छत्तीसगढ़ करेंट अफेयर्स (जनवरी 2025) | CG Current Affairs January 2025 – प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाने वाले छत्तीसगढ़ के जनवरी महीने से संबंधित घटनाचक्र (करेंट अफेयर्स) की जानकारी (प्रश्नोत्तरी) दी गई है।
सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ घटनाचक्र (1 जनवरी से 31 जनवरी 2025) से संबंधित प्रश्न और उत्तर इस प्रकार है:-

Chhattisgarh Current Affairs January 2025 | छत्तीसगढ़ समसामयिकी घटनाचक्र जनवरी 2025
छत्तीसगढ़ करेंट अफेयर्स: 1 जनवरी से 31 जनवरी 2025 तक – CG Current Affairs of January 2025 in Hindi Quiz
Q. छत्तीसगढ़ का पहला लिथियम खदान कहां प्रारंभ होगा?
[A] मैनपाट
[B] कटघोरा
[C] बस्तर
[D] बिलासपुर
[B] कटघोरा – कोरबा जिले में
Q. छत्तीसगढ़ में भारत का सबसे बड़ा सौर ऊर्जा संयंत्र का उद्घाटन किस जिले में किया गया है?
[A] कोरबा
[B] कांकेर
[C] राजनांदगांव
[D] रायगढ़
[C] राजनांदगांव – ढाबा गांव में क्षमता 100 मेगावाट
Q. छत्तीसगढ़ का पहला फ्लोटिंग (तैरता हुआ) सौर ऊर्जा संयंत्र कहां प्रस्तावित है?
[A] रायपुर
[B] भिलाई
[C] बिलासपुर
[D] राजनांदगांव
[B] भिलाई – मरोदा जलाशय के रामागुंडम में (क्षमता 15 मेगावाट)
Q. छत्तीसगढ़ में पहली बार वेस्ट फूड से बिजली बनाने संबंधी प्लांट स्थापित किया जायेगा?
[A] सरगुजा
[B] कोरबा
[C] बस्तर
[D] बिलासपुर
[C] बस्तर – डागांघाट में (हैदराबाद मैसूर वी इंदौर के तर्ज पर)
Q. छत्तीसगढ़ के किस जलाशय में केन्द्रीय विद्युत प्राधिकरण द्वारा देश के 63 स्थान में पंप हाइड्रो एनर्जी स्टोरेज प्रोजेक्ट प्रास्तावित है?
[A] सिकासार
[B] कोटपल्ली
[C] हसदेव बांगो
[D] उपरोक्त सभी
[D] उपरोक्त सभी – अन्य जलाशय रौनी व डांगरी जशपुर जिले में
Q. छत्तीसगढ़ की कौन सी कोयला खदानें विश्व की 10 सबसे बड़ी कोयला खानों की सूची में शामिल है?
[A] गेवरा कोयला खान
[B] कुसमुंडा कोयला खान
[C] उपरोक्त सभी
[D] कोई नहीं
[C] उपरोक्त सभी – वर्ल्ड एटलस डॉट कॉम के जुलाई 2024 में प्रकाशन में पहला नंबर गेवरा व चौथा नंबर कुसमुंडा
Q. छत्तीसगढ़ का पहला सिक्सलेन सुरंग का निर्माण कहां किया गया है?
[A] केशकाल पहाड़ी
[B] देवगढ़ पहाड़ी
[C] अबूझमाड़ पहाड़ी
[D] बैलाडीला पहाड़ी
[A] केशकाल पहाड़ी – लंबाई 2.7 किमी, भारतमाला परियोजना के तहत कोण्डागांव व कांकेर जिले में विस्तार होगा
Q. छत्तीसगढ़ में 12वीं सदी के अष्टधातु से निर्मित प्राचीन मूर्तियों के भंडार कहां पाये गये है?
[A] तालग्राम
[B] लखुर्री ग्राम
[C] रीवा ग्राम
[D] कांकेर
[B] लखुर्री ग्राम – जांजगीर-चांपा जिले में
Q. छत्तीसगढ़ में आदिम युग के हथियार बर्तन मिट्टी के आभूषण किस जिले में मिले है?
[A] बेमेतरा
[B] कबीरधाम
[C] सरगुजा
[D] आरंग
[B] कबीरधाम – कंकालिन तिल के नाम से प्रसिद्ध पीली पचराही (पुरातत्व स्थल 1906 घोषित) में खुदाई के दौरान
Q. छत्तीसगढ़ में 12वीं सदी की छिंदक नागवंशी कालीन सप्तमातृका प्रतिमा कहां प्राप्त हुआ है?
[A] आरंग, रायपुर
[B] सीताबाड़ी, राजिम
[C] सिरपुर, महासमुंद
[D] कोतुलनार, बीजापुर
[D] कोतुलनार, बीजापुर – प्राचीन मौर्यकालीन कुंआ, सीताबाड़ी, राजिम में, करबा-करबीन टीला-सिरपुर, महासमंुद
Q. छत्तीसगढ़ में देश की 6वीं साइंस सिटी कहां बनाया जायेगा?
[A] बिलासपुर
[B] बस्तर
[C] रायपुर
[D] अंबिकापुर
[C] रायपुर – लागत 232 करोड़
Q. छत्तीसगढ़ का पहला विश्वविद्यालय जिसे नैक (NAAC) की A++ ग्रेड मिला है?
[A] संत गहिरा गुरू विश्वविद्यालय
[B] गुरू घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय
[C] पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय
[D] खैरागढ़ संगीत एवं कला विश्वविद्यालय
[B] गुरू घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय- बिलासपुर जिले में नैक टीम की 3.62 CGPA के साथ
Q. छत्तीसगढ़ का पहला एस्ट्रो पार्क कहां प्रस्तावित है?
[A] रायपुर
[B] सूरजपुर
[C] रायगढ़
[D] सरगुजा
[B] सूरजपुर – खलोगीघटना का आम लोगों तक जानकारी देना
Q. छत्तीसगढ़ का पहला ट्राइबल फ्रीडम फाइटर म्यूजियम का नामकरण किसके नाम पर किया गया है?
[A] पंडित रविशंकर शुक्ला
[B] माता राजमोहिनी देवी
[C] पंडित सुंदरलाल शर्मा
[D] शहीद वीर नारायण सिंह
[D] शहीद वीर नारायण सिंह – नवा रायपुर में निर्माण
Q. छत्तीसगढ़ में देश का सबसे बड़ा कैंटिलिवर स्काईवॉक (कांच का पुल) कहां बनाया जायेगा?
[A] चित्रकूट
[B] कांगेर धारा
[C] अमृत धारा
[D] तीरथगढ़
[A] चित्रकूट – इंद्रावती नदी पर लंबाई 150 फीट, लागत 7 करोड़


Nicely