगांव पैंथर्स, को संयुक्त विजेता घोषित किया गया। रायपुर राइनोज के कप्तान अमनदीप खरे और राजनांदगांव पैंथर्स के कप्तान अजय मंडल थे।
Q. छत्तीसगढ़ के चौथे क्रम के राज्यपाल कौन थे, जिनका हाल ही में निधन हो गया?
[A] बलराम दास जी टंडन
[B] शेखर दत्त
[C] दिनेश नंदन सहाय
[D] रामनरेश यादव
[B] शेखर दत्त – पूर्व रक्षा सचिव और छत्तीसगढ़ के चौथे क्रम के राज्यपाल शेखर दत्त का 2 जुलाई को निधन हो गया। वे 23 जनवरी 2010 से 1 जुलाई 2014 तक छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रहे। न्यूज़पेपर और कई स्रोतों में उन्हें चौथा राज्यपाल माना गया है, हालांकि कुछ क्रमों में सुशील कुमार शिंदे के संक्षिप्त कार्यकाल के कारण वे पांचवें स्थान पर भी आते हैं।
Q. ‘अभिव्यक्ति ऐप’ का शुभारंभ कब किया गया था?
[A] 1 जनवरी 2021
[B] 15 अगस्त 2021
[C] 26 जनवरी 2022
[D] 1 जनवरी 2022
[D] 1 जनवरी 2022 – ‘अभिव्यक्ति ऐप’ का शुभारंभ 1 जनवरी 2022 को किया गया था। यह ऐप छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा नारी सुरक्षा के लिए शुरू किया गया है।
Q. पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत 1 किलोवॉट सोलर प्लांट लगाने हेतु राज्य सरकार द्वारा कितना अनुदान दिया जाएगा?
[A] ₹10,000
[B] ₹15,000
[C] ₹20,000
[D] ₹30,000
[B] ₹15,000 – पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत 1 किलोवॉट का रूफटॉप सोलर प्लांट लगाने के लिए केंद्र सरकार ₹30,000 और राज्य सरकार ₹15,000 का अनुदान देती है, जिससे कुल अनुदान राशि ₹45,000 हो जाती है।
Q. स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में छत्तीसगढ़ के कितने शहरों को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया?
[A] 5
[B] 7
[C] 8
[D] 10
[B] 7 – केंद्रीय आवास और शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा आयोजित स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में छत्तीसगढ़ के सात नगरीय निकायों को स्वच्छता मानकों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।
Q. नक्सलियों के खात्मे के लिए हाल ही में कौन सा ऑपरेशन चलाया जा रहा है?
[A] ऑपरेशन साइलेंट स्ट्राइक
[B] ऑपरेशन मानसून
[C] ऑपरेशन ग्रीन हंट
[D] ऑपरेशन प्रहार
[B] ऑपरेशन मानसून – हाल ही में नक्सलियों के खात्मे के लिए ‘ऑपरेशन मानसून’ चलाया जा रहा है। इसके अलावा ‘ऑपरेशन साइलेंट स्ट्राइक’ भी एक नक्सल विरोधी अभियान है।
Q. अमेरिका की प्रतिष्ठित निजी एयरोस्पेस कंपनी ‘टाइटन स्पेस इंडस्ट्रीज’ ने अपने पहले मानव अंतरिक्ष मिशन के लिए छत्तीसगढ़ के किस व्यक्ति का चयन किया है?
[A] श्रीकांत दास
[B] राजशेखर पैरी
[C] एम. साहू
[D] विवेक शर्मा
[B] राजशेखर पैरी – गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के राजशेखर पैरी का चयन अमेरिका की एयरोस्पेस कंपनी ‘टाइटन स्पेस इंडस्ट्रीज’ के पहले मानव अंतरिक्ष मिशन के लिए हुआ है। वे अंतरिक्ष में जाने वाले छत्तीसगढ़ के पहले व्यक्ति बनेंगे।
Q. प्रदेश का पहला टीबी मुक्त ग्राम पंचायत किसे घोषित किया गया है?
[A] बदरा
[B] बनियाही
[C] जिंदा
[D] मड़वाडीह
[C] जिंदा – कबीरधाम जिले की ग्राम पंचायत ‘जिंदा’ को प्रदेश का पहला टीबी (Tuberculosis) मुक्त ग्राम घोषित किया गया है। यह घोषणा टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत की गई है।







