🎯 छत्तीसगढ़ पटवारी परीक्षा (प्रश्न-उत्तर)...                         🎯 पद्म पुरस्कार 2025 (पद्मविभूषण, पद्म भूषण, पद्मश्री)...                         🎯 कंप्यूटर सामान्य ज्ञान प्रश्न ...                         🎯 भारतीय इतिहास ...                         🎯 भारत का संविधान ...                         🎯 जीव विज्ञान सामान्य ज्ञान...                         🌟 अपनी GK Subject ढूंढने 🔍SEARCH🔍 का उपयोग करें 🌟

छत्तीसगढ़ करेंट अफेयर्स (अगस्त 2025) | CG Current Affairs August 2025

Q. कौशल विकास और तकनीकी शिक्षा विभाग किसे दिया गया है?
[A] श्री राजेश अग्रवाल
[B] श्री गजेंद्र यादव
[C] श्री गुरु खुशवंत साहिब
[D] श्री ओपी चौधरी

C) श्री गुरु खुशवंत साहिब – श्री गुरु खुशवंत साहिब को कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग की जिम्मेदारी दी गई है


Q. मुख्यमंत्री के विदेश दौरे के बाद किन क्षेत्रों में निवेश आमंत्रित किए गए है?
[A] फूड प्रोसेसिंग और स्किल डेवलपमेंट
[B] इलेक्ट्रॉनिक्स और ईवी चार्जिंग निर्माण
[C] पर्यावरण संरक्षण
[D] उपरोक्त सभी

D) उपरोक्त सभी – मुख्यमंत्री की जापान और दक्षिण कोरिया यात्रा के बाद फूड प्रोसेसिंग, स्किल डेवलपमेंट, पर्यावरण संरक्षण, इलेक्ट्रॉनिक्स और ईवी चार्जिंग निर्माण जैसे विभिन्न क्षेत्रों में निवेश के लिए समझौते हुए


Q. संपूर्णता अभियान के तहत स्वर्ण पदक जीतने वाले जिले कौन से है?
[A] बस्तर और कोंडागांव
[B] रायपुर और दुर्ग
[C] दंतेवाड़ा और सुकमा
[D] रायगढ़ और कोरबा

[A] बस्तर और कोंडागांव – नीति आयोग के संपूर्णता अभियान में छह संकेतकों पर शत-प्रतिशत उपलब्धि हासिल करने के लिए बस्तर और कोंडागांव जिलों को स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) से सम्मानित किया गया है


Q. संपूर्णता अभियान के तहत ताम्र पदक किन जिलों को मिला है?
[A] बीजापुर और कांकेर
[B] मोहला-मानपुर, महासमुंद और सुकमा
[C] नारायणपुर और गरियाबंद
[D] केवल सुकमा

B) मोहला-मानपुर, महासमुंद और सुकमा – संपूर्णता अभियान के तहत मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी, महासमुंद और सुकमा जिलों को उनके प्रदर्शन के लिए ताम्र पदक (कॉपर मेडल) प्रदान किया गया है


Q. छत्तीसगढ़ में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत अनुसूचित और माडा पॉकेट परिवारों को कितना चना वितरित किया जाएगा?
[A] 1 किलो
[B] 2 किलो
[C] 3 किलो
[D] 5 किलो

B) 2 किलो – छत्तीसगढ़ मंत्रिपरिषद ने निर्णय लिया है कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत अनुसूचित और माडा पॉकेट क्षेत्र के परिवारों को प्रति माह 2 किलो चना वितरित किया जाएगा


Q. देवाशीष माखीजा, जिन्हें राष्ट्रपति रोवर रेंजर अवार्ड मिला, को पूर्व में कौन सा पुरस्कार मिल चुका है?
[A] मुख्यमंत्री पुरस्कार
[B] राज्यपाल पुरस्कार
[C] वीर नारायण सिंह सम्मान
[D] गुंडाधुर सम्मान

B) राज्यपाल पुरस्कार – राष्ट्रपति रोवर रेंजर अवार्ड से सम्मानित होने से पहले देवाशीष माखीजा को स्काउटिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए राज्यपाल पुरस्कार भी मिल चुका है


Q. छिंदक नागवंशीय शासक सोमेश्वर देव का शिलालेख किस लिपि में लिखा गया है?
[A] ब्राह्मी
[B] खरोष्ठी
[C] देवनागरी
[D] पाली

C) देवनागरी – ओडिशा के कोरापुट से मिले छिंदक नागवंशी शासक सोमेश्वर देव के शिलालेख में देवनागरी लिपि और संस्कृत भाषा का प्रयोग किया गया है


Q. महादेव घाट के पास मिले कुषाण कालीन सिक्कों पर किसकी आकृति अंकित है?
[A] एक ओर शेर, दूसरी ओर राजा
[B] एक ओर हाथी, दूसरी ओर राजा
[C] एक ओर कमल, दूसरी ओर देवी
[D] एक ओर सूर्य, दूसरी ओर चंद्र

B) एक ओर हाथी, दूसरी ओर राजा – महादेव घाट, रायपुर से प्राप्त कुषाण काल के तांबे के सिक्कों की विशेषता यह है कि उनमें एक तरफ हाथी और दूसरी तरफ राजा की आकृति अंकित है


Q. छत्तीसगढ़ राज्य का पहला एलिवेटेड ग्राउंड माउंटेड सोलर पावर प्लांट किस एजेंसी के सहयोग से स्थापित किया गया है?
[A] एनटीपीसी
[B] क्रेडा
[C] सेल
[D] भेल

B) क्रेडा – छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) के सहयोग से दंतेवाड़ा में राज्य का पहला एलिवेटेड ग्राउंड माउंटेड सोलर पावर प्लांट स्थापित किया गया है


Q. लिंगेश्वरी माता मंदिर का द्वार साल में किस तिथि को खोला जाता है?
[A] चैत्र शुक्ल प्रतिपदा
[B] भाद्र शुक्ल पक्ष नवमी
[C] कार्तिक पूर्णिमा
[D] माघ पूर्णिमा

B) भाद्र शुक्ल पक्ष नवमी – कोंडागांव में स्थित लिंगेश्वरी माता मंदिर का द्वार हर साल भाद्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को केवल एक दिन के लिए खोला जाता है


Q. पुलचा घूमर जलप्रपात का स्थानीय ग्रामीणों द्वारा दिया गया दूसरा नाम क्या है?
[A] कांगेर धारा
[B] बैतूल जलप्रपात
[C] तीरथगढ़
[D] चित्रकोट

B) बैतूल जलप्रपात – कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में खोजे गए नए जलप्रपात पुलचा घूमर को स्थानीय ग्रामीण ‘बैतूल जलप्रपात’ के नाम से भी जानते है


Q. चक्रधर समारोह किसकी स्मृति में आयोजित किया जाता है?
[A] राजा चक्रधर सिंह
[B] राजा कमल नारायण सिंह
[C] राजा प्रवीण चंद्र भंजदेव
[D] राजा नरेशचंद्र सिंह

राजा चक्रधर सिंह – रायगढ़ का प्रसिद्ध चक्रधर समारोह, कथक के रायगढ़ घराने के संस्थापक और संगीत सम्राट राजा चक्रधर सिंह की स्मृति में प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है


Q. महासमुंद में मिले खनिजों की खोज किस सर्वेक्षण के बाद हुई?
[A] भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण
[B] राज्य खनिज विभाग सर्वेक्षण
[C] इसरो द्वारा सैटेलाइट सर्वेक्षण
[D] निजी कंपनी द्वारा सर्वेक्षण

भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण – भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (GSI) ने 2022 में महासमुंद क्षेत्र में दुर्लभ खनिजों की मौजूदगी की संभावना जताई थी, जिसके बाद 2023 में नीलामी हुई और अब खनिजों की पुष्टि हुई है


Q. ‘आदिकर्म योगी’ अभियान किस बड़े अभियान का हिस्सा है?
[A] स्वच्छ भारत अभियान
[B] धरती आबा जन भागीदारी अभियान
[C] जल जीवन मिशन
[D] सर्व शिक्षा अभियान

B) धरती आबा जन भागीदारी अभियान – आदिवासियों के समग्र विकास के लिए चलाया जा रहा ‘आदिकर्म योगी’ अभियान, ‘धरती आबा जन भागीदारी अभियान’ के अंतर्गत ही एक विशेष पहल है


Q. स्वच्छता संगम का आयोजन कहाँ किया गया?
[A] रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में
[B] दुर्ग के रविशंकर स्टेडियम में
[C] बिलासपुर के बहतराई स्टेडियम में
[D] जगदलपुर के लाल बाग मैदान में

C) बिलासपुर के बहतराई स्टेडियम में – स्वच्छता सर्वेक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन के बाद स्वच्छता दीदियों को सम्मानित करने और आगामी लक्ष्यों को निर्धारित करने के लिए बिलासपुर के बहतराई स्टेडियम में ‘स्वच्छता संगम’ का आयोजन किया गया


Gk Guru

Gk Guru

नमस्ते दोस्तों.! हमारा उद्देश्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले प्रतिभागियों का सहयोग करना है व अपने अर्जित अनुभवों तथा ज्ञान को वितरित करके आप लोगों की Help करना है।

One comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

×
P D F