🎯 छत्तीसगढ़ पटवारी परीक्षा (प्रश्न-उत्तर)...                         🎯 पद्म पुरस्कार 2025 (पद्मविभूषण, पद्म भूषण, पद्मश्री)...                         🎯 कंप्यूटर सामान्य ज्ञान प्रश्न ...                         🎯 भारतीय इतिहास ...                         🎯 भारत का संविधान ...                         🎯 जीव विज्ञान सामान्य ज्ञान...                         🌟 अपनी GK Subject ढूंढने 🔍SEARCH🔍 का उपयोग करें 🌟

छत्तीसगढ़ करेंट अफेयर्स (अप्रैल 2025) | CG Current Affairs April 2025

Q. राजमोहनी देवी तेंदू पत्ता संग्राहक सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत 50 वर्ष तक के मुखिया की सामान्य मृत्यु होने पर नामांकित व्यक्ति को कितनी आर्थिक सहायता राशि प्रदान की जाती है?
[A] ₹50,000
[B] ₹75,000
[C] ₹1 लाख
[D] ₹2 लाख

[D] ₹2 लाख – राजमोहनी देवी तेंदू पत्ता संग्राहक सामाजिक सुरक्षा योजना के अंतर्गत तेंदू पत्ता संग्रहण कार्य में लगे पंजीकृत संग्राहक परिवार के 50 वर्ष तक के मुखिया की सामान्य मृत्यु होने पर नामांकित व्यक्ति को 2 लाख रुपये का अनुदान सहायता राशि प्रदान की जाती है।


Q. धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान योजना की शुरुआत प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने कब और कहाँ से की थी?
[A] 15 अगस्त 2024, नई दिल्ली
[B] 2 अक्टूबर 2024, हजारीबाग, झारखंड
[C] 26 जनवरी 2025, रायपुर, छत्तीसगढ़
[D] 15 नवंबर 2023, भोपाल, मध्य प्रदेश

[B] 2 अक्टूबर 2024, हजारीबाग, झारखंड – प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देश में जनजातीय बहुल गांवों के समग्र विकास के लिए 2 अक्टूबर 2024 को झारखंड के हजारीबाग से किया था।


Q. धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान योजना में छत्तीसगढ़ के कितने जनजातीय गांव शामिल हैं?
[A] 4500
[B] 5000
[C] 6500
[D] 7000

[C] 6500 – इस योजना में छत्तीसगढ़ के 6500 जनजाति गांव शामिल हैं। देशभर के आदिवासी बहुल क्षेत्रों के 63,000 गांव इस अभियान में शामिल किए गए हैं।


Q. शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न सहायता योजना का शुभारंभ छत्तीसगढ़ के किस जिले में हुआ है?
[A] मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर
[B] बिलासपुर
[C] रायपुर
[D] दुर्ग

[A] मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर – छत्तीसगढ़ राज्य के मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में 29 मार्च 2025 को शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न सहायता योजना का शुभारंभ हुआ। इस योजना के तहत श्रमिकों को मात्र ₹5 में गरम और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।


Q. नियद नेल्लानार योजना के तहत सुरक्षा कैंप का दायरा 5 कि.मी से बढ़ाकर कितना किया गया है?
[A] 10 कि.मी
[B] 15 कि.मी
[C] 20 कि.मी
[D] 25 कि.मी

[A] 10 कि.मी – छत्तीसगढ़ में संचालित नियद नेल्लानार योजना के तहत अब सुरक्षा कैंप का दायरा 5 किलोमीटर से बढ़ाकर 10 किलोमीटर हो गया है।


Q. नियद नेल्लानार योजना का शाब्दिक अर्थ क्या है?
[A] हमारा विकास
[B] आपका अच्छा गांव
[C] मेरा गाँव, मेरी पहचान
[D] सुरक्षित बस्तर

[B] आपका अच्छा गांव – नियद नेल्लानार योजना का अर्थ है “आपका अच्छा गांव” या “योर गुड विलेज” होता है।


Q. आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत आवास प्लस 2.0 के सर्वेक्षण के लिए प्रदेशव्यापी ‘मोर द्वार साय सरकार’ महाभियान का शुभारंभ किसने किया है?
[A] श्री अमित शाह
[B] श्री नरेंद्र मोदी
[C] श्री विष्णुदेव साय
[D] श्री विजय शर्मा

[C] श्री विष्णुदेव साय – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने 15 अप्रैल 2025 को बस्तर जिले के ग्राम घाट पदमपुर से प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत आवास प्लस 2.0 सर्वेक्षण के लिए प्रदेशव्यापी ‘मोर द्वार साय सरकार’ महाभियान का शुभारंभ किया है।


Q. ‘मोर द्वार साय सरकार’ महाभियान कब से कब तक चलेगा?
[A] 1 अप्रैल से 15 अप्रैल 2025
[B] 15 अप्रैल से 30 अप्रैल 2025
[C] 1 मई से 15 मई 2025
[D] 10 अप्रैल से 25 अप्रैल 2025

[B] 15 अप्रैल से 30 अप्रैल 2025 – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की विशेष पहल पर 15 दिवसीय ‘मोर द्वार साय सरकार’ महाभियान 15 अप्रैल से 30 अप्रैल 2025 तक चलेगा


Q. छत्तीसगढ़ में नक्सलवादी आत्मसमर्पण पीड़ित राहत पुनर्वास नीति 2025 को कब लागू किया गया है?
[A] 1 जनवरी 2025
[B] 28 मार्च 2025
[C] 10 अप्रैल 2025
[D] 1 मई 2025

[B] 28 मार्च 2025 – छत्तीसगढ़ शासन ने नक्सलवादी आत्मसमर्पण पीड़ित राहत पुनर्वास नीति 2025 को 10 अप्रैल 2025 को औपचारिक रूप से लागू किया, जिसकी अधिसूचना गृह विभाग द्वारा 28 मार्च 2025 को जारी की गई थी।


Q. छत्तीसगढ़ राज्य के किन दो जिलों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बेस्ट परफॉर्मिंग जिला चुना गया है?
[A] रायपुर और बस्तर
[B] मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी और शक्ति
[C] दुर्ग और बिलासपुर
[D] जशपुर और कबीरधाम

[B] मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी और शक्ति – छत्तीसगढ़ राज्य के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी और शक्ति जिलों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बेस्ट परफॉर्मिंग जिला चुना गया है।


Q. प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर कौन सा पुरस्कार मिला है?
[A] सर्वश्रेष्ठ राज्य
[B] दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला राज्य
[C] तीसरा सर्वश्रेष्ठ राज्य
[D] विशेष प्रोत्साहन पुरस्कार

[B] दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला राज्य – कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित 12वीं राष्ट्रीय समीक्षा बैठक के दौरान छत्तीसगढ़ को देश के बड़े राज्यों की श्रेणी में सेकंड बेस्ट परफॉर्मिंग स्टेट का पुरस्कार मिला है।


Q. छत्तीसगढ़ के जशपुर और कबीरधाम जिले के कितने विकास खंडों में छत्तीसगढ़ समावेशी आजीविका योजना का शुभारंभ हुआ है?
[A] तीन
[B] चार
[C] पाँच
[D] छह

[C] पाँच – छत्तीसगढ़ के जशपुर और कबीरधाम जिले के पाँच विकास खंडों में गरीबी उन्मूलन के लिए 16 अप्रैल 2025 को छत्तीसगढ़ समावेशी आजीविका योजना का शुभारंभ हुआ


Q. छत्तीसगढ़ राज्य को किस सेवाओं के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है?
[A] स्वास्थ्य सेवाएँ
[B] शिक्षा सेवाएँ
[C] आधार सेवाएँ
[D] पर्यटन सेवाएँ

[C] आधार सेवाएँ – आधार सेवाओं के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ राज्य को 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों के बायोमेट्रिक आधार अपडेट की उत्कृष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित किया गया है।


Q. ई-गवर्नेंस के तहत उत्कृष्ट कार्य के लिए किस जिले का चयन प्रधानमंत्री पुरस्कार हेतु किया गया है?
[A] रायपुर
[B] बिलासपुर
[C] दंतेवाड़ा
[D] दुर्ग

[C] दंतेवाड़ा – ई-गवर्नेंस के तहत उत्कृष्ट कार्य के लिए दंतेवाड़ा जिले का चयन प्रधानमंत्री पुरस्कार हेतु किया गया है, जहाँ भू-अभिलेखों का डिजिटलाइजेशन पूर्ण कर लिया गया है


Q. नई दिल्ली में आयोजित विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रैंड प्रिक्स 2025 में छत्तीसगढ़ की खिलाड़ी छोटी मेहरा ने कौन सा पदक जीता है?
[A] स्वर्ण पदक
[B] रजत पदक
[C] कांस्य पदक
[D] कोई पदक नहीं

[C] कांस्य पदक – छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी पैरा एथलेटिक्स छोटी मेहरा ने नई दिल्ली में आयोजित विश्व पैरा एथलेटिक्स ग्रैंड प्रिक्स 2025 में गोला फेंक और चक्र फेंक स्पर्धाओं में देश के लिए दो कांस्य पदक जीते हैं।


Gk Guru

Gk Guru

नमस्ते दोस्तों.! हमारा उद्देश्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले प्रतिभागियों का सहयोग करना है व अपने अर्जित अनुभवों तथा ज्ञान को वितरित करके आप लोगों की Help करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

×
P D F