🎯 छत्तीसगढ़ पटवारी परीक्षा (प्रश्न-उत्तर)...                         🎯 पद्म पुरस्कार 2025 (पद्मविभूषण, पद्म भूषण, पद्मश्री)...                         🎯 कंप्यूटर सामान्य ज्ञान प्रश्न ...                         🎯 भारतीय इतिहास ...                         🎯 भारत का संविधान ...                         🎯 जीव विज्ञान सामान्य ज्ञान...                         🌟 अपनी GK Subject ढूंढने 🔍SEARCH🔍 का उपयोग करें 🌟

छत्तीसगढ़ करेंट अफेयर्स (अगस्त 2025) | CG Current Affairs August 2025

Q. किस जिले के बांधा टोला (बोड़ला) में शहद प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित की गई है?
[A] रायपुर
[B] कोरबा
[C] कबीरधाम
[D] जीपीएम

C) कबीरधाम – कबीरधाम जिले के बोड़ला तहसील के बांधा टोला गांव में शहद प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित की गई है, जिसका संचालन स्व-सहायता समूह की महिलाएं कर रही है


Q. ‘चेंदु दी बॉय एंड द टाइगर’ किताब का हिंदी में अनुवाद किसने किया है?
[A] सुमन खरे
[B] लाला जगदलपुरी
[C] विनोद कुमार शुक्ल
[D] रुद्रनारायण पाणिग्रही

D) रुद्रनारायण पाणिग्रही – बस्तर के साहित्यकार रुद्रनारायण पाणिग्रही ने स्वीडिश किताब ‘चेंदु दी बॉय एंड द टाइगर’ का हिंदी में अनुवाद किया है। यह किताब बस्तर के ‘टाइगर बॉय’ चंद्रू मंडावी पर आधारित है


Q. वन भैंसा की सबसे शुद्ध नस्ल किस राष्ट्रीय उद्यान में पाई जाती है?
[A] गुरु घासीदास
[B] इंद्रावती
[C] कांगेर घाटी
[D] उपरोक्त सभी

B) इंद्रावती – राजकीय पशु वन भैंसा की सबसे शुद्ध नस्ल इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान में पाई जाती है


Q. किस जिले में बैगा जनजाति द्वारा ‘बेवार खेती’ की जाती है, जिसमें धरती पर हल नहीं चलाया जाता?
[A] गरियाबंद
[B] कबीरधाम
[C] जशपुर
[D] बस्तर

B) कबीरधाम – कबीरधाम जिले के पंडरिया और बोड़ला ब्लॉक में बैगा जनजाति के लोग ‘बेवार खेती’ करते है, जिसमें वे धरती को माँ मानकर उस पर हल नहीं चलाते


Q. हाल ही में ‘विंबरलेल’ नामक प्रवासी पक्षी छत्तीसगढ़ के किस जिले में देखा गया है?
[A] खैरागढ़
[B] बस्तर
[C] सुकमा
[D] कोरिया

[A] खैरागढ़ – जीपीएस टैग लगा ‘विंबरलेल’ नामक प्रवासी पक्षी हाल ही में खैरागढ़ में देखा गया है। इसे स्थानीय भाषा में ‘छोटा गोंग’ भी कहते है


Q. किस जिले की परंपरागत ‘सोनामनी साड़ी’ विश्व प्रसिद्ध है?
[A] जीपीएम
[B] बस्तर
[C] रायगढ़
[D] सरगुजा

[B] बस्तर – बस्तर की परंपरागत सोनामनी साड़ी विश्व प्रसिद्ध है, जिसे पनका जाति के लोग सूती धागे से बनाते है। इसे ‘पनका साड़ी’ भी कहा जाता है


Q. छत्तीसगढ़ का सबसे महंगा सब्जी माना जाने वाला ‘बोड़ा’ किस वृक्ष के नीचे मिलता है?
[A] बबूल
[B] सरई
[C] इमली
[D] आम

B) सरई – बोड़ा, जो एक प्रकार का मशरूम है और छत्तीसगढ़ की सबसे महंगी सब्जियों में से एक है, सरई (साल) वृक्ष के नीचे पाया जाता है। बस्तर को ‘सरई वनों का द्वीप’ भी कहते है


Q. छत्तीसगढ़ में ‘तीजा’ (हरतालिका) पर्व कब मनाया जाता है?
[A] भादो शुक्ल पक्ष तृतीया
[B] सावन शुक्ल पक्ष तृतीया
[C] भादो कृष्ण पक्ष तृतीया
[D] सावन कृष्ण पक्ष तृतीया

भादो शुक्ल पक्ष तृतीया – पति की लंबी आयु के लिए मनाया जाने वाला हरतालिका (तीजा) पर्व भादो माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाया जाता है


Q. ‘मोर आवास मोर अभियान’ किस योजना से जुड़ा हुआ है?
[A] अटल आवास योजना
[B] मुख्यमंत्री आवास योजना
[C] प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण)
[D] प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी)

C) प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) – ‘मोर आवास मोर अभियान’ प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) से संबंधित एक अभियान है


Q. वर्ल्ड एक्सपो 2025 का आयोजन कहाँ किया गया, जिसमें छत्तीसगढ़ पवेलियन भी बनाया गया था?
[A] इंग्लैंड
[B] मेलबर्न
[C] ओसाका
[D] दुबई

C) ओसाका – जापान के ओसाका में आयोजित वर्ल्ड एक्सपो 2025 में छत्तीसगढ़ पवेलियन भी बनाया गया था, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भाग लिया


Q. गुरु घासीदास सम्मान 2025 किसे प्रदान किया गया है?
[A] निशा सिन्हा
[B] रोहित शुक्ला
[C] अरुण कुर्रे
[D] पूजा मरकाम

निशा सिन्हा – गुरु घासीदास सम्मान 2025 निशा सिन्हा को अनुसूचित जाति और जनजाति पर हुए अत्याचार के विरुद्ध उत्कृष्ट कार्य करने के लिए दिया गया है


Q. प्रथम राष्ट्रीय बुनकर अधिवेशन का आयोजन किस जिले में किया गया?
[A] बिलासपुर
[B] रायगढ़
[C] दुर्ग
[D] रायपुर

D) रायपुर – देश का पहला राष्ट्रीय बुनकर अधिवेशन 23-24 अगस्त को रायपुर के जैनम मानस भवन में आयोजित किया गया


Q. छत्तीसगढ़ राज्य उत्सव में पहली बार रंगकर्म में उत्कृष्ट योगदान के लिए कौन सा सम्मान दिया जाएगा?
[A] दाऊ मंदराजी सम्मान
[B] हबीब तनवीर सम्मान
[C] चक्रधर सम्मान
[D] महाराजा अग्रसेन सम्मान

B) हबीब तनवीर सम्मान – छत्तीसगढ़ राज्योत्सव में इस वर्ष से रंगकर्म (थिएटर) में उत्कृष्ट योगदान के लिए पहली बार ‘हबीब तनवीर सम्मान’ दिया जाएगा


Q. बस्तर ओलंपिक को अब किस राष्ट्रीय खेल कार्यक्रम के रूप में मान्यता मिली है?
[A] खेलो इंडिया यूथ गेम्स
[B] खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स
[C] खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स
[D] खेलो इंडिया पैरा गेम्स

C) खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स – बस्तर के स्थानीय खेलों को बढ़ावा देने वाले ‘बस्तर ओलंपिक’ को अब राष्ट्रीय स्तर पर ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स’ के रूप में मान्यता मिल गई है


Q. आयुष्मान भारत योजना (प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना) के क्रियान्वयन में छत्तीसगढ़ देश में किस स्थान पर है?
[A] पहले
[B] दूसरे
[C] तीसरे
[D] चौथे

D) चौथे – प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (आयुष्मान भारत) के तहत उपचार प्रदान करने के मामलों में छत्तीसगढ़ देश में चौथे स्थान पर है। तमिलनाडु पहले स्थान पर है


Gk Guru

Gk Guru

नमस्ते दोस्तों.! हमारा उद्देश्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले प्रतिभागियों का सहयोग करना है व अपने अर्जित अनुभवों तथा ज्ञान को वितरित करके आप लोगों की Help करना है।

One comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

×
P D F