🎯 छत्तीसगढ़ पटवारी परीक्षा (प्रश्न-उत्तर)...                         🎯 पद्म पुरस्कार 2025 (पद्मविभूषण, पद्म भूषण, पद्मश्री)...                         🎯 कंप्यूटर सामान्य ज्ञान प्रश्न ...                         🎯 भारतीय इतिहास ...                         🎯 भारत का संविधान ...                         🎯 जीव विज्ञान सामान्य ज्ञान...                         🌟 अपनी GK Subject ढूंढने 🔍SEARCH🔍 का उपयोग करें 🌟

छत्तीसगढ़ करेंट अफेयर्स (अगस्त 2025) | CG Current Affairs August 2025

Q. नीति आयोग के आकांक्षी जिला व ब्लॉक कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए किस जिले को गोल्ड मेडल मिला है?
[A] बस्तर और कोंडागांव
[B] दंतेवाड़ा और सुकमा
[C] रायपुर और दुर्ग
[D] बीजापुर और नारायणपुर

बस्तर और कोंडागांव – नीति आयोग द्वारा संचालित संपूर्णता अभियान में उत्कृष्ट कार्य के लिए बस्तर और कोंडागांव जिलों को गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया है


Q. बस्तर की बोध मछली का जूलॉजिकल नाम क्या है?
[A] बोमरियस
[B] बुबालस बुबालिस
[C] शार्कस बस्तरिया
[D] इंद्रावतिकस

बोमरियस – बस्तर की शार्क कही जाने वाली बोध मछली का जूलॉजिकल (वैज्ञानिक) नाम ‘बोमरियस’ है


Q. ‘छत्तीसगढ़ के भागीरथ कवि’ के नाम से किसे जाना जाता है?
[A] सुरेंद्र दुबे
[B] प्यारेलाल गुप्त
[C] कपिल नाथ कश्यप
[D] गजानन माधव मुक्तिबोध

C) कपिल नाथ कश्यप – प्रसिद्ध साहित्यकार कपिल नाथ कश्यप को ‘छत्तीसगढ़ के भागीरथ कवि’ के नाम से जाना जाता है। वे ‘श्री प्रणयन’ के नाम से भी जाने जाते थे


Q. महिला बॉक्सर सना माचू किस रेलवे मंडल से जुड़ी है?
[A] दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे
[B] पूर्वी रेलवे
[C] पश्चिमी रेलवे
[D] उत्तर मध्य रेलवे

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे – भारतीय बॉक्सिंग टीम में चयनित महिला बॉक्सर सना माचू दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR), बिलासपुर से जुड़ी है


Q. दुर्लभ खनिज निकल, क्रोमियम और प्लैटिनम महासमुंद के किन गांवों में मिले है?
[A] भालूकोना और जामनीडी
[B] सरायपाली और बसना
[C] पिथौरा और बागबाहरा
[D] सिरपुर और खल्लारी

भालूकोना और जामनीडी – महासमुंद जिले के भालूकोना और जामनीडी गांवों में दुर्लभ खनिजों (निकल, क्रोमियम, प्लैटिनम) के भंडार की पुष्टि हुई है


Q. माता लिंगेश्वरी देवी का मंदिर किस गुफा में है, जो वर्ष में केवल एक बार खुलता है?
[A] कुटुमसर गुफा
[B] आलौर गुफा
[C] कैलाश गुफा
[D] जोगीमारा गुफा

B) आलौर गुफा – कोंडागांव जिले के फरसगांव में स्थित आलौर गुफा में माता लिंगेश्वरी देवी का मंदिर है, जिसके कपाट वर्ष में केवल एक दिन (भाद्र शुक्ल पक्ष नवमी) को ही खुलते है


Q. भंगाराम माई की भादो यात्रा, जिसे ‘देवी-देवताओं की अदालत’ भी कहा जाता है, प्रमुख रूप से किस जिले से संबंधित है?
[A] धमतरी
[B] कोंडागांव
[C] बस्तर
[D] कांकेर

B) कोंडागांव – ‘देवी-देवताओं की अदालत’ के रूप में प्रसिद्ध भंगाराम माई की भादो यात्रा प्रमुख रूप से कोंडागांव जिले के केशकाल क्षेत्र में होती है। धमतरी में भी यह परंपरा है


Q. शहीद वीर नारायण सिंह क्रिकेट स्टेडियम, क्षमता के हिसाब से भारत का कौन सा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है?
[A] पहला
[B] दूसरा
[C] तीसरा
[D] चौथा

C) तीसरा – नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम दर्शक क्षमता के हिसाब से भारत का तीसरा सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम है


Q. छत्तीसगढ़ जनगणना संचालक किसे नियुक्त किया गया है?
[A] मनोज पिंगवा
[B] रीता सांडिल्य
[C] कार्तिकेय गोयल
[D] आर. प्रसन्ना

C) कार्तिकेय गोयल – आईएएस अधिकारी कार्तिकेय गोयल को छत्तीसगढ़ का नया जनगणना संचालक नियुक्त किया गया है


Q. छत्तीसगढ़ सरकार उच्च शिक्षा के लिए कुल कितने नए नालंदा परिसर बना रही है?
[A] 28
[B] 33
[C] 34
[D] 40

C) 34 – राज्य सरकार उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए छात्रों को बेहतर माहौल प्रदान करने हेतु 34 नए नालंदा परिसर (लाइब्रेरी) बना रही है


Q. ‘मैं छत्तीसगढ़ बोलता हूं’ काव्य संग्रह किसकी रचना है?
[A] डॉ. नरेंद्र देव वर्मा
[B] डॉ. सुरेंद्र दुबे
[C] हरि ठाकुर
[D] लक्ष्मण मस्तुरिया

B) डॉ. सुरेंद्र दुबे – पद्मश्री से सम्मानित प्रसिद्ध हास्य कवि डॉ. सुरेंद्र दुबे की अंतिम काव्य संग्रह कृति का नाम ‘मैं छत्तीसगढ़ बोलता हूं’ है


Q. कन्नड़-छत्तीसगढ़ संगम का आयोजन अगस्त 2025 में कहाँ हुआ?
[A] सिरपुर
[B] मैनपाट
[C] चित्रकूट
[D] भोरमदेव

C) चित्रकूट – छत्तीसगढ़ और कर्नाटक की संस्कृतियों के आदान-प्रदान के लिए 9-10 अगस्त को बस्तर के चित्रकूट में कन्नड़-छत्तीसगढ़ संगम का आयोजन किया गया


Q. राज्य का पहला एलिवेटेड ग्राउंड माउंटेड सोलर पावर प्लांट कहाँ स्थापित किया गया है?
[A] रायपुर
[B] बिलासपुर
[C] दंतेवाड़ा
[D] सुकमा

C) दंतेवाड़ा – छत्तीसगढ़ का पहला एलिवेटेड ग्राउंड माउंटेड सोलर पावर प्लांट दंतेवाड़ा जिले में स्थापित किया गया है। इसकी क्षमता 75 किलोवाट है


Q. राष्ट्रपति रोवर रेंजर अवार्ड से सम्मानित होने वाले छत्तीसगढ़ के प्रतिभागी कौन है?
[A] देवाशीष माखीजा और मनतृप्त कौर संधू
[B] कुसुम सिन्हा
[C] उपरोक्त सभी
[D] केवल A

C) उपरोक्त सभी – राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश के सर्वोच्च स्काउट्स-गाइड्स सम्मान ‘राष्ट्रपति रोवर रेंजर अवार्ड’ से छत्तीसगढ़ के तीन प्रतिभागियों- रोवर देवाशीष माखीजा, रेंजर मनतृप्त कौर संधू और गाइड कुसुम सिन्हा को सम्मानित किया


Q. छत्तीसगढ़ का पहला सौर ऊर्जा संचालित कोयला खदान कौन सा है?
[A] गेवरा खदान, कोरबा
[B] दल्ली राजहरा, बालोद
[C] परसा ईस्ट और कांता बसंतन खदान, सरगुजा
[D] बैलाडीला, दंतेवाड़ा

C) परसा ईस्ट और कांता बसंतन खदान, सरगुजा – सरगुजा जिले में स्थित परसा ईस्ट और कांता बसंतन (पीकेईबी) कोयला खदान छत्तीसगढ़ की पहली सौर ऊर्जा से संचालित कोयला खदान बन गई है


Gk Guru

Gk Guru

नमस्ते दोस्तों.! हमारा उद्देश्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले प्रतिभागियों का सहयोग करना है व अपने अर्जित अनुभवों तथा ज्ञान को वितरित करके आप लोगों की Help करना है।

One comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

×
P D F