Q. नाग पंचमी के अवसर पर गाया जाने वाला ‘नगमत गीत’ किससे संबंधित है?
[A] शिव स्तुति
[B] गुरु प्रशंसा और नाग देवता का गुणगान
[C] कृषि पर्व
[D] विवाह गीत
B) गुरु प्रशंसा और नाग देवता का गुणगान – नाग पंचमी के अवसर पर गाए जाने वाले नगमत गीत में गुरु की प्रशंसा, नाग देवता का गुणगान और नागदंश से सुरक्षा की कामना की जाती है
Q. वसुंधरा सम्मान किसकी स्मृति में स्थापित किया गया है?
[A] देवी प्रसाद चौबे
[B] सुंदरलाल शर्मा
[C] प्यारेलाल गुप्त
[D] वामनराव लाखे
[A] देवी प्रसाद चौबे – वसुंधरा सम्मान, कीर्तिशेष देवी प्रसाद चौबे की स्मृति में स्थापित किया गया है और यह लोक जागरण के लिए दिया जाता है
Q. ‘बने खाबो बने रहबो’ अभियान का शुभारंभ किस मंत्री ने किया?
[A] मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
[B] स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल
[C] वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
[D] कृषि मंत्री रामविचार नेताम
B) स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल – ‘बने खाबो बने रहबो’ अभियान का शुभारंभ स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया। यह अभियान खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा संचालित है
Q. महासमुंद में मिले निकल, क्रोमियम और प्लैटिनम खनिजों का खनन अधिकार किस कंपनी को दिया गया है?
[A] वेदांता लिमिटेड
[B] मेसर्स डेक्कन गोल्ड माइनिंग लिमिटेड
[C] हिंडाल्को इंडस्ट्रीज
[D] एनएमडीसी
B) मेसर्स डेक्कन गोल्ड माइनिंग लिमिटेड – महासमुंद के भालूकोना-जामनीडी में मिले दुर्लभ खनिजों के खनन का ठेका नीलामी के माध्यम से ‘मेसर्स डेक्कन गोल्ड माइनिंग लिमिटेड’ को आवंटित किया गया है
Q. रवींद्रनाथ टैगोर ने अपनी पत्नी की याद में ‘फांकी’ नामक कविता किस रेलवे स्टेशन पर लिखी थी?
[A] रायपुर स्टेशन
[B] पेंड्रा रोड स्टेशन
[C] बिलासपुर स्टेशन
[D] हावड़ा स्टेशन
C) बिलासपुर स्टेशन – गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर ने अपनी पत्नी के वियोग में ‘फांकी’ नामक प्रसिद्ध कविता बिलासपुर रेलवे स्टेशन के प्रतीक्षालय में लिखी थी
Q. ‘चेंदु दी बॉय एंड द टाइगर’ किताब मूल रूप से किस भाषा में लिखी गई थी?
[A] अंग्रेजी
[B] हिंदी
[C] स्वीडिश
[D] फ्रेंच
C) स्वीडिश – ‘चेंदु दी बॉय एंड द टाइगर’ मूल रूप से एक स्वीडिश किताब थी, जिसका हिंदी अनुवाद रुद्रनारायण पाणिग्रही ने किया है
Q. कबीरधाम जिले में बैगा जनजाति द्वारा की जाने वाली ‘बेवार खेती’ की मुख्य विशेषता क्या है?
[A] केवल जैविक खाद का उपयोग
[B] हल चलाए बिना खेती करना
[C] मिश्रित फसल उगाना
[D] सीढ़ीनुमा खेतों पर खेती
B) हल चलाए बिना खेती करना – बैगा आदिवासी धरती को अपनी माँ मानते है और मानते है कि हल चलाने से उसे कष्ट होगा, इसलिए वे बिना हल चलाए बीजों को छिड़ककर ‘बेवार खेती’ करते है
Q. ‘विंबरलेल’ प्रवासी पक्षी को स्थानीय भाषा में क्या कहा जाता है?
[A] परदेसी चिरई
[B] छोटा गोंग
[C] समुद्री बगुला
[D] रंगीन सारस
B) छोटा गोंग – खैरागढ़ में देखे गए प्रवासी पक्षी ‘विंबरलेल’ को स्थानीय लोग ‘छोटा गोंग’ के नाम से जानते है
Q. बस्तर की सोनामनी साड़ी किस जाति के लोग बनाते है, जिसके कारण इसे ‘पनका साड़ी‘ भी कहते है?
[A] भतरा
[B] धुरवा
[C] पनका
[D] हल्बा
C) पनका – बस्तर की प्रसिद्ध सोनामनी साड़ी को पनका जाति के बुनकर बनाते है, इसी कारण इसे ‘पनका साड़ी’ के नाम से भी जाना जाता है
Q. ‘बस्तर को सरई वनों का द्वीप‘ भी कहा जाता है। सरई वृक्ष का दूसरा नाम क्या है?
[A] सागौन
[B] साल
[C] महुआ
[D] तेंदू
B) साल – सरई वृक्ष को ‘साल’ वृक्ष के नाम से भी जाना जाता है। यह बस्तर का एक महत्वपूर्ण वृक्ष है, जिसे आदिवासी ‘कल्पवृक्ष’ मानते है
Q. तीजा पर्व के दौरान महिलाएं व्रत शुरू करने से पहले क्या खाती है?
[A] मीठा भात
[B] करु भात (करेले की सब्जी)
[C] दही भात
[D] लाटा भात
B) करु भात (करेले की सब्जी) – तीजा पर्व में महिलाएं निर्जला उपवास शुरू करने से एक दिन पहले रात में ‘करु भात’ खाती है, जिसमें मुख्य रूप से करेले की सब्जी और चावल होता है
Q. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय किस देश की यात्रा पर गए थे, जहाँ ओसाका में वर्ल्ड एक्सपो 2025 में भाग लिया?
[A] चीन
[B] दक्षिण कोरिया
[C] जापान
[D] वियतनाम
C) जापान – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जापान और दक्षिण कोरिया की यात्रा की। उन्होंने जापान के ओसाका में आयोजित वर्ल्ड एक्सपो 2025 में भाग लिया और निवेश आमंत्रित किया
Q. हबीब तनवीर ने 1959 में दिल्ली में किस थिएटर कंपनी की स्थापना की थी?
[A] हिंदुस्तान थिएटर
[B] नया थिएटर
[C] रंगमंच दिल्ली
[D] भारत थिएटर
B) नया थिएटर – प्रसिद्ध रंगकर्मी हबीब तनवीर ने 1959 में दिल्ली में ‘नया थिएटर’ नामक संस्था की स्थापना की थी, जिसने ‘आगरा बाजार’ और ‘चरणदास चोर’ जैसे प्रसिद्ध नाटकों का मंचन किया
Q. नीति आयोग द्वारा छत्तीसगढ़ के कितने जिलों को आकांक्षी जिलों की सूची में शामिल किया गया है?
[A] 7
[B] 10
[C] 12
[D] 14
B) 10 – नीति आयोग ने देश के 112 पिछड़े जिलों को आकांक्षी जिलों के रूप में चुना है, जिसमें छत्तीसगढ़ के 10 जिले शामिल है। इनमें बस्तर संभाग के सभी 7 जिले, महासमुंद, कोरबा और राजनांदगांव शामिल है
Q. राष्ट्रीय हथकरघा दिवस कब मनाया जाता है, जिस अवसर पर राष्ट्रीय हथकरघा पुरस्कार दिया जाता है?
[A] 7 अगस्त
[B] 15 अगस्त
[C] 2 अक्टूबर
[D] 26 जनवरी
[A] 7 अगस्त – 7 अगस्त 1905 को स्वदेशी आंदोलन की शुरुआत की याद में हर साल 7 अगस्त को राष्ट्रीय हथकरघा दिवस मनाया जाता है


Very helpful content, thank you so much