🎯 छत्तीसगढ़ पटवारी परीक्षा (प्रश्न-उत्तर)...                         🎯 पद्म पुरस्कार 2025 (पद्मविभूषण, पद्म भूषण, पद्मश्री)...                         🎯 कंप्यूटर सामान्य ज्ञान प्रश्न ...                         🎯 भारतीय इतिहास ...                         🎯 भारत का संविधान ...                         🎯 जीव विज्ञान सामान्य ज्ञान...                         🌟 अपनी GK Subject ढूंढने 🔍SEARCH🔍 का उपयोग करें 🌟

छत्तीसगढ़ करेंट अफेयर्स (अप्रैल 2025) | CG Current Affairs April 2025

Q. ऑपरेशन संकल्प किन राज्यों के सहयोग से चलाया गया नक्सल अभियान था?
[A] छत्तीसगढ़, ओडिशा और झारखंड
[B] छत्तीसगढ़, तेलंगाना और महाराष्ट्र
[C] छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और आंध्र प्रदेश
[D] छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और बिहार

[B] छत्तीसगढ़, तेलंगाना और महाराष्ट्र – इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अगले साल 31 मार्च 2026 तक छत्तीसगढ़ को नक्सल मुक्त बनाना है।


Q. ऑपरेशन संकल्प के दौरान कुर्रे गुट्टा पहाड़ी, जो बीजापुर जिले में स्थित है, पर पहली बार तिरंगा फहराया गया, यह पहाड़ी किसकी नियंत्रण से मुक्ति का प्रतीक है?
[A] सरकारी नियंत्रण
[B] जनजातीय नियंत्रण
[C] नक्सलियों के नियंत्रण
[D] विदेशी शक्तियों

[C] नक्सलियों के नियंत्रण – यह पहाड़ी नक्सलियों की पीपल्स लिबरेशन गोरिल्ला आर्मी बटालियन नंबर वन का गढ़ मानी जाती थी।


Q. छत्तीसगढ़ नक्सलवादी आत्मसमर्पण पीड़ित राहत एवं पुनर्वास नीति 2025 के तहत आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों को कितने साल तक हर महीने ₹10,000 का मानदेय मिलेगा?
[A] 1 साल
[B] 2 साल
[C] 3 साल
[D] 5 साल

[C] 3 साल – 3 साल में कुल 3.6 लाख रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी।


Q. छत्तीसगढ़ नक्सलवादी आत्मसमर्पण पीड़ित राहत एवं पुनर्वास नीति 2025 के तहत आत्मसमर्पित नक्सलियों के बच्चों को कितने साल तक मुफ्त शिक्षा और छात्रावास की सुविधा मिलेगी?
[A] 12 साल
[B] 15 साल
[C] 18 साल
[D] 21 साल

[C] 18 साल – आत्मसमर्पित नक्सलियों के बच्चों को 18 साल तक मुफ्त शिक्षा और छात्रावास की सुविधा मिलेगी।


Q. वर्ष 2024-25 के आंकड़ों के अनुसार, खनिज उत्पादन में छत्तीसगढ़ का देश में कौन सा स्थान है?
[A] पहला
[B] दूसरा
[C] तीसरा
[D] चौथा

[B] दूसरा – प्रशासनिक प्रतिवेदन में यह तीसरा स्थान था।


Q. वर्तमान में छत्तीसगढ़ राज्य में कुल कितने प्रकार के खनिज उपलब्ध हैं?
[A] 20
[B] 25
[C] 28
[D] 30

[C] 28


Q. वित्तीय वर्ष 2024-25 में सर्वाधिक खनिज राजस्व किस खनिज से प्राप्त हुआ?
[A] चूना पत्थर
[B] कोयला
[C] लौह अयस्क
[D] बॉक्साइट

[C] लौह अयस्क -वित्तीय वर्ष 2023-24 में चूना पत्थर सर्वाधिक था।


Q. सोनादाई माता मंडई मेला का आयोजन दंतेवाड़ा जिले में कहाँ होता है?
[A] कोंटा
[B] जगरगुंडा
[C] बारसूर
[D] गीदम

[C] बारसूर – सोनादाई माता को मावली मणिकेश्वरी देवी के नाम से भी जाना जाता है और यह गोंड समुदाय की देवी मानी जाती हैं।


Q. छत्तीसगढ़ में चरण पादुका योजना का संबंध किससे है?
[A] किसानों
[B] मजदूरों
[C] तेंदू पत्ता संग्राहकों
[D] महिलाओं

[C] तेंदू पत्ता संग्राहकों – इस योजना का उद्देश्य तेंदू पत्ता संग्रहण के दौरान पैरों की सुरक्षा हेतु चप्पल या पादुका प्रदान करना है।


Q. चरण पादुका योजना का प्रारंभ किस वर्ष में और किस मुख्यमंत्री द्वारा किया गया था?
[A] 2000, अजीत जोगी
[B] 2005, रमन सिंह
[C] 2010, भूपेश बघेल
[D] 2015, रमन सिंह

[B] 2005, रमन सिंह


Q. पंचायत उन्नति सूचकांक (PAI) 2025 में पूरे भारत भर में कौन सा राज्य पहले नंबर पर रहा?
[A] छत्तीसगढ़
[B] तेलंगाना
[C] गुजरात
[D] आंध्र प्रदेश

[C] गुजरात – जिसके 346 पंचायतों का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा।


Q. मुख्यमंत्री सुशासन फेलोशिप योजना के तहत आईआईएम रायपुर में लोक नीति और सुशासन में एमबीए करने वाले छात्रों को सरकार प्रतिमाह कितनी छात्रवृत्ति प्रदान करेगी?
[A] ₹25,000
[B] ₹30,000
[C] ₹40,000
[D] ₹50,000

[D] ₹50,000


Q. छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास प्राधिकरण (क्रेडा) के अध्यक्ष कौन हैं?
[A] श्री लोकेश कावड़िया
[B] श्री भूपेंद्र सवन्नी
[C] सुश्री मोनासेन
[D] डॉ. वर्णिका शर्मा

[B] श्री भूपेंद्र सवन्नी


Q. छत्तीसगढ़ राज्य बाल संरक्षण आयोग के अध्यक्ष कौन हैं?
[A] श्री राकेश पांडे
[B] श्री शंभूनाथ चक्रवर्ती
[C] डॉ. वर्णिका शर्मा
[D] श्री सौरभ सिंह

[C] डॉ. वर्णिका शर्मा


Q. देश का 18वां राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (NIFT) छत्तीसगढ़ में कहाँ खोला जा रहा है?
[A] दुर्ग
[B] बिलासपुर
[C] नवा रायपुर
[D] जगदलपुर

[C] नवा रायपुर


छत्तीसगढ़ करेंट अफेयर्स (मार्च 2025)

VYAPAM PaperCG Current AffairsChhattisgarh Gk
Gk Guru

Gk Guru

नमस्ते दोस्तों.! हमारा उद्देश्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले प्रतिभागियों का सहयोग करना है व अपने अर्जित अनुभवों तथा ज्ञान को वितरित करके आप लोगों की Help करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

×
P D F