🎯 छत्तीसगढ़ पटवारी परीक्षा (प्रश्न-उत्तर)...                         🎯 पद्म पुरस्कार 2025 (पद्मविभूषण, पद्म भूषण, पद्मश्री)...                         🎯 कंप्यूटर सामान्य ज्ञान प्रश्न ...                         🎯 भारतीय इतिहास ...                         🎯 भारत का संविधान ...                         🎯 जीव विज्ञान सामान्य ज्ञान...                         🌟 अपनी GK Subject ढूंढने 🔍SEARCH🔍 का उपयोग करें 🌟

छत्तीसगढ़ करेंट अफेयर्स (अप्रैल 2025) | CG Current Affairs April 2025

Q. छत्तीसगढ़ के कितने ग्राम पंचायतों में 24 अप्रैल 2025 से नगद भुगतान सहित अन्य डिजिटल सेवाएं शुरू की जाएंगी?
[A] 1200
[B] 1350
[C] 1460
[D] 1500

[C] 1460 – छत्तीसगढ़ की 1460 ग्राम पंचायतों में 24 अप्रैल 2025 को ग्राम पंचायत दिवस के अवसर पर नगद भुगतान सहित अन्य डिजिटल सेवाएं शुरू की जाएंगी।


Q. छत्तीसगढ़ के किस जिले में राष्ट्रीय तीरंदाजी अकादमी की स्थापना होगी?
[A] नवा रायपुर
[B] बिलासपुर
[C] दुर्ग
[D] जगदलपुर

[A] नवा रायपुर – नवा रायपुर अटल नगर में राष्ट्रीय स्तर की अत्याधुनिक तीरंदाजी अकादमी की स्थापना होने जा रही है। इसके लिए खेल एवं युवा विभाग के प्रस्ताव पर 10.03 एकड़ भूमि का चिन्हांकन किया गया है।


Q. हाल ही में चैत्रई महापर्व (मरका पंडुम) का आयोजन कहाँ हुआ है?
[A] दंतेवाड़ा
[B] कांकेर
[C] जगदलपुर
[D] सुकमा

[B] कांकेर – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय कांकेर के ग्राम भीराबाही में कुंडवाना समाज द्वारा आयोजित मरका पंडुम (चैत्रई महापर्व) के समापन समारोह में शामिल हुए। चैत्रई पर्व बस्तर अंचल में चैत्र शुक्ल को मनाया जाता है।


Q. छत्तीसगढ़ सरकार ने पेट्रोल पंप के लिए राज्य स्तर पर लाइसेंस की अनिवार्यता को कब समाप्त कर दिया?
[A] 15 अगस्त 2024
[B] 14 नवंबर 2024
[C] 1 जनवरी 2025
[D] 1 अप्रैल 2025

[B] 14 नवंबर 2024 – छत्तीसगढ़ सरकार ने एक बड़ा फैसला लेते हुए पेट्रोलियम रिटेल आउटलेट यानी पेट्रोल पंप के लिए राज्य स्तर पर लाइसेंस की अनिवार्यता को 14 नवंबर 2024 को खाद्य नागरिक आपूर्ति और उपभोक्ता संरक्षण विभाग की ओर से जारी एक अधिसूचना के जरिए खत्म कर दिया है।


Q. किस जिले में जैन तीर्थ पर्यटन पथ बनाया जाएगा?
[A] रायपुर
[B] बस्तर
[C] दुर्ग
[D] बिलासपुर

[B] बस्तर – बस्तर जिले में जैन प्रतिमाएँ यत्र-तत्र बिखरी पड़ी हैं, इसलिए इस जिले में जैन तीर्थ पर्यटन पथ बनाया जाएगा।


Q. मुख्यमंत्री सुशासन फेलोशिप कार्यक्रम की शुरुआत किस तिथि को की गई?
[A] 15 अप्रैल 2025
[B] 20 अप्रैल 2025
[C] 28 अप्रैल 2025
[D] 30 अप्रैल 2025

[C] 28 अप्रैल 2025 – मुख्यमंत्री सुशासन फेलोशिप कार्यक्रम की शुरुआत 28 अप्रैल 2025 को की गई थी। इस योजना के तहत आईआईएम रायपुर द्वारा लोक नीति और सुशासन में 2 साल का एमबीए कराया जाएगा।


Q. राज्य शासन द्वारा किस तिथि के पूर्व पंजीकृत सभी श्रेणी के मोटर वाहनों द्वारा हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगाना अनिवार्य किया गया है?
[A] 1 जनवरी 2019
[B] 1 अप्रैल 2019
[C] 1 जुलाई 2019
[D] 1 अक्टूबर 2019

[B] 1 अप्रैल 2019


Q. छिंद और कांसा की टोकरी बनाने वाला देश भर में पहला जिला कौन सा बना है?
[A] बस्तर
[B] जशपुर
[C] दंतेवाड़ा
[D] कोंडागांव

[B] जशपुर


Q. हाल ही में जारी माओवादियों के विरुद्ध नक्सल अभियान का नाम क्या है?
[A] ऑपरेशन प्रहार
[B] ऑपरेशन विजय
[C] संकल्प अभियान
[D] ऑपरेशन शांति

[C] संकल्प अभियान – माओवादियों के विरुद्ध नक्सल अभियान का नाम संकल्प अभियान है, जो 21 अप्रैल 2025 को शुरू किया गया था।


Q. बिलासपुर में आयोजित विलासा महोत्सव के अवसर पर किसे विलासा सम्मान दिया गया?
[A] ममता चंद्राकर
[B] तरुणा साहू
[C] लवली शर्मा
[D] सीमा गुप्ता

[B] तरुणा साहू – विलासा महोत्सव का आयोजन लाल बहादुर शास्त्री मैदान, बिलासपुर में किया जाता है।


Q. राज्य का पहला एआई सक्षम डाटा सेंटर कहाँ स्थापित किया जा रहा है?
[A] भिलाई
[B] नवा रायपुर
[C] कोरबा
[D] रायगढ़

[B] नवा रायपुर – इसके लिए रेक बैंक डाटा सेंटर्स प्राइवेट लिमिटेड ने 1000 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्ताव रखा है।


Q. हाल ही में चर्चित बादलखोल अभयारण्य किस जिले में है?
[A] सरगुजा
[B] जशपुर
[C] रायगढ़
[D] बिलासपुर

[B] जशपुर – बादलखोल अभयारण्य जशपुर जिले में स्थित है और हाल ही में आग लगने के कारण यह चर्चा में था।


Q. छत्तीसगढ़ में किस क्षेत्र को कोसा साड़ियों के लिए जाना जाता है?
[A] रायगढ़
[B] चांपा
[C] बिलासपुर
[D] जगदलपुर

[B] चांपा – इसे कंचन कोसा नगरी के नाम से भी जाना जाता है।


Q. चिरायु योजना, जिसे राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के रूप में जाना जाता है, छत्तीसगढ़ में कब से शुरू हुआ?
[A] 15 अगस्त 2010
[B] 2 अक्टूबर 2012
[C] 15 अगस्त 2014
[D] 26 जनवरी 2015

[C] 15 अगस्त 2014 – इस योजना के तहत कटे फटे होठों जैसे कई बीमारियों का उपचार किया जाता है।


Q. लखपति दीदी योजना का शुभारंभ कब हुआ?
[A] 26 जनवरी 2023
[B] 15 अगस्त 2023
[C] 2 अक्टूबर 2023
[D] 1 जनवरी 2024

[B] 15 अगस्त 2023 – नवा रायपुर में ई-ऑटो सेवा भी लखपति दीदी योजना के तहत प्रारंभ की गई है।


Gk Guru

Gk Guru

नमस्ते दोस्तों.! हमारा उद्देश्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले प्रतिभागियों का सहयोग करना है व अपने अर्जित अनुभवों तथा ज्ञान को वितरित करके आप लोगों की Help करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

×
P D F