🎯 संयुक्त राष्ट्र संघ (UNO) के प्रमुख अंग, मुख्यालय...                         🎯 पद्म पुरस्कार 2026 (पद्मविभूषण, पद्म भूषण, पद्मश्री)...                         🎯 कंप्यूटर सामान्य ज्ञान प्रश्न ...                         🎯 भारतीय इतिहास ...                         🎯 भारत का संविधान ...                         🎯 जीव विज्ञान सामान्य ज्ञान...                         🌟 अपनी GK Subject ढूंढने 🔍SEARCH🔍 का उपयोग करें 🌟

छत्तीसगढ़ करेंट अफेयर्स (अप्रैल 2025) | CG Current Affairs April 2025

Q. छत्तीसगढ़ में मनरेगा मजदूरी दर में कितने प्रतिशत की वृद्धि हुई है?
[A] 5.2%
[B] 6.8%
[C] 7.41%
[D] 8.5%

[C] 7.41% – जिससे यह ₹243 से बढ़कर ₹261 प्रति दिवस हो गई है।


Q. छत्तीसगढ़ सरकार ने राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (NIFT) के नए कैंपस की स्थापना को कहाँ मंजूरी दी है?
[A] दुर्ग
[B] नवा रायपुर
[C] बिलासपुर
[D] जगदलपुर

[B] नवा रायपुर – छत्तीसगढ़ सरकार ने 17 अप्रैल 2025 को नवा रायपुर में राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (NIFT) के लिए नए कैंपस की स्थापना को मंजूरी प्रदान की है।


Q. नवा रायपुर में स्थापित होने वाला NIFT कैंपस भारत का कौन सा कैंपस होगा?
[A] 16वां
[B] 17वां
[C] 18वां
[D] 19वां

[C] 18वां – भारत में वर्तमान में दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु सहित पूरे देश में 17 NIFT परिसर है।


Q. हाल ही में छत्तीसगढ़ के किस जिले में रिसर्च पार्क की स्थापना के लिए एमओयू हुआ है?
[A] रायपुर
[B] बिलासपुर
[C] दंतेवाड़ा
[D] कांकेर

[C] दंतेवाड़ा – छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में रिसर्च पार्क की स्थापना के लिए आईआईटी भिलाई और दंतेवाड़ा जिला प्रशासन के मध्य एमओयू संपादित किया गया है।


Q. वित्तीय वर्ष 2024-25 में छत्तीसगढ़ के राजस्व संग्रह में कितने प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि दर्ज की गई है?
[A] 10%
[B] 12%
[C] 18%
[D] 20%

[C] 18% – वित्तीय वर्ष 2024-25 में छत्तीसगढ़ ने कुल 16390 करोड़ का जीएसटी राजस्व संग्रह कर देश भर में सबसे अधिक 18% की वार्षिक वृद्धि दर दर्ज की है।


Q. जीएसटी राजस्व वृद्धि दर में छत्तीसगढ़ का पूरे देश में कौन सा स्थान है?
[A] पहला
[B] दूसरा
[C] तीसरा
[D] चौथा

[A] पहला – वित्तीय वर्ष 2024-25 में राज्य ने 18% की वार्षिक वृद्धि दर दर्ज कर जीएसटी राजस्व वृद्धि के मामले में पूरे देश में पहले स्थान पर स्थापित किया है।


Q. छत्तीसगढ़ को वित्तीय वर्ष 2024-25 में कितने करोड़ का खनिज राजस्व प्राप्त हुआ है?
[A] ₹12795 करोड़
[B] ₹14195 करोड़
[C] ₹15000 करोड़
[D] ₹16390 करोड़

[B] ₹14195 करोड़ – जो विगत वर्ष 2023-24 के 12795 करोड़ रुपये की तुलना में लगभग 11% की वृद्धि दर्शाता है।


Q. वित्तीय वर्ष 2024-25 में प्रदेश के खनिज राजस्व संग्रहण में किस जिले ने सर्वाधिक योगदान देकर शीर्ष स्थान प्राप्त किया है?
[A] कोरबा
[B] रायगढ़
[C] बिलासपुर
[D] दंतेवाड़ा

[D] दंतेवाड़ा – सर्वाधिक 6580 करोड़ रुपये का योगदान देकर शीर्ष स्थान प्राप्त किया है।


Q. छत्तीसगढ़ को टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान में देश भर में कौन सा स्थान मिला है?
[A] पहला
[B] दूसरा
[C] तीसरा
[D] चौथा

[A] पहला – यह सम्मान 50 लाख से अधिक आबादी वाले राज्यों की श्रेणी में टीबी मुक्त ग्राम पंचायतों के सर्वाधिक अनुपात के लिए दिया गया।


Q. नक्सल प्रभावित सुकमा, बीजापुर एवं नारायणपुर जिलों में निर्माण कार्यों की पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु किस समिति के गठन को स्वीकृति प्रदान की गई है?
[A] जिला विकास समिति
[B] जिला निर्माण समिति
[C] जिला निगरानी समिति
[D] जिला नियोजन समिति

[B] जिला निर्माण समिति


Q. जिला निर्माण समिति के अध्यक्ष कौन होंगे?
[A] जिला पुलिस अधीक्षक
[B] जिला पंचायत सीईओ
[C] जिला कलेक्टर
[D] जिला कोषाध्यक्ष अधिकारी

[C] जिला कलेक्टर – गठित की गई जिला निर्माण समिति के अध्यक्ष जिला कलेक्टर रहेंगे, जबकि पुलिस अधीक्षक को सचिव की जिम्मेदारी दी गई है।


Q. केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के अनुसार वर्तमान में छत्तीसगढ़ के कितने जिले अति नक्सल प्रभावित जिलों में शामिल हैं?
[A] दो
[B] चार
[C] छह
[D] आठ

[B] चार – छत्तीसगढ़ में अब नक्सली सिर्फ चार जिलों (बीजापुर, कांकेर, नारायणपुर और सुकमा) में सिमट गए हैं। देश में नक्सलवाद के अति प्रभावित जिलों की संख्या 12 से घटकर मात्र छह रह गई है।


Q. केंद्र सरकार ने हाल ही में छत्तीसगढ़ राज्य के किन तीन जिलों को नक्सल मुक्त घोषित कर दिया है?
[A] बस्तर, कांकेर, दंतेवाड़ा
[B] राजनांदगांव, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, कवर्धा
[C] सुकमा, बीजापुर, नारायणपुर
[D] धमतरी, बालोद, कोरबा

[B] राजनांदगांव, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, कवर्धा


Q. छत्तीसगढ़ में चित्रोत्पला फिल्म सिटी को कहाँ विकसित किया जा रहा है?
[A] दुर्ग
[B] नवा रायपुर
[C] बिलासपुर
[D] जगदलपुर

[B] नवा रायपुर – छत्तीसगढ़ राज्य के नवा रायपुर अटल नगर के माना-तूता में राजोत्सव स्थल के सामने करीब 70 एकड़ क्षेत्र में प्रस्तावित चित्रोत्पला फिल्म सिटी को पीपीपी मॉडल पर विकसित किया जाएगा, जिसकी लागत 95 करोड़ रुपये है।


Q. स्वामी आत्मानंद मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना का नाम बदलकर क्या रखा गया है?
[A] छत्तीसगढ़ मेधावी छात्र योजना
[B] पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना
[C] अटल बिहारी वाजपेयी मेधावी छात्र योजना
[D] मुख्यमंत्री मेधावी छात्र सम्मान योजना

[B] पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेधावी छात्र प्रोत्साहन योजना – छत्तीसगढ़ में वर्ष 2019 में शुरू की गई है।


Gk Guru

Gk Guru

नमस्ते दोस्तों.! हमारा उद्देश्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले प्रतिभागियों का सहयोग करना है व अपने अर्जित अनुभवों तथा ज्ञान को वितरित करके आप लोगों की Help करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *