छत्तीसगढ़ करेंट अफेयर्स (अप्रैल 2025) | CG Current Affairs April 2025: प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाने वाले छत्तीसगढ़ के अप्रैल महीने से संबंधित घटनाचक्र (करेंट अफेयर्स) की जानकारी (प्रश्नोत्तरी) दी गई है।
सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ समसामयिकी घटनाचक्र (1 अप्रैल से 30 अप्रैल 2025) से संबंधित प्रश्न और उत्तर इस प्रकार है:-

Chhattisgarh Current Affairs April 2025 | छत्तीसगढ़ समसामयिकी घटनाचक्र अप्रैल 2025
Q. छत्तीसगढ़ के प्रथम सेमीकंडक्टर प्लांट की आधारशिला किसने रखी है?
[A] श्री भूपेश बघेल
[B] श्री केदार कश्यप
[C] श्री विष्णुदेव साय
[D] श्री विजय शर्मा
[C] श्री विष्णुदेव साय – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने 11 अप्रैल 2025 को नवा रायपुर में प्रदेश की प्रसिद्ध सेमीकंडक्टर निर्माता कंपनी पॉलीमेटिक इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड के प्लांट की आधारशिला रखी है। यह कंपनी 10143 करोड़ की लागत से छत्तीसगढ़ में पहला और पूरे भारत देश का दूसरा सेमीकंडक्टर प्लांट स्थापित करेगी।
Q. छत्तीसगढ़ का पहला सेमीकंडक्टर प्लांट कहाँ स्थापित किया जा रहा है?
[A] दुर्ग
[B] बिलासपुर
[C] नवा रायपुर
[D] राजनांदगांव
[C] नवा रायपुर – छत्तीसगढ़ का पहला सेमीकंडक्टर प्लांट नवा रायपुर में पॉलीमेटिक इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा 10143 करोड़ रुपये की लागत से स्थापित किया जा रहा है। यह प्लांट वर्ष 2030 तक 10 अरब चिप्स तैयार करेगा।
Q. छत्तीसगढ़ में स्थापित होने वाला पहला सेमीकंडक्टर प्लांट भारत का कौन सा सेमीकंडक्टर प्लांट होगा?
[A] पहला
[B] दूसरा
[C] तीसरा
[D] चौथा
[B] दूसरा – यह गैलियम नाइट्राइड सेमीकंडक्टर चिप का उत्पादन और पैकेजिंग करेगा, जो 5G और 6G इंफ्रास्ट्रक्चर में काम आती है।
Q. छत्तीसगढ़ राज्य में कुल कितने स्मार्ट औद्योगिक पार्क की स्थापना की जाएगी?
[A] दो
[B] तीन
[C] चार
[D] पाँच
[C] चार – छत्तीसगढ़ स्टेट इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री राजीव अग्रवाल ने कुल 445 करोड़ की लागत से चार स्मार्ट औद्योगिक पार्क की स्थापना की घोषणा की है।
Q. छत्तीसगढ़ में पहले स्पेस मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर की स्थापना किस जिले में की जा रही है?
[A] रायपुर
[B] दुर्ग
[C] राजनांदगांव
[D] बस्तर
[C] राजनांदगांव – राजनांदगांव जिले के ग्राम बिजेतला, तहसील घुमका में 25 करोड़ रुपये की लागत से छत्तीसगढ़ के पहले स्पेस मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर (SMC) की स्थापना की जा रही है।
Q. राजनांदगांव जिले के ग्राम पटेवा में कितने एकड़ में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर की स्थापना की जाएगी?
[A] 50 एकड़
[B] 20 एकड़
[C] 30 एकड़
[D] 322 एकड़
[D] 322 एकड़ – इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर की स्थापना के लिए 350 करोड़ रुपये की घोषणा की गई है।
Q. छत्तीसगढ़ का पहला नक्सल मुक्त गांव कौन सा बना है?
[A] जगरगुंडा
[B] कोंटा
[C] बड़ेसट्टी
[D] भेजी
[C] बड़ेसट्टी – छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले का बड़ेसट्टी गांव छत्तीसगढ़ का पहला नक्सल मुक्त गांव बना है, जहाँ के अंतिम 11 सक्रिय नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है।
Q. केंद्र सरकार ने घोषणा की है कि हर नक्सल मुक्त गांव को कितने करोड़ रुपए की विकास निधि मिलेगी?
[A] 50 लाख
[B] 75 लाख
[C] 1 करोड़
[D] 2 करोड़
[C] 1 करोड़ – केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने घोषणा की है कि जो भी गांव नक्सलियों को आत्मसमर्पण में सहयोग करेंगे, उन्हें नक्सली मुक्त गांव घोषित कर 1 करोड़ रुपये की विकास निधि दी जाएगी।
Q. बस्तर पंडुम 2025 का आयोजन कब से कब तक किया गया?
[A] 1 मार्च से 30 मार्च
[B] 5 अप्रैल से 20 अप्रैल
[C] 12 मार्च से 5 अप्रैल
[D] 10 फरवरी से 15 मार्च
[C] 12 मार्च से 5 अप्रैल – बस्तर पंडुम 2025 का आयोजन तीन चरणों में किया गया था। इसका समापन केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने 5 अप्रैल 2025 को दंतेवाड़ा में किया।
Q. बस्तर पंडुम का शाब्दिक अर्थ क्या है?
[A] बस्तर का मेला
[B] बस्तर का उत्सव
[C] बस्तर की संस्कृति
[D] बस्तर का नृत्य
[B] बस्तर का उत्सव – बस्तर पंडुम गोंडी का शब्द है जिसका अर्थ बस्तर का उत्सव होता है। इसका उद्देश्य जनजातीय बाहुल्य बस्तर संभाग की अद्भुत कला और संस्कृति को संरक्षित और संवर्धित करना है।
Q. बस्तर पंडुम 2025 के लोगो का अनावरण किसने किया है?
[A] श्री अमित शाह
[B] श्री नरेंद्र मोदी
[C] श्री विष्णुदेव साय
[D] श्री केदार कश्यप
[C] श्री विष्णुदेव साय
Q. केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने बस्तर पंडुम कार्यक्रम के समापन के अवसर पर क्या घोषणा की है?
[A] बस्तर में नया हवाई अड्डा बनाया जाएगा।
[B] बस्तर पंडुम उत्सव को अगले वर्ष 12 श्रेणियों में राष्ट्रीय महोत्सव के रूप में मनाया जाएगा।
[C] बस्तर को पर्यटन केंद्र बनाया जाएगा।
[D] बस्तर में उच्च शिक्षा संस्थान खोले जाएंगे।
[B] बस्तर पंडुम उत्सव को अगले वर्ष 12 श्रेणियों में राष्ट्रीय महोत्सव के रूप में मनाया जाएगा – उन्होंने इसे राष्ट्रीय महोत्सव के रूप में मनाने की घोषणा की।
Q. छत्तीसगढ़ में सुशासन त्यौहार 2025 का आयोजन कितने चरणों में होगा?
[A] दो
[B] तीन
[C] चार
[D] पाँच
[B] तीन
Q. सुशासन त्यौहार 2025 का आयोजन कब से कब तक किया गया?
[A] 1 अप्रैल से 30 अप्रैल
[B] 8 अप्रैल से 31 मई
[C] 10 मई से 10 जून
[D] 15 मार्च से 15 अप्रैल
[B] 8 अप्रैल से 31 मई – तीन चरणों में किया गया है। इसका पहला चरण 8 अप्रैल से 11 अप्रैल 2025 तक आम जनता से आवेदन प्राप्त करने के लिए था।
Q. केंद्र सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए मनरेगा श्रमिकों की मजदूरी में कितने रुपए की वृद्धि की है?
[A] ₹10
[B] ₹15
[C] ₹18
[D] ₹20
[C] ₹18 – केंद्र सरकार ने मनरेगा के अंतर्गत ग्रामीण मजदूरों की राशि में ₹18 की बढ़ोतरी करते हुए ₹243 से ₹261 प्रति दिवस किया है। यह वृद्धि 1 अप्रैल 2025 से लागू होगी।













