🎯 संयुक्त राष्ट्र संघ (UNO) के प्रमुख अंग, मुख्यालय...                         🎯 पद्म पुरस्कार 2025 (पद्मविभूषण, पद्म भूषण, पद्मश्री)...                         🎯 कंप्यूटर सामान्य ज्ञान प्रश्न ...                         🎯 भारतीय इतिहास ...                         🎯 भारत का संविधान ...                         🎯 जीव विज्ञान सामान्य ज्ञान...                         🌟 अपनी GK Subject ढूंढने 🔍SEARCH🔍 का उपयोग करें 🌟

छत्तीसगढ़ करेंट अफेयर्स (अगस्त 2025) | CG Current Affairs August 2025

छत्तीसगढ़ करेंट अफेयर्स (अगस्त 2025) | CG Current Affairs August 2025 – प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाने वाले छत्तीसगढ़ की अगस्त महीने से संबंधित समसामयिकी घटनाचक्र (करेंट अफेयर्स) की जानकारी (प्रश्नोत्तरी) दी गई है।

सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ घटनाचक्र (1 अगस्त से 31 अगस्त 2025) से संबंधित प्रश्न और उत्तर इस प्रकार है:-

cg current affairs august 2025, chhattisgarh current affairs month of august 2025
Chhattisgarh Current Affairs Month of August 2025

Q. छत्तीसगढ़ में नाग पंचमी कब मनाया जाता है?
[A] सावन कृष्ण पक्ष पंचमी
[B] सावन शुक्ल पक्ष पंचमी
[C] भादो शुक्ल पक्ष पंचमी
[D] भादो कृष्ण पक्ष पंचमी

[B] सावन शुक्ल पक्ष पंचमी – नाग पंचमी का त्योहार सावन माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन दूध को शुभ मानकर शुक्ल पक्ष से जोड़ा जाता है। इस अवसर पर गांवों में कुश्ती प्रतियोगिता होती है और ‘नगमत गीत’ गाया जाता है


Q. 25वां वसुंधरा सम्मान 2025 किसे दिया गया है?
[A] सुमन खरे
[B] राहुल देव
[C] अनुज यादव
[D] जय किशोर साहू

[B] राहुल देव – 25वां वसुंधरा सम्मान 2025 वरिष्ठ पत्रकार राहुल देव को दिया गया है। यह सम्मान देवी प्रसाद चौबे की स्मृति में पत्रकारिता और साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया जाता है


Q. छत्तीसगढ़ में खाद्य सुरक्षा और जन स्वास्थ्य के लिए कौन सा अभियान चलाया जा रहा है?
[A] खाबो पीबो मस्त रहबो
[B] बने खाबो बने रहबो
[C] बने पीबो बने रहबो
[D] अच्छा खाओ, सेहत बनाओ

[B] बने खाबो बने रहबो – खाद्य सुरक्षा और जन स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के लिए ‘बने खाबो बने रहबो’ (अच्छा खाओ, स्वस्थ रहो) अभियान चलाया गया। इसका शुभारंभ स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने किया।


Q. छत्तीसगढ़ के किस जिले में दुर्लभ खनिज निकल, क्रोमियम और प्लैटिनम पाए गए है?
[A] गरियाबंद
[B] महासमुंद
[C] बीजापुर
[D] सुकमा

[B] महासमुंद – महासमुंद जिले के भालूकोना और जामनीडी गांवों में दुर्लभ खनिज निकल, क्रोमियम और प्लैटिनम समूह के भंडार मिले है। देश में पहली बार इन खनिजों के मिलने की पुष्टि हुई है


Q. हाल ही में चर्चित किनकेल पहाड़ छत्तीसगढ़ के किस जिले में स्थित है?
[A] सूरजपुर
[B] कोरिया
[C] जशपुर
[D] बस्तर

[C] जशपुर – हाल ही में चर्चित किनकेल पहाड़ जशपुर जिले में स्थित है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का गृह जिला होने के कारण जशपुर पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण हो गया है।


Q. श्रमिक परिवारों के बच्चों को अच्छी शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए सरकार ने कौन सी योजना शुरू की है?
[A] पहल उत्कृष्ट शिक्षा योजना
[B] शिक्षा उत्कृष्ट योजना
[C] अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना
[D] श्रमिक शिक्षा योजना

[C] अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना – सरकार ने श्रमिक परिवारों के बच्चों को अच्छी शिक्षा देने के लिए ‘अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना’ शुरू की है। इसके तहत कक्षा छठवीं से बारहवीं तक नि:शुल्क आवासीय शिक्षा प्रदान की जाएगी।


Q. ‘हाफ बिजली बिल योजना’ की सीमा 400 यूनिट से घटाकर कितनी कर दी गई है?
[A] 300 यूनिट
[B] 200 यूनिट
[C] 150 यूनिट
[D] 100 यूनिट

[D] 100 यूनिट – हाफ बिजली बिल योजना की सीमा 400 यूनिट से घटाकर 100 यूनिट कर दी गई है। यह नया नियम 1 अगस्त 2025 से प्रभावी हुआ है


Q. ‘बस्तर की शार्क’ किस मछली को कहा जाता है?
[A] दुदु मछली
[B] बोध मछली
[C] कोतरी मछली
[D] भूंडी मछली

[B] बोध मछली – इंद्रावती नदी में पाई जाने वाली बड़ी और दुर्लभ ‘बोध मछली’ को बस्तर की शार्क कहा जाता है। इसका वजन 100 से 150 किलोग्राम तक होता है और इसका जूलॉजिकल नाम ‘बोमरियस’ है।


Q. ‘एक हेलमेट भाई के नाम’ अभियान किस जिला पुलिस द्वारा चलाया गया है?
[A] रायपुर
[B] जांजगीर-चांपा
[C] कोरबा
[D] बिलासपुर

[B] जांजगीर-चांपा – सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता के लिए जांजगीर-चांपा जिला पुलिस ने ‘एक हेलमेट भाई के नाम’ अभियान चलाया है।


Q. कौन सा जिला प्रदेश का पहला डिजिटल पंचायत वाला जिला बन गया है, जहाँ टैक्स और शुल्क का भुगतान UPI के जरिए होता है?
[A] दुर्ग
[B] रायपुर
[C] रायगढ़
[D] बिलासपुर

[C] रायगढ़ – रायगढ़ प्रदेश का पहला ऐसा जिला बन गया है, जहाँ की ग्राम पंचायतों में टैक्स और शुल्क का भुगतान डिजिटल माध्यम (यूपीआई) से किया जा रहा है


Q. छत्तीसगढ़ की अधोसंरचना को रफ्तार देने के लिए ‘केंद्रीय सड़क निधि (CRF)’ के तहत कितने करोड़ रुपए की मंजूरी दी गई है?
[A] 300 करोड़
[B] 200 करोड़
[C] 600 करोड़
[D] 800 करोड़

C) 600 करोड़ – केंद्र सरकार ने केंद्रीय सड़क निधि (CRF) के तहत छत्तीसगढ़ में सड़कों के विकास के लिए 600 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है।


Q. एशियन अफ्रीकन पेसिफिक पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक किसने जीता है?
[A] नैना सिंह धाकड़
[B] छोटी मेहरा
[C] हेमवती नाग
[D] नमी राय पारिक

D) नमी राय पारिक – नमी राय पारिक ने एशियन अफ्रीकन पेसिफिक पावर लिफ्टिंग चैंपियनशिप में 57 किलोग्राम वर्ग में स्वर्ण पदक जीता है


Q. दंतेवाड़ा के भीमसेन भगवान, जो वर्षा के लिए पूजे जाते है, किस पहाड़ी पर मौजूद है?
[A] गढ़िया पहाड़
[B] उदेला पहाड़
[C] बैलाडीला पहाड़
[D] किनकेल पहाड़

B) उदेला पहाड़ – दंतेवाड़ा जिले की उदेला पहाड़ी पर भीमसेन भगवान की शिला मौजूद है, जिनकी पूजा वर्षा न होने पर स्थानीय ग्रामीण करते है


Q. गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर अपनी पत्नी का इलाज कराने के लिए गोरिल्ला-पेंड्रा-मरवाही (GPM) के सेनेटोरियम में किस वर्ष आए थे?
[A] 1913
[B] 1918
[C] 1925
[D] 1905

B) 1918 – गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर 1918 में अपनी पत्नी मृणालिनी देवी के टीबी के इलाज के लिए गोरिल्ला के सेनेटोरियम आए थे। यहीं उन्होंने अपनी पत्नी की याद में ‘फांकी’ कविता लिखी थी


Q. ‘सुशासन एक्सप्रेस’ नामक अभिनव पहल किस जिले में शुरू की गई है?
[A] बिलासपुर
[B] रायपुर
[C] दुर्ग
[D] बस्तर

B) रायपुर – रायपुर जिला प्रशासन ने आम जनता तक सरकारी योजनाओं और सेवाओं को पहुँचाने और उनकी समस्याओं का त्वरित निदान करने के लिए ‘सुशासन एक्सप्रेस’ नामक पहल शुरू की है


Gk Guru

Gk Guru

नमस्ते दोस्तों.! हमारा उद्देश्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले प्रतिभागियों का सहयोग करना है व अपने अर्जित अनुभवों तथा ज्ञान को वितरित करके आप लोगों की Help करना है।

One comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

×
P D F