🎯 संयुक्त राष्ट्र संघ (UNO) के प्रमुख अंग, मुख्यालय...                         🎯 पद्म पुरस्कार 2026 (पद्मविभूषण, पद्म भूषण, पद्मश्री)...                         🎯 कंप्यूटर सामान्य ज्ञान प्रश्न ...                         🎯 Indian History...                         🎯 Indian Constitut...                         🎯 जीव विज्ञान सामान्य ज्ञान...                         🌟 अपनी GK Subject ढूंढने 🔍SEARCH🔍 का उपयोग करें 🌟

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों और उनके कार्यकाल की सूची

छत्तीसगढ़ राज्य के गठन से अब-तक के सभी छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्रियों के नाम व उनके कार्यकाल की सूची (List of CM of Chhattisgarh) की विस्तृत जानकारी दी गई है।

छत्तीसगढ़ प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाने वाले छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री के नाम (All Chhattisgarh CM Name) और कार्यकाल की जानकारी निम्नानुसार है।

chhattisgarh cm, chief minister of chhattisgarh, chhattisgarh cm list
All Chief Minister of Chhattisgarh

मुख्यमंत्री की नियुक्ति राज्यपाल द्वारा की जाती है, लेकिन यह नियुक्ति दलीय बहुमत पर आधारित होती है। इसका प्रमुख कार्य प्रशासन का नेतृत्व करना, बजट तैयार करना, राज्य जन कल्याणकारी नीतियों और विकास योजनाओं की निगरानी करना है।

छत्तीसगढ़ के सभी मुख्यमंत्रियों के जीवन परिचय, उपलब्धियों एवं प्रमुख जानकारी विस्तार से इस प्रकार है:-

first cm of chhattisgarh, chhattisgarh first cm
  • जन्म स्थल: 29 अप्रैल 1946, पेंड्रा, बिलासपुर (छत्तीसगढ़)
  • शिक्षा क्षेत्र: गोल्ड मेडलिस्ट मैकेनिकल इंजीनियरिंग, IAS अधिकारी
  • निधन: 29 मई 2020, रायपुर में दिल का दौरा पड़ने से
  • छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री बने, जब छत्तीसगढ़ राज्य का स्थापना हुआ।
  • प्रशासनिक अनुभव के कारण राज्य की नींव मजबूत रखी।
  • औद्योगिक निवेश और राजधानी रायपुर के विकास की योजना बनाई।
  • राज्यसभा और लोकसभा दोनों के सदस्य रहे।
  • 2016 में कांग्रेस से अलग होकर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ पार्टी बनाई।
  • जाति प्रमाणपत्र विवाद में सुप्रीम कोर्ट तक मामला चलाया गया।
  • वर्ष 2004 में एक सड़क दुर्घटना के बाद व्हीलचेयर पर रहे, लेकिन सक्रिय राजनीति जारी रखी।
  • प्रशासनिक किताबें लिखी, भाषण देने की कला में माहिर और लेखक भी रहे।
  • जन्म स्थल: 15 अक्टूबर 1952, कवर्धा (छत्तीसगढ़)
  • शिक्षा क्षेत्र: आयुर्वेदिक चिकित्सा में स्नातक (BAMS)
  • पेशा: डॉक्टर से राजनेता बने, “गरीबों का डॉक्टर” के नाम से प्रसिद्ध
  • सबसे लंबा मुख्यमंत्री कार्यकाल, लगातार तीन बार मुख्यमंत्री बने।
  • गरीबों को सस्ती दर पर चावल योजना से खाद्यान्न उपलब्ध कराया।
  • जिन्हें “चाउर (चावल) वाले बाबा” के नाम से जाना गया।
  • जनकल्याणकारी नीतियों और “चावल योजना” से उन्हें “गरीबों का डॉक्टर” कहा गया।
  • राज्य ई-गवर्नेंस, नक्सलवाद पर नियंत्रण और सड़क व बिजली विकास।
  • संयुक्त राष्ट्र और इंडिया टुडे से उत्कृष्ट मुख्यमंत्री के पुरस्कार प्राप्त।
  • वर्तमान में छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष पद पर आसीन।
  • अटल बिहारी वाजपेयी सरकार में वाणिज्य और उद्योग राज्य मंत्री रहे।
  • धार्मिक प्रवृत्ति वाले नेता, धार्मिक ग्रंथों का अध्ययन पसंद।
  • माओवादियों पर प्रतिबंध लगाने वर्ष 2005 में ‘सलवा जुडूम’ अभियान चलाया गया।
  • उनकी सरकार ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा और विकास दोनों को प्राथमिकता दी।
  • जन्म स्थल: 23 अगस्त 1961, दुर्ग (छत्तीसगढ़)
  • शिक्षा क्षेत्र: स्नातकोत्तर, पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय, रायपुर
  • पेशा: किसान परिवार, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता
  • जनता द्वारा ‘कका’ शब्द संबोधन से सुप्रसिद्ध सामाजिक राजनेता।
  • छत्तीसगढ़ ग्रामीण जीवन को ‘नरवा-गरवा-घुरवा-बारी योजना’ से सशक्त बनाया।
  • ‘कृषि कर्जमाफी’, ‘गोठान योजना’ और ‘गोधन न्याय योजना’ लागू किया।
  • इसके ‘मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना’ को WHO ने सराहा।
  • ‘राजीव गांधी किसान न्याय योजना’ से किसानों को कृषि आर्थिक सहायता दी।
  • ‘मलेरिया मुक्त बस्तर’, ‘सुपोषण अभियान’ और ‘दाई-दीदी क्लिनिक योजना’ से ग्रामीण विकास।
  • वर्ष 2013 में कांग्रेस पार्टी को पुनर्जीवित किया, 2018 की विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दिलाई।
  • छत्तीसगढ़ी संस्कृति को बढ़ावा देने वाले पहले मुख्यमंत्री।
  • छत्तीसगढ़ी लोक कला, भाषा और रीति-रिवाज को सरकारी नीतियों में शामिल करने वाले लोकप्रिय नेता।
  • एक सामाजिक न्यायवादी दृष्टिकोण के साथ, उन्होंने छत्तीसगढ़ी संस्कृति और ग्रामीण जीवन को केंद्र में रखा।
  • जीवन पर ‘कॉमन मैन भूपेश बघेल’ नामक पुस्तक प्रकाशित हुई।
  • उन्होंने युवाओं और किसानों को सशक्त बनाने के लिए कई योजनाएं शुरू की।
  • उनकी योजनाएं पारंपरिक संसाधनों के संरक्षण और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मज़बूत करने पर केंद्रित थीं।
chhattisgarh cm, chhattisgarh cm name,  chief minister of chhattisgarh
  • जन्म स्थल: 21 फरवरी 1964, बगिया गाँव, जशपुर (छत्तीसगढ़)
  • शिक्षा क्षेत्र: कक्षा 12 तक, लोयोला हायर सेकेंडरी स्कूल, जशपुर
  • पेशा: किसान परिवार, सामाजिक कार्यकर्त्ता, भाजपा नेता
  • छत्तीसगढ़ राज्य के प्रथम आदिवासी मुख्यमंत्री बने।
  • पंचायती राजनीति (पंच) से शुरुआत कर सांसद और केंद्रीय मंत्री बने।
  • खनन और इस्पात, श्रम व रोजगार मंत्रालय में केंद्रीय राज्य मंत्री रहे।
  • वर्ष 2023 में कुनकुरी विधानसभा चुनाव जीतकर मुख्यमंत्री बने।
  • आदिवासी समुदाय से आते है, जनजातीय सशक्तिकरण को प्राथमिकता दी।
  • प्रधानमंत्री आवास योजना और रुके हुए विकास कार्यों को पुनः शुरू करने का संकल्प।
  • एक जमीनी नेता, जिन्होंने आदिवासी समुदाय की आवाज़ को सत्ता तक पहुँचाया।
  • उनकी प्राथमिकता शिक्षा, स्वास्थ्य और आदिवासी क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे का विकास है।
  • वे समावेशी विकास और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने की दिशा में कार्य कर रहे है।
  • अमित शाह ने चुनाव प्रचार में इसके लिए कहा था: ‘विधायक आप बनाइए, बड़ा आदमी मैं बनाऊंगा
Q.1. छत्तीसगढ़ के प्रथम आदिवासी मुख्यमंत्री कौन है?

छत्तीसगढ़ आदिवासी समुदाय के वरिष्ठ नेता ‘विष्णुदेव साय’ (2023 से वर्तमान) प्रथम आदिवासी मुख्यमंत्री है।

Q.2. छत्तीसगढ में सबसे लंबा मुख्यमंत्री कार्यकाल किसका रहा?

‘डॉ रमन सिंह’ का लगातार तीन मुख्यमंत्री कार्यकाल (2003 से 2018), 15 सालों तक राज्य में सबसे लंबा कार्यकाल रहा है।

Q.3. छत्तीसगढ़ के ‘चाउर वाले बाबा’ किसे कहा जाता है?

‘डॉ रमन सिंह’ को राज्य जनकल्याणकारी योजनाओं के कारण ‘चाउर (चावल) बाबा’ के नाम से लोकप्रिय नेता है।

छत्तीसगढ़ के प्रथम (महिला/पुरुष/विविध)

VYAPAM PaperChhattisgarh GkCG Current Affairs
Gk Guru

Gk Guru

नमस्ते दोस्तों.! हमारा उद्देश्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले प्रतिभागियों का सहयोग करना है व अपने अर्जित अनुभवों तथा ज्ञान को वितरित करके आप लोगों की Help करना है।

One comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *