🎯 छत्तीसगढ़ पटवारी परीक्षा (प्रश्न-उत्तर)...                         🎯 पद्म पुरस्कार 2025 (पद्मविभूषण, पद्म भूषण, पद्मश्री)...                         🎯 कंप्यूटर सामान्य ज्ञान प्रश्न ...                         🎯 भारतीय इतिहास ...                         🎯 भारत का संविधान ...                         🎯 जीव विज्ञान सामान्य ज्ञान...                         🌟 अपनी GK Subject ढूंढने 🔍SEARCH🔍 का उपयोग करें 🌟

छत्तीसगढ़ करेंट अफेयर्स (अगस्त 2025) | CG Current Affairs August 2025

Q. गौधाम योजना के तहत चरवाहों को प्रतिमाह कितना मानदेय निर्धारित किया गया है?
[A] ₹10,916
[B] ₹13,126
[C] ₹15,000
[D] ₹8,500

[A] ₹10,916 – नई गौधाम योजना के तहत, गौवंश की देखभाल करने वाले चरवाहों को ₹10,916 प्रति माह और गौ सेवकों को ₹13,126 प्रति माह मानदेय दिया जाएगा


Q. नुआखाई पर्व किस तिथि को मनाया जाता है?
[A] भादो शुक्ल पक्ष तृतीया
[B] भादो कृष्ण पक्ष चतुर्थी
[C] भादो शुक्ल पक्ष पंचमी (ऋषि पंचमी)
[D] भादो अमावस्या

C) भादो शुक्ल पक्ष पंचमी (ऋषि पंचमी) – नई फसल के आगमन पर मनाया जाने वाला कृषि पर्व ‘नुआखाई’, भादो माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है, जिसे ऋषि पंचमी भी कहते है


Q. ‘बने खाबो बने रहबो’ अभियान किस विभाग द्वारा चलाया गया?
[A] स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग
[B] कृषि विभाग
[C] खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग
[D] महिला एवं बाल विकास विभाग

C) खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग – ‘बने खाबो बने रहबो’ जन जागरूकता अभियान का संचालन खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा किया गया, जिसका उद्देश्य खाद्य सुरक्षा और मिलावट के प्रति लोगों को जागरूक करना था


Q. छत्तीसगढ़ में कैबिनेट मंत्रियों की अधिकतम संख्या 13 से 14 करने के लिए किस राज्य के फॉर्मूले का उल्लेख किया गया है?
[A] मध्य प्रदेश
[B] उत्तर प्रदेश
[C] हरियाणा
[D] महाराष्ट्र

C) हरियाणा – छत्तीसगढ़ में 90 विधायकों के आधार पर मंत्रियों की संख्या 13.5 (यानी 13) होनी चाहिए, लेकिन 14 मंत्री बनाने के लिए हरियाणा के मॉडल का हवाला दिया गया है, जहाँ इसी तरह का प्रावधान है


Q. गुरु घासीदास सम्मान 2025 प्राप्त करने वाली निशा सिन्हा को यह सम्मान क्यों दिया गया?
[A] महिला सशक्तिकरण के लिए
[B] शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए
[C] अनुसूचित जाति/जनजाति के अत्याचार के विरुद्ध कार्य के लिए
[D] पर्यावरण संरक्षण के लिए

C) अनुसूचित जाति/जनजाति के अत्याचार के विरुद्ध कार्य के लिए – निशा सिन्हा को यह सम्मान अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग के लोगों को राहत पहुँचाने और उन पर हुए अत्याचारों के मामलों में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रदान किया गया है


Q. छत्तीसगढ़ के किस धावक ने 2025 वर्ल्ड एथलेटिक चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई किया है?
[A] राहुल गुप्ता
[B] अनिमेश कुजूर
[C] के. एस. मनोठिया
[D] दीपक किंगरानी

B) अनिमेश कुजूर – जशपुर के 22 वर्षीय धावक (स्प्रिंटर) अनिमेश कुजूर, टोक्यो में होने वाली 2025 वर्ल्ड एथलेटिक चैंपियनशिप के लिए क्वालीफाई करने वाले पहले भारतीय पुरुष धावक बन गए है


Q. छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ को क्रिकेट अकादमी स्थापित करने के लिए भूमि कहाँ आवंटित की गई है?
[A] रायपुर
[B] बिलासपुर
[C] नवा रायपुर
[D] भिलाई

C) नवा रायपुर – छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने राज्य में क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ को नवा रायपुर के ग्राम परसदा में क्रिकेट अकादमी स्थापित करने हेतु भूमि आवंटित की है


Q. हबीब तनवीर के प्रसिद्ध नाटकों में से कौन सा शामिल है?
[A] आगरा बाजार और चरणदास चोर
[B] माटी की गाड़ी
[C] अंधा युग
[D] आधे-अधूरे

आगरा बाजार और चरणदास चोर – हबीब तनवीर के निर्देशन में ‘नया थिएटर’ द्वारा मंचित ‘आगरा बाजार’ और ‘चरणदास चोर’ उनके सबसे प्रसिद्ध और कालजयी नाटकों में से है


Q. राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2025 से सम्मानित संतोष कुमार चौरसिया किस जिले के विद्यालय में पदस्थ है?
[A] रायपुर
[B] कोरबा
[C] बिलासपुर
[D] सरगुजा

B) कोरबा – संतोष कुमार चौरसिया, जिन्हें राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2025 मिला है, कोरबा जिले के पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, सलोरा में पदस्थ है


Q. ‘ऑपरेशन निश्चय’ के तहत रायपुर रेंज के कितने जिलों में कार्यवाही की गई?
[A] 3
[B] 4
[C] 5
[D] 6

C) 5 – ऑपरेशन निश्चय के तहत रायपुर रेंज के पांच जिलों – रायपुर, गरियाबंद, बलौदाबाजार, धमतरी और महासमुंद में एक साथ 250 से अधिक ठिकानों पर छापेमारी की गई


Q. छत्तीसगढ़ के कितने इस्पात उत्पादन क्षमता को 2030 तक 28 मिलियन टन से बढ़ाकर 45 मिलियन टन करने का लक्ष्य किस क्षेत्र को बढ़ावा देगा?
[A] ऑटोमोबाइल
[B] रक्षा
[C] इलेक्ट्रॉनिक्स
[D] उपरोक्त सभी

D) उपरोक्त सभी – प्लैटिनम ग्रुप के खनिज ऑटोमोबाइल, रक्षा और इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे उच्च-तकनीकी उद्योगों में उत्प्रेरक के रूप में उपयोग किए जाते है


Q. देश का पहला राष्ट्रीय बुनकर अधिवेशन रायपुर में किसके द्वारा आयोजित किया गया?
[A] सहकार भारती
[B] खादी ग्रामोद्योग
[C] वस्त्र मंत्रालय
[D] छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड

[A] सहकार भारती – सहकार भारती द्वारा रायपुर में देश के पहले राष्ट्रीय बुनकर अधिवेशन का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य सहकारिता के माध्यम से बुनकर समाज को संगठित करना था।


Q. ‘संपूर्णता अभियान’ के तहत कितने प्रमुख सामाजिक क्षेत्र के संकेतकों पर कार्य किया गया?
[A] 8
[B] 10
[C] 12
[D] 15

[C] 12 – संपूर्णता अभियान का उद्देश्य भारत के 500 आकांक्षी ब्लॉकों और 112 आकांक्षी जिलों में 12 प्रमुख सामाजिक क्षेत्र के संकेतकों पर 100% संतृप्ति प्राप्त करना था


Q. छत्तीसगढ़ में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू होने के बाद, पुलिस को कौन सी शक्ति मिलेगी?
[A] न्यायिक शक्ति
[B] मजिस्ट्रियल पावर
[C] केवल कानून व्यवस्था की शक्ति
[D] वित्तीय शक्ति

B) मजिस्ट्रियल पावर – पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू होने से, पुलिस कमिश्नर (एडीजी/आईजी रैंक के अधिकारी) को कलेक्टर की तरह मजिस्ट्रियल पावर मिल जाएगी, जिससे वे धारा 144 लगाने जैसे निर्णय स्वयं ले सकेंगे


Q. ‘मैं छत्तीसगढ़ बोलता हूं‘ किसकी अंतिम कृति है?
[A] कपिल नाथ कश्यप
[B] डॉ. सुरेंद्र दुबे
[C] विनोद कुमार शुक्ल
[D] हरि ठाकुर

B) डॉ. सुरेंद्र दुबे – ‘मैं छत्तीसगढ़ बोलता हूं’ पद्मश्री डॉ. सुरेंद्र दुबे का अंतिम काव्य संग्रह है, जिसका विमोचन उनके निधन के बाद किया गया


छत्तीसगढ़ करेंट अफेयर्स (जुलाई 2025)

VYAPAM PaperCG Current AffairsChhattisgarh Gk
Gk Guru

Gk Guru

नमस्ते दोस्तों.! हमारा उद्देश्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले प्रतिभागियों का सहयोग करना है व अपने अर्जित अनुभवों तथा ज्ञान को वितरित करके आप लोगों की Help करना है।

One comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

×
P D F