🎯 संयुक्त राष्ट्र संघ (UNO) के प्रमुख अंग, मुख्यालय...                         🎯 पद्म पुरस्कार 2026 (पद्मविभूषण, पद्म भूषण, पद्मश्री)...                         🎯 कंप्यूटर सामान्य ज्ञान प्रश्न ...                         🎯 Indian History...                         🎯 Indian Constitut...                         🎯 जीव विज्ञान सामान्य ज्ञान...                         🌟 अपनी GK Subject ढूंढने 🔍SEARCH🔍 का उपयोग करें 🌟

छत्तीसगढ़ करेंट अफेयर्स (अगस्त 2025) | CG Current Affairs August 2025

Q. जीएसटी अपीली न्यायाधिकरण (GST Appellate Tribunal) की स्थापना छत्तीसगढ़ में कहाँ की जाएगी?
[A] रायपुर
[B] बिलासपुर
[C] नया रायपुर
[D] दुर्ग

C) नया रायपुर – जीएसटी से संबंधित मामलों की सुनवाई के लिए जीएसटी अपीली न्यायाधिकरण की स्थापना नवा रायपुर में की जाएगी


Q. राष्ट्रीय हथकरघा पुरस्कार 2025 से रायगढ़ के किस बुनकर को सम्मानित किया गया है?
[A] आकाश कुमार देवांगन
[B] राजेश देवांगन
[C] सुनील देवांगन
[D] मनोज देवांगन

आकाश कुमार देवांगन – 7 अगस्त को राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के अवसर पर रायगढ़ के बुनकर आकाश कुमार देवांगन को राष्ट्रीय हथकरघा पुरस्कार 2025 प्रदान किया गया


Q. किस कलाकार ने धान की बालियों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का चित्र बनाया है?
[A] डॉ. सुरभि वर्मा
[B] सोनाबाई रजवार
[C] जयदेव बघेल
[D] गोविंदराम झारा

डॉ. सुरभि वर्मा – बस्तर की डॉ. सुरभि वर्मा ने धान की विभिन्न बालियों का उपयोग कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक चित्र बनाया, जिसे उन्होंने दिल्ली में एक सम्मेलन के दौरान भेंट किया


Q. बलोदा बाजार-भाटापारा निवासी किस लेखक को 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ संवाद लेखन के लिए सम्मानित किया गया?
[A] विनोद कुमार शुक्ल
[B] दीपक किंगरानी
[C] सुरेंद्र दुबे
[D] कपिल नाथ कश्यप

B) दीपक किंगरानी – भाटापारा निवासी लेखक दीपक किंगरानी को फिल्म ‘सिर्फ एक बंदा ही काफी है’ के लिए 71वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में सर्वश्रेष्ठ संवाद लेखन का सम्मान मिला


Q. गौ वंश के संरक्षण के लिए छत्तीसगढ़ सरकार कौन सी योजना शुरू करने जा रही है?
[A] गौठान योजना
[B] गौ सेवा योजना
[C] गौधाम योजना
[D] रोका-छेका योजना

C) गौधाम योजना – राज्य सरकार घुमंतू और निराश्रित गौ वंश के संरक्षण के लिए ‘गौधाम योजना’ शुरू करने जा रही है


Q. उदेला पहाड़ी पर स्थित भीमसेन भगवान की पूजा का मुख्य कारण क्या है?
[A] अच्छी फसल के लिए
[B] वर्षा के लिए
[C] संतान प्राप्ति के लिए
[D] बीमारियों से रक्षा के लिए

B) वर्षा के लिए – दंतेवाड़ा के उदेला पहाड़ी पर स्थित भीमसेन भगवान की शिला की पूजा तब की जाती है जब क्षेत्र में बारिश नहीं होती है


Q. मधेश्वर पहाड़, जो प्राकृतिक रूप से शिवलिंग की तरह दिखाई देता है, किस जिले में स्थित है?
[A] दंतेवाड़ा
[B] सरगुजा
[C] जशपुर
[D] कोरबा

C) जशपुर – मधेश्वर पहाड़, जिसकी आकृति प्राकृतिक रूप से शिवलिंग जैसी है, जशपुर जिले में स्थित एक महत्वपूर्ण पर्यटन और आस्था का केंद्र है


Q. प्रदेश के कितने नगरीय निकायों में मोहल्ला समितियों का गठन किया जाएगा?
[A] 169
[B] 175
[C] 192
[D] 201

C) 192 – प्रदेश के सभी 192 नगरीय निकायों में स्थानीय मुद्दों जैसे सफाई, बिजली, पानी के समाधान के लिए मोहल्ला समितियों का गठन किया जा रहा है


Q. प्रदेश में वर्ष 2025 में कितने नए साइबर थाने खोले जाने की घोषणा की गई है?
[A] 5
[B] 7
[C] 9
[D] 11

C) 9 – बढ़ते साइबर अपराधों से निपटने के लिए प्रदेश में वर्ष 2025 में 9 नए साइबर थाने खोले जाएंगे


Q. छत्तीसगढ़ में मेडिसिटी का निर्माण कितने संभागों में किया जाएगा?
[A] 2
[B] 3
[C] 4
[D] 5

D) 5 – छत्तीसगढ़ के सभी पांच संभागों में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए एक-एक मेडिसिटी का निर्माण किया जाएगा


Q. ‘युवान युवा प्लस वन’ कार्यक्रम किस जिले के वन मंडल द्वारा शुरू किया गया है?
[A] रायपुर
[B] बलौदाबाजार
[C] गरियाबंद
[D] धमतरी

B) बलौदाबाजार – बलौदाबाजार वन मंडल ने युवाओं को प्रकृति और पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने के लिए ‘युवान युवा प्लस वन’ कार्यक्रम की शुरुआत की है


Q. 11वीं सदी के छिंदक नागवंशी राजा सोमेश्वर देव का अभिलेख हाल ही में कहाँ से प्राप्त हुआ है?
[A] बस्तर, छत्तीसगढ़
[B] कोरापुट, ओडिशा
[C] गढ़चिरौली, महाराष्ट्र
[D] आदिलाबाद, तेलंगाना

B) कोरापुट, ओडिशा – 11वीं सदी के बस्तर के छिंदक नागवंशी राजा सोमेश्वर देव का पहला शिलालेख ओडिशा के कोरापुट क्षेत्र से प्राप्त हुआ है


Q. दलहा पहाड़, जहाँ नाग पंचमी पर मेला लगता है, किस जिले में है?
[A] कोरबा
[B] जांजगीर-चांपा
[C] रायगढ़
[D] बिलासपुर

B) जांजगीर-चांपा – जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा में स्थित दलहा पहाड़ पर नाग पंचमी के दिन विशाल मेला लगता है


Q. राज्य में कितने प्राकृतिक वेटलैंड (आर्द्रभूमि) को विकसित करने की योजना है?
[A] 35,534
[B] 7,711
[C] 10,000
[D] 5,500

B) 7,711 – राज्य में कुल 35,534 प्राकृतिक वेटलैंड (आर्द्रभूमि) है, जिनमें से 7,711 को राज्य सरकार द्वारा विकसित किया जाएगा


Q. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत अगस्त 2025 तक छत्तीसगढ़ के कितने लाख से अधिक किसानों को लाभ मिला है?
[A] 25.47 लाख
[B] 20.50 लाख
[C] 30.10 लाख
[D] 15.25 लाख

25.47 लाख – 2 अगस्त 2025 को जारी 20वीं किस्त के साथ, छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से 25,47,538 किसान लाभान्वित हो रहे है


Gk Guru

Gk Guru

नमस्ते दोस्तों.! हमारा उद्देश्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले प्रतिभागियों का सहयोग करना है व अपने अर्जित अनुभवों तथा ज्ञान को वितरित करके आप लोगों की Help करना है।

3 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *