🎯 संयुक्त राष्ट्र संघ (UNO) के प्रमुख अंग, मुख्यालय...                         🎯 पद्म पुरस्कार 2026 (पद्मविभूषण, पद्म भूषण, पद्मश्री)...                         🎯 कंप्यूटर सामान्य ज्ञान प्रश्न ...                         🎯 Indian History...                         🎯 Indian Constitut...                         🎯 जीव विज्ञान सामान्य ज्ञान...                         🌟 अपनी GK Subject ढूंढने 🔍SEARCH🔍 का उपयोग करें 🌟

छत्तीसगढ़ करेंट अफेयर्स (अप्रैल 2025) | CG Current Affairs April 2025

Q. जशपुर जिले की समृद्ध जनजातीय विरासत को समर्पित ‘धरोहर पत्रिका’ की प्रथम संस्करण का विमोचन किसने किया?
[A] श्री अमित शाह
[B] श्री विष्णुदेव साय
[C] श्री केदार कश्यप
[D] श्री विजय शर्मा

[B] श्री विष्णुदेव साय – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय बगिया में जशपुर जिले की समृद्ध जनजातीय विरासत को समर्पित ‘धरोहर पत्रिका’ के प्रथम संस्करण का विमोचन किया।


Q. मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने पर्यावरण वाटिका का लोकार्पण छत्तीसगढ़ के किस जिले में किया है?
[A] रायपुर
[B] बिलासपुर
[C] जशपुर
[D] दुर्ग

[C] जशपुर – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले में स्थित अपने गृह ग्राम बगिया में पर्यावरण वाटिका का लोकार्पण किया है, जिसका निर्माण 53 लाख रुपये की लागत से 28 हेक्टेयर में किया गया है।


Q. नवा रायपुर में सार्वजनिक परिवहन सेवा ई-ऑटो सेवा का शुभारंभ किसने किया है?
[A] श्री विष्णुदेव साय
[B] श्री राजीव अग्रवाल
[C] श्रीमती मोनासेन
[D] श्री राकेश पांडे

[A] श्री विष्णुदेव साय – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने नवा रायपुर में एक नई पर्यावरण अनुकूल सार्वजनिक परिवहन सेवा ई-ऑटो सेवा का शुभारंभ किया है। यह सेवा नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण और छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान के सहयोग से शुरू की गई है।


Q. मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कितने ग्राम पंचायतों में अटल डिजिटल सुविधा केंद्र का शुभारंभ किया है?
[A] 1200
[B] 1350
[C] 1460
[D] 1500

[C] 1460 – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने 24 अप्रैल 2025 को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर से अटल डिजिटल सुविधा केंद्र का वर्चुअल शुभारंभ किया। छत्तीसगढ़ के 1460 ग्राम पंचायतों में यह व्यवस्था शुरू हुई है।


Q. राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर प्रदेश के 11693 ग्राम पंचायतों में जल संरक्षण के उद्देश्य से किस महाभियान का शुभारंभ किया गया?
[A] जल बचाओ अभियान
[B] मोर गांव मोर पानी महाभियान
[C] हर घर जल अभियान
[D] स्वच्छ जल अभियान

[B] मोर गांव मोर पानी महाभियान – प्रदेश के 11693 ग्राम पंचायतों में मोर गांव मोर पानी महाभियान का शुभारंभ कर पंचायत प्रतिनिधियों और नागरिकों से जल संरक्षण का आवाहन कराते हुए शपथ दिलाई गई।


Q. इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ का नया कुलपति किसे नियुक्त किया गया है?
[A] डॉ. ममता चंद्राकर
[B] प्रो. डॉ. योगिता ठाकुर
[C] प्रो. डॉ. लवली शर्मा
[D] डॉ. नंदिनी शर्मा

[C] प्रो. डॉ. लवली शर्मा


Q. छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष कौन हैं?
[A] श्री रामसेवक पैकरा
[B] डॉ. राम प्रताप सिंह
[C] श्री राजीव अग्रवाल
[D] श्री राकेश पांडे

[B] डॉ. राम प्रताप सिंह – छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के अध्यक्ष डॉ. राम प्रताप सिंह को बनाया गया है।


Q. छत्तीसगढ़ टेनिस संघ का अध्यक्ष किसे बनाया गया है?
[A] श्री भूपेश बघेल
[B] श्री गुरुचरण होरा
[C] श्री हिमांशु द्विवेदी
[D] श्री राकेश पांडे

[C] श्री हिमांशु द्विवेदी – छत्तीसगढ़ टेनिस संघ का नया अध्यक्ष श्री हिमांशु द्विवेदी को बनाया गया है, जिन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की जगह ली है।


Q. छत्तीसगढ़ राज्य बाल संरक्षण आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष कौन हैं?
[A] डॉ. मणिका शर्मा
[B] श्रीमती शालिनी राजपूत
[C] श्री अमरजीत सिंह छाबड़ा
[D] श्री सौरभ सिंह

[A] डॉ. मणिका शर्मा – छत्तीसगढ़ राज्य बाल संरक्षण आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. मणिका शर्मा हैं।


Q. छत्तीसगढ़ खादी तथा ग्राम उद्योग बोर्ड के नवनियुक्त अध्यक्ष कौन हैं?
[A] श्री प्रफुल्ल विश्वकर्मा
[B] श्री राकेश पांडे
[C] श्री राम सेवक
[D] श्री रूपनारायण सिन्हा

[B] श्री राकेश पांडे


Q. छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम के अध्यक्ष कौन हैं?
[A] श्री रूपनारायण सिन्हा
[B] श्री राकेश पांडे
[C] श्री राम सेवक
[D] श्री भूपेश सवन्नी

[C] श्री राम सेवक – छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम के अध्यक्ष श्री राम सेवक हैं, जिन्होंने 13 अप्रैल 2025 को पदभार ग्रहण किया था।


Q. छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष का पदभार किसने ग्रहण किया है?
[A] श्री राकेश पांडे
[B] श्री रूपनारायण सिन्हा
[C] श्री भूपेश सवन्नी
[D] डॉ. राम प्रताप सिंह

[B] श्री रूपनारायण सिन्हा – छत्तीसगढ़ योग आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री रूपनारायण सिन्हा ने पदभार ग्रहण किया है। छत्तीसगढ़ में योग आयोग की स्थापना वर्ष 2017 में हुई थी।


Q. छत्तीसगढ़ अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
[A] श्री रूपनारायण सिन्हा
[B] श्री राकेश पांडे
[C] श्री भूपेश सवन्नी
[D] डॉ. राम प्रताप सिंह

[C] श्री भूपेश सवन्नी – छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास प्राधिकरण (क्रेडा) के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री भूपेश सवन्नी ने 6 अप्रैल 2025 को पदभार ग्रहण किया।


Q. छत्तीसगढ़ के किस जिले में अत्याधुनिक कॉमन फैसिलिटी सेंटर की स्थापना की जा रही है?
[A] दुर्ग
[B] रायपुर
[C] बिलासपुर
[D] जगदलपुर

[B] रायपुर – छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर के सेक्टर 22 में ग्रीन फील्ड इलेक्ट्रॉनिक विनिर्मा क्लस्टर के अंतर्गत अत्याधुनिक कॉमन फैसिलिटी सेंटर की स्थापना की जा रही है। इसकी कुल लागत 108 करोड़ रुपये है।


Q. नवा रायपुर में कॉमन फैसिलिटी सेंटर की स्थापना के लिए केंद्र सरकार से कितने रुपए की आर्थिक सहायता दी गई है?
[A] 40 करोड़
[B] 50 करोड़
[C] 75 करोड़
[D] 100 करोड़

[C] 75 करोड़ – कॉमन फैसिलिटी सेंटर के लिए केंद्र सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा 75 करोड़ रुपये की सहायता प्राप्त हुई है, जो ईएमसी 2.0 योजना के तहत है।


Gk Guru

Gk Guru

नमस्ते दोस्तों.! हमारा उद्देश्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले प्रतिभागियों का सहयोग करना है व अपने अर्जित अनुभवों तथा ज्ञान को वितरित करके आप लोगों की Help करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *