Q. नेशनल ट्रांसजेंडर स्पोर्ट्स मीट 2025 का आयोजन रायपुर में किस स्टेडियम में किया जाएगा?
[A] शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम
[B] इंदिरा प्रियदर्शनी स्टेडियम
[C] स्वामी विवेकानंद एथलेटिक स्टेडियम, कोटा
[D] नया रायपुर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स
[C] स्वामी विवेकानंद एथलेटिक स्टेडियम, कोटा – नेशनल ट्रांसजेंडर स्पोर्ट्स मीट 2025 का आयोजन स्वामी विवेकानंद एथलेटिक स्टेडियम, कोटा रायपुर में किया जाएगा, ताकि ट्रांसजेंडर खिलाड़ियों को समान अवसर प्रदान किए जा सकें।
Q. कांगेर घाटी, बस्तर में खोजी गई रहस्यमय ग्रीन गुफा की गहराई लगभग कितनी है?
[A] 60 से 80 फीट
[B] 100 मीटर
[C] 200 मीटर
[D] 50 मीटर
[C] 200 मीटर – छत्तीसगढ़ के कांगेर घाटी क्षेत्र में वन विभाग की टीम ने 200 मीटर अंदर एक रहस्यमय ग्रीन गुफा खोजी है, जो 60 से 80 फीट ऊंची है।
Q. देश का दूसरा जंगल वॉरफेयर कॉलेज बीजापुर जिले की किस पहाड़ी पर स्थापित किया जाएगा?
[A] बैलाडीला पहाड़ी
[B] रावघाट
[C] करेनगुट्टा पहाड़ी
[D] गड़िया पहाड़
[C] करेनगुट्टा पहाड़ी – देश का दूसरा जंगल वॉरफेयर कॉलेज बीजापुर जिले की करेनगुट्टा पहाड़ी पर स्थापित किया जाएगा, जो कभी नक्सलियों का सुरक्षित गढ़ मानी जाती थी।
Q. देश का पहला जंगल वॉरफेयर कॉलेज, काउंटर टेररिज्म एंड जंगल वारफेयर कॉलेज, कहाँ खोला गया है?
[A] बीजापुर
[B] कांकेर के दुर्गकोंदल
[C] कांकेर के जिवलामारी
[D] नारायणपुर
[C] कांकेर के जिवलामारी – देश का पहला जंगल वॉरफेयर कॉलेज साल 2004 में कांकेर के जिवलामारी में खोला गया था।
Q. मुख्यमंत्री जन पर्यटन प्रोत्साहन योजना किसके संयुक्त प्रयास से लागू होगी?
[A] छत्तीसगढ़ पर्यटन विभाग और केंद्र सरकार
[B] छत्तीसगढ़ पर्यटन विभाग और आईआरसीटीसी
[C] आईआरसीटीसी और संस्कृति मंत्रालय
[D] नीति आयोग और छत्तीसगढ़ पर्यटन विभाग
[B] छत्तीसगढ़ पर्यटन विभाग और आईआरसीटीसी – यह योजना छत्तीसगढ़ पर्यटन विभाग और आईआरसीटीसी (इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन) के संयुक्त प्रयास से लागू होगी, जिसका उद्देश्य स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा देना है।
Q. अयोध्या में रामायण कालीन औषधि पार्क का निर्माण किस नदी के तट पर किया जा रहा है?
[A] गंगा नदी
[B] यमुना नदी
[C] सरयू नदी
[D] गोदावरी नदी
[C] सरयू नदी – अयोध्या में रामायण कालीन औषधि पार्क का निर्माण सरयू नदी के तट पर किया जा रहा है, जिसमें बस्तर से मिलने वाली 80 प्रकार की जड़ी बूटियां भी उगाई जाएंगी।
Q. बस्तर से अयोध्या भेजे जाने वाली जड़ी बूटियों में से कौन सी जड़ी बूटियां केवल बस्तर में ही पाई जाती हैं?
[A] गिलोय और तुलसी
[B] पदमंग और विधारा
[C] निर्गुंडी और गरुड़ी
[D] हठोड़ और पाताल
[C] निर्गुंडी और गरुड़ी – अयोध्या में लगाए जाने वाले औषधीय पौधों में से निर्गुंडी और गरुड़ी केवल और केवल बस्तर में ही पाए जाने वाले पौधे हैं।
Q. अयोध्या में रामायण कालीन औषधि पार्क के लिए औषधीय पौधे तैयार करने के कार्य का नेतृत्व कौन कर रहे हैं?
[A] अवनीश शरण
[B] गजेंद्र सिंह शेखावत
[C] विजय भारत और डॉ. मनोज पणग्रही
[D] डॉ. वी. नारायणन
[C] विजय भारत और डॉ. मनोज पणग्रही – इस परियोजना में 50 से अधिक वैद्यों को प्रशिक्षण दिया जाएगा, और इस जिम्मेदारी का नेतृत्व विजय भारत और डॉ. मनोज पणग्रही कर रहे हैं।
Q. आदिवासी युवाओं को प्रोफेशनल घुड़सवारी और पोलो प्रशिक्षण किस पहल के तहत दिया जा रहा है?
[A] बस्तर मिशन 2026
[B] लियो ओएना योजना
[C] खेल से शक्ति
[D] नया सवेरा
[C] खेल से शक्ति – यह प्रशिक्षण राज्य सरकार की पहल ‘खेल से शक्ति’ के तहत दंतेवाड़ा और कांकेर जिले के प्रतिभाशाली छात्रों को प्रोफेशनल घुड़सवारी और पोलो खेल की विशेष ट्रेनिंग के रूप में दिया जा रहा है।
Q. ‘वुमेन फॉर ट्री’ पहल छत्तीसगढ़ के किस जिले में सफल मॉडल के रूप में सामने आई है?
[A] रायपुर
[B] धमतरी
[C] बालोद
[D] जशपुर
[C] बालोद – महिला सशक्तिकरण और पर्यावरण संरक्षण का उत्कृष्ट मॉडल ‘वुमेन फॉर ट्री’ पहल का सफल क्रियान्वयन बालोद जिले में हुआ है।








Pdf milega bhaiya pasame
Please follow up this link >> PDF BOOK
Pdf ke kitna pasa lagey current affairs ka
Prakash