🎯 संयुक्त राष्ट्र संघ (UNO) के प्रमुख अंग, मुख्यालय...                         🎯 पद्म पुरस्कार 2026 (पद्मविभूषण, पद्म भूषण, पद्मश्री)...                         🎯 कंप्यूटर सामान्य ज्ञान प्रश्न ...                         🎯 Indian History...                         🎯 Indian Constitut...                         🎯 जीव विज्ञान सामान्य ज्ञान...                         🌟 अपनी GK Subject ढूंढने 🔍SEARCH🔍 का उपयोग करें 🌟

छत्तीसगढ़ बजट 2026-27: महत्वपूर्ण बहुविकल्पीय प्रश्नोत्तरी (MCQs)

छत्तीसगढ़ बजट 2026-27 राज्य के इतिहास का अब तक का सबसे बड़ा ₹1,72,000 करोड़ का बजट है, जिसे वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने 24 फरवरी 2026 को विधानसभा में प्रस्तुत किया।

‘संकल्प’ से ‘सिद्धि’ की थीम पर आधारित यह बजट ‘छत्तीसगढ़ अंजोर 2047’ और विकसित छत्तीसगढ़ के विजन को साकार करने के लिए शिक्षा, कृषि, स्वास्थ्य, बुनियादी ढांचे, डिजिटल गवर्नेंस, रोजगार और तकनीकी नवाचार जैसे प्रमुख क्षेत्रों पर केंद्रित है।

इस लेख में छत्तीसगढ़ बजट 2026-27 की मुख्य घोषणाएं, प्रमुख योजनाएं, बजट की विशेषताएं नीचे इस प्रकार है:-

chhattisgarh budget 2026, chhattisgarh budget 2026 questions, chhattisgarh budget quiz, chhattisgarh budget questions and answers quiz
Chhattisgarh Budget 2026 Questions and Answers Quiz

बजट के मुख्य आंकड़ों नीचे दी गई तालिका में है, जो राज्य की आर्थिक स्थिति दर्शाती है:-

इस वर्ष का बजट ‘संकल्प’ के सात स्तंभों पर टिका है, जो राज्य के समग्र विकास को परिभाषित करते है:

विकास की रफ्तार तेज करने के लिए सरकार ने पांच मिशनों की घोषणा की है, जिनमें प्रतिवर्ष कम से कम ₹100-100 करोड़ का निवेश किया जाएगा:

सरकार ने कृषि, महिला कल्याण और शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया है:

CG-ACE (छत्तीसगढ़ असिस्टेंस फॉर कॉम्पिटिटिव एग्जाम): प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए ₹33 करोड़ का प्रावधान किया गया है। इसके तीन प्रमुख घटक है:

  1. उड़ान: NEET, JEE और CLAT परीक्षाओं की तैयारी के लिए।
  2. शिखर: UPSC और CGPSC जैसी बड़ी परीक्षाओं के लिए।
  3. मंजिल: रेलवे, बैंकिंग और SSC की तैयारी हेतु।

इसके अतिरिक्त, रायपुर में एक मेगा परीक्षा केंद्र स्थापित किया जाएगा जिसके लिए ₹25 करोड़ आवंटित किए गए है।

सरकार ने वर्ष 2026-27 को महतारी गौरव वर्ष’ के रूप में मनाने का निर्णय लिया है।

  • रानी दुर्गावती योजना: बालिका के जन्म पर बॉन्ड जारी किया जाएगा और 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर उसे ₹1.5 लाख मिलेंगे।
  • संपत्ति पंजीयन में छूट: महिलाओं के नाम पर अचल संपत्ति खरीदने पर पंजीयन शुल्क में 50% की छूट दी जाएगी।
  • महतारी सदन: 250 ग्राम पंचायतों में महिलाओं के लिए महतारी सदनों का निर्माण होगा।
  • स्टेट कैपिटल रीजन (SCR): दिल्ली एनसीआर की तर्ज पर रायपुर, नया रायपुर, दुर्ग, भिलाई और राजनांदगांव को मिलाकर ‘स्टेट कैपिटल रीजन’ विकसित किया जाएगा।
  • होम्योपैथी कॉलेज: रायपुर में राज्य का पहला सरकारी होम्योपैथी कॉलेज खुलेगा।
  • सीजी वायु (CG Vayu): बिलासपुर, जगदलपुर और अंबिकापुर से हवाई सेवाओं के विस्तार के लिए ₹30 करोड़ का प्रावधान।
  • साइबर तहसील: राजस्व सेवाओं के डिजिटलीकरण के लिए साइबर तहसीलों की स्थापना होगी।
  • एजुकेशन सिटी: अबुझमाड़ और जगरगुंडा जैसे नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए एजुकेशन सिटी बनाई जाएगी।

Q. छत्तीसगढ़ बजट 2026-27 किस तिथि को विधानसभा में पेश किया गया?
[A] 23 जनवरी 2026
[B] 24 फरवरी 2026
[C] 1 मार्च 2026
[D] 15 फरवरी 2026

[B] 24 फरवरी 2026 – वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने 24 फरवरी 2026 को दोपहर लगभग 12:30 बजे बजट पेश किया।‌


Q. वित्त मंत्री ओपी चौधरी द्वारा पेश किया गया यह कौन से क्रम का बजट है?
[A] दूसरा
[B] तीसरा
[C] चौथा
[D] पहला

[B] तीसरा – विष्णुदेव साय सरकार में स्वतंत्र वित्त मंत्री के रूप में यह ओपी चौधरी का तीसरा बजट था।‌


Q. छत्तीसगढ़ बजट 2026-27 का कुल आकार कितना करोड़ रुपये अनुमानित है?
[A] ₹1,65,100 करोड़
[B] ₹1,52,000 करोड़
[C] ₹1,72,000 करोड़
[D] ₹1,85,000 करोड़

[C] ₹1,72,000 करोड़ – इस वर्ष बजट का कुल आकार ₹1.72 लाख करोड़ रखा गया है, जो अब तक का सबसे बड़ा बजट है।‌


Q. छत्तीसगढ़ बजट 2026-27 की मुख्य थीम (Theme) क्या है?
[A] ज्ञान (GYAN)
[B] गति (GATI)
[C] संकल्प (SANKALP)
[D] विश्वास (VISHWAS)

[C] संकल्प (SANKALP) – वर्ष 2024-25 की थीम ‘ज्ञान’ और 2025-26 की ‘गति’ के बाद इस वर्ष ‘संकल्प’ थीम अपनाई गई है।‌


Q. बजट थीम ‘संकल्प’ (SANKALP) में ‘S’ का क्या अर्थ है?
[A] समान विकास
[B] समावेशी विकास
[C] सतत विकास
[D] संपूर्ण विकास

[B] समावेशी विकास – ‘S’ का अर्थ समावेशी विकास (Samaveshi Vikas) है, जिसका लक्ष्य समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलना है।‌


Q. बजट 2026-27 के अनुसार छत्तीसगढ़ का जीएसडीपी (GSDP) कितने प्रतिशत बढ़ने का अनुमान है?
[A] 10.07%
[B] 11.5%
[C] 12.4%
[D] 8.11%

[C] 12.4% – राज्य का सकल घरेलू उत्पाद 12.4% की वृद्धि के साथ ₹7,95,553 करोड़ अनुमानित है।‌


Q. वर्ष 2025-26 के लिए छत्तीसगढ़ की प्रति व्यक्ति आय (प्रचलित भावों पर) कितनी अनुमानित है?
[A] ₹1,55,000
[B] ₹1,79,244
[C] ₹1,47,000
[D] ₹1,82,500

[B] ₹1,79,244 – प्रति व्यक्ति आय ₹1,79,244 अनुमानित है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 10.07% अधिक है।‌


Q. छत्तीसगढ़ बजट 2026-27 में राजकोषीय घाटा (Fiscal Deficit) जीएसडीपी का कितना प्रतिशत अनुमानित है?
[A] 3.12%
[B] 2.91%
[C] 2.87%
[D] 3.5%

[C] 2.87% – राजकोषीय घाटा 2.87% रखा गया है, जो एफआरबीएम (FRBM) अधिनियम की 3% की सीमा के भीतर है।‌


Q. छत्तीसगढ़ बजट में ‘संकल्प’ थीम के अंतर्गत ‘N’ अक्षर किसे प्रदर्शित करता है?
[A] निर्माण
[B] निवेश
[C] नारी शक्ति
[D] नवाचार

[B] निवेश – ‘N’ का अर्थ निवेश (Nivesh) है, जो औद्योगिक विकास के लिए वातावरण तैयार करने पर केंद्रित है।‌


Q. राज्य गठन के समय (वर्ष 2000) छत्तीसगढ़ का बजट लगभग कितना था?
[A] ₹4,944 करोड़
[B] ₹7,500 करोड़
[C] ₹10,000 करोड़
[D] ₹2,500 करोड़

[A] ₹4,944 करोड़ – छत्तीसगढ़ का पहला बजट मात्र ₹4,944 करोड़ था, जिससे अब तक 35 गुना वृद्धि हो चुकी है।‌


Q. छत्तीसगढ़ बजट 2026-27 में कृषक उन्नति योजना के लिए कितनी राशि का प्रावधान है?
[A] ₹8,200 करोड़
[B] ₹10,000 करोड़
[C] ₹6,500 करोड़
[D] ₹12,000 करोड़

[B] ₹10,000 करोड़ – किसानों को समर्थन देने के लिए कृषक उन्नति योजना हेतु सर्वाधिक ₹10,000 करोड़ आवंटित किए गए है।‌


Q. महतारी वंदन योजना के लिए बजट में कुल कितनी राशि रखी गई है?
[A] ₹11,000 करोड़
[B] ₹5,500 करोड़
[C] ₹8,200 करोड़
[D] ₹10,000 करोड़

[C] ₹8,200 करोड़ – महिलाओं को आर्थिक सहायता देने वाली महतारी वंदन योजना के लिए ₹8,200 करोड़ का प्रावधान है।‌


Q. विकसित भारत ‘जी राम जी’ (VB Gram G) योजना किस पूर्ववर्ती योजना का स्थान लेगी?
[A] पीएम आवास योजना
[B] मनरेगा (MGNREGA)
[C] मुख्यमंत्री कौशल विकास
[D] उज्ज्वला योजना

[B] मनरेगा (MGNREGA) – यह योजना मनरेगा का आधुनिक रूप है और इसके लिए ₹4,000 करोड़ आवंटित है।‌


Q. ‘वीबी ग्राम जी’ योजना के तहत अब ग्रामीण क्षेत्रों में कितने दिनों के रोजगार की गारंटी दी जाएगी?
[A] 100 दिन
[B] 150 दिन
[C] 125 दिन
[D] 200 दिन

[C] 125 दिन – इस योजना के तहत रोजगार की गारंटी को 100 दिन से बढ़ाकर 125 दिन कर दिया गया है।‌


Q. छत्तीसगढ़ बजट में घोषित ‘रानी दुर्गावती योजना’ का मुख्य उद्देश्य क्या है?
[A] महिलाओं को ऋण देना
[B] बालिकाओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना
[C] बालिका के जन्म पर आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना
[D] महिला उद्यमियों को प्रशिक्षण देना

[C] बालिका के जन्म पर आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना – इस योजना के तहत बालिका के 18 वर्ष पूर्ण होने पर उसे ₹1.5 लाख की एकमुश्त राशि दी जाएगी।‌


Q. ‘रानी दुर्गावती योजना’ के अंतर्गत 18 वर्ष पूर्ण होने पर कितनी राशि प्रदान की जाएगी?
[A] ₹50,000
[B] ₹1,00,000
[C] ₹1,50,000
[D] ₹2,00,000

[C] ₹1,50,000 – 1 अप्रैल 2026 के बाद जन्मी बेटियों को 18 साल बाद ₹1.5 लाख मिलेंगे।‌


Q. प्रतियोगी परीक्षाओं में आर्थिक सहायता हेतु कौन सी नई योजना शुरू की गई है?
[A] मुख्यमंत्री प्रतिभा योजना
[B] सीजी-एसीई (CG-ACE)
[C] छत्तीसगढ़ उड़ान योजना
[D] मुख्यमंत्री मेधावी योजना

[B] सीजी-एसीई (CG-ACE) – सीजी-एसीई (Chhattisgarh Assistance for Competitive Exam) के लिए ₹33 करोड़ का प्रावधान है।‌


Q. सीजी-एसीई (CG-ACE) योजना के किस घटक के तहत NEET, JEE और CLAT की तैयारी कराई जाएगी?
[A] शिखर
[B] मंजिल
[C] उड़ान
[D] लक्ष्य

[C] उड़ान – ‘उड़ान’ घटक विशेष रूप से मेडिकल, इंजीनियरिंग और लॉ प्रवेश परीक्षाओं के लिए है।‌


Q. UPSC और CGPSC की परीक्षाओं की तैयारी सीजी-एसीई के किस घटक के तहत होगी?
[A] उड़ान
[B] शिखर
[C] मंजिल
[D] आधार

[B] शिखर – ‘शिखर’ घटक राज्य और संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं के लिए समर्पित है।‌


Q. रेलवे, बैंकिंग और एसएससी (SSC) की तैयारी के लिए सीजी-एसीई का कौन सा घटक है?
[A] शिखर
[B] उड़ान
[C] मंजिल
[D] संकल्प

[C] मंजिल – ‘मंजिल’ घटक के माध्यम से बैंकिंग और एसएससी जैसी परीक्षाओं की कोचिंग दी जाएगी।‌


Q. छत्तीसगढ़ बजट 2026-27 में किस जिले में ‘मेगा परीक्षा केंद्र’ बनाने हेतु ₹25 करोड़ का प्रावधान है?
[A] बिलासपुर
[B] दुर्ग
[C] रायपुर
[D] राजनांदगांव

[C] रायपुर – राजधानी रायपुर में सर्वसुविधायुक्त मेगा परीक्षा केंद्र स्थापित किया जाएगा।‌


Q. ‘सीजी वायु’ (CG Vayu) योजना का मुख्य उद्देश्य क्या है?
[A] वायु प्रदूषण कम करना
[B] विमानन सेवाओं (हवाई यात्रा) को प्रोत्साहित करना
[C] पवन ऊर्जा को बढ़ावा देना
[D] युवाओं को पायलट ट्रेनिंग देना

[B] विमानन सेवाओं (हवाई यात्रा) को प्रोत्साहित करना – बिलासपुर, जगदलपुर और अंबिकापुर से यात्री उड़ानों को बढ़ावा देने के लिए यह योजना है।‌


Q. बजट में कितनी नई मुख्यमंत्री मिशन योजनाओं की घोषणा की गई है?
[A] 3
[B] 5
[C] 7
[D] 10

[B] 5 – सरकार ने एआई, खेल, पर्यटन, अधोसंरचना और स्टार्टअप जैसे क्षेत्रों के लिए 5 मिशन तय किए है।‌


Q. ‘मिशन निपुण’ (NIPUN) का पूरा नाम क्या है?
[A] National Industry Policy for Urban Nation
[B] New Age Industrial Preparedness for Upskilling New Generation Youth
[C] National Institute for Public Unity and Nutrition
[D] New Industrial Program for United Nations

[B] New Age Industrial Preparedness for Upskilling New Generation Youth – इसका उद्देश्य युवाओं को नई तकनीक आधारित उद्योगों के लिए तैयार करना है।‌


Q. छत्तीसगढ़ राज्य का पहला सरकारी ‘होम्योपैथी कॉलेज’ कहाँ स्थापित किया जाएगा?
[A] दुर्ग
[B] बिलासपुर
[C] रायपुर
[D] अंबिकापुर

[C] रायपुर – बजट में राजधानी रायपुर में राज्य के पहले होम्योपैथी कॉलेज की स्थापना का प्रावधान है।‌


Q. दिल्ली एनसीआर की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में क्या विकसित किया जाएगा?
[A] स्टेट आईटी रीजन
[B] स्टेट कैपिटल रीजन (SCR)
[C] स्टेट इंडस्ट्रियल जोन
[D] स्टेट स्मार्ट सिटी

[B] स्टेट कैपिटल रीजन (SCR) – रायपुर और उसके आसपास के क्षेत्रों को मिलाकर स्टेट कैपिटल रीजन (SCR) बनाया जाएगा।‌


Q. ‘स्टेट कैपिटल रीजन’ (SCR) के नियोजन हेतु बजट में कितनी राशि आबंटित है?
[A] ₹50 करोड़
[B] ₹68 करोड़
[C] ₹100 करोड़
[D] ₹42 करोड़

 [B] ₹68 करोड़ – इसके प्रारंभिक विकास और प्लानिंग के लिए ₹68 करोड़ रखे गए है।‌


Q. ‘साइबर तहसील’ की स्थापना का मुख्य उद्देश्य क्या है?
[A] ऑनलाइन एफआईआर दर्ज करना
[B] राजस्व सेवाओं का डिजिटलीकरण और त्वरित निराकरण
[C] साइबर अपराधियों को पकड़ना
[D] ग्रामीण क्षेत्रों में इंटरनेट पहुंचाना

[B] राजस्व सेवाओं का डिजिटलीकरण और त्वरित निराकरण – साइबर तहसील के माध्यम से जमीन और राजस्व संबंधी सेवाओं को त्वरित और डिजिटल बनाया जाएगा।‌


Q. ‘अबुझमाड़’ और ‘जगरगुंडा’ में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने हेतु क्या बनाया जाएगा?
[A] स्पोर्ट्स एकेडमी
[B] आईटी पार्क
[C] एजुकेशन सिटी
[D] मेडिकल कॉलेज 

[C] एजुकेशन सिटी – इन नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शिक्षा को बढ़ावा देने हेतु ₹100 करोड़ से एजुकेशन सिटी बनेगी।‌


Q. छत्तीसगढ़ बजट 2026-27 में कुल कितने ‘नए औद्योगिक पार्क’ बनाने का प्रस्ताव है?
[A] 15
[B] 23
[C] 36
[D] 50

 [B] 23 – औद्योगिक विकास को गति देने के लिए राज्य भर में 23 नए इंडस्ट्रियल पार्क बनाए जाएंगे।‌


Q. महिलाओं के नाम पर अचल संपत्ति खरीदने पर ‘पंजीयन शुल्क’ में कितने प्रतिशत की छूट दी गई है?
[A] 25%
[B] 50%
[C] 75%
[D] 100%

[B] 50% – महतारी गौरव वर्ष के उपलक्ष्य में महिलाओं के नाम पर रजिस्ट्री कराने पर शुल्क आधा (50% छूट) लगेगा।‌


Q. ‘मुख्यमंत्री आस्था पथ शक्तिपीठ भ्रमण योजना’ के तहत कितने शक्तिपीठों का चयन किया गया है?
[A] 3
[B] 5
[C] 7
[D] 9

[B] 5 – पांच प्रमुख शक्तिपीठों (कुदरगढ़, रतनपुर, चंद्रपुर, डोंगरगढ़, दंतेवाड़ा) के दर्शन हेतु यह योजना है।‌


Q. बजट में किस वर्ष को ‘अटल निर्माण वर्ष’ (रजत जयंती वर्ष) के रूप में मनाया जा रहा है?
[A] 2024-25
[B] 2025-26
[C] 2026-27
[D] 2027-28

[C] 2026-27 – छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माण के 25 वर्ष पूर्ण होने पर इस वर्ष को अटल निर्माण वर्ष घोषित किया गया है।‌


Q. ‘मुख्यमंत्री द्रुतगामी सड़क संपर्क योजना’ का उद्देश्य क्या है?
[A] कच्ची सड़कों को पक्का करना
[B] तीव्र गति वाली टू-लेन और फोर-लेन सड़कों का निर्माण
[C] गांवों को शहर से जोड़ना
[D] केवल पुलों का निर्माण

[B] तीव्र गति वाली टू-लेन और फोर-लेन सड़कों का निर्माण – आर्थिक केंद्रों को जोड़ने के लिए 200 करोड़ की लागत से तीव्र गति वाली सड़कों का निर्माण होगा।‌


Q. ‘विकसित भारत जी राम जी’ योजना के तहत मजदूरी भुगतान कितने दिनों के भीतर अनिवार्य है?
[A] 15 दिन
[B] 10 दिन
[C] 7 दिन
[D] 30 दिन 

[C] 7 दिन – इस नई योजना में 7 दिन के भीतर मजदूरी का अनिवार्य भुगतान सुनिश्चित किया जाएगा।‌


Q. छत्तीसगढ़ बजट 2026-27 में स्कूल शिक्षा विभाग के लिए कुल कितनी राशि का प्रावधान है?
[A] ₹16,560 करोड़
[B] ₹22,360 करोड़
[C] ₹13,507 करोड़
[D] ₹11,000 करोड़

[B] ₹22,360 करोड़ – स्कूल शिक्षा विभाग को सर्वाधिक ₹22,360 करोड़ का आवंटन किया गया है।‌


Q. महिला एवं बाल विकास विभाग के बजट में पिछले वर्ष की तुलना में कितने प्रतिशत की वृद्धि हुई है?
[A] 20%
[B] 25%
[C] 33%
[D] 50%

[C] 33% – इस विभाग के बजट में 33% की वृद्धि दर्ज की गई है, जो ₹8,245 करोड़ से बढ़कर ₹11,000 करोड़ हो गया है।‌


Q. ‘मुख्यमंत्री शिक्षा सहयोग योजना’ मुख्य रूप से किनके लिए है?
[A] केवल छात्राओं के लिए
[B] आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी विद्यार्थियों के रेंटल आवास हेतु
[C] विदेश में पढ़ाई करने वालों के लिए
[D] केवल अनुसूचित जाति के छात्रों के लिए

[B] आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी विद्यार्थियों के रेंटल आवास हेतु – मेधावी छात्र जिन्हें सरकारी हॉस्टल नहीं मिला, उनके किराए (रेंट) की सहायता हेतु ₹10 करोड़ का प्रावधान है।‌


Q. ‘शहीद वीर नारायण सिंह आयुष्मान स्वास्थ्य योजना’ के तहत कितने राशि तक मुफ्त इलाज का प्रावधान है?
[A] ₹2 लाख
[B] ₹5 लाख
[C] ₹10 लाख
[D] ₹1 लाख

[B] ₹5 लाख – राज्य के नागरिकों को सरकारी और निजी अस्पतालों में ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज मिलेगा।‌


Q. ‘बस्तर फाइटर्स’ के कितने नए पदों के सृजन का बजट में प्रावधान किया गया है?
[A] 1000
[B] 1500
[C] 2000
[D] 500

[B] 1500 – सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए 1500 नए बस्तर फाइटर्स की भर्ती होगी।‌


Q. ‘जनजातीय सुरगुड़ी’ (Janjati Surgudi) पहल का उद्देश्य क्या है?
[A] जनजातीय नृत्य प्रतियोगिता
[B] जनजातीय लोक संगीत और विरासत का संरक्षण व रिकॉर्डिंग
[C] जनजातीय क्षेत्रों में आवास बनाना
[D] जनजातीय भाषाओं का शब्दकोश तैयार करना

[B] जनजातीय लोक संगीत और विरासत का संरक्षण व रिकॉर्डिंग – जनजातीय संस्कृति को संरक्षित करने के लिए समर्पित रिकॉर्डिंग स्टूडियो बनाए जाएंगे।‌


Q. छत्तीसगढ़ बजट के अनुसार ‘राजस्व घाटा’ (Revenue Deficit) कितना अनुमानित है?
[A] ₹5,000 करोड़
[B] ₹2,000 करोड़
[C] ₹1,500 करोड़
[D] ₹400 करोड़

[B] ₹2,000 करोड़ – वर्ष 2026-27 के लिए राजस्व घाटा ₹2,000 करोड़ अनुमानित है।‌


Q. ‘मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना’ के लिए कितनी राशि का प्रावधान किया गया है?
[A] ₹50 करोड़
[B] ₹100 करोड़
[C] ₹200 करोड़
[D] ₹500 करोड़

[B] ₹100 करोड़ – ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों के विकास हेतु ₹100 करोड़ आवंटित किए गए है।‌


Q. ‘दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना’ के लिए बजट में कितनी राशि है?
[A] ₹400 करोड़
[B] ₹600 करोड़
[C] ₹800 करोड़
[D] ₹1,000 करोड़

[B] ₹600 करोड़ – भूमिहीन मजदूरों की सहायता हेतु ₹600 करोड़ का प्रावधान किया गया है।‌


Q. छत्तीसगढ़ बजट में ‘ग्रीन बजट’ (Green Budget) के लिए कुल कितनी राशि का प्रावधान किया गया है?
[A] ₹12,300 करोड़
[B] ₹14,300 करोड़
[C] ₹10,500 करोड़
[D] ₹15,000 करोड़

[B] ₹14,300 करोड़ – पर्यावरण अनुकूल विकास और योजनाओं के लिए ₹14,300 करोड़ आवंटित है।‌


Q. ‘स्वामी विवेकानंद उत्कृष्ट शाला योजना’ के तहत प्रथम चरण में कितने विद्यालयों का चयन होगा?
[A] 100
[B] 150
[C] 200
[D] 50

[B] 150 – प्रथम चरण में 150 स्कूलों को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित किया जाएगा।‌


Q. छत्तीसगढ़ के किस स्थान पर ‘एकीकृत एक्वा पार्क’ (Aqua Park) बनाया जाएगा?
[A] नया रायपुर
[B] हसदेव बांगो जलाशय, कोरबा
[C] गंगरेल बांध
[D] महानदी, राजिम

[B] हसदेव बांगो जलाशय, कोरबा – मत्स्य संपदा योजना के तहत कोरबा के हसदेव बांगो जलाशय में एक्वा पार्क प्रस्तावित है।‌


Q. ‘मुख्यमंत्री हेल्पलाइन’ पोर्टल के लिए बजट में कितनी राशि आबंटित है?
[A] ₹10 करोड़
[B] ₹22 करोड़
[C] ₹15 करोड़
[D] ₹30 करोड़

[B] ₹22 करोड़ – जन समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु हेल्पलाइन पोर्टल के लिए ₹22 करोड़ रखे गए है।‌


Q. ‘बस्तर और सरगुजा ओलंपिक’ के आयोजन हेतु बजट में कितनी राशि रखी गई है?
[A] ₹5-5 करोड़
[B] ₹10-10 करोड़
[C] ₹2-2 करोड़
[D] ₹15-15 करोड़

[A] ₹5-5 करोड़ – इन दोनों अंचलों में खेलों को बढ़ावा देने के लिए ₹5-5 करोड़ आवंटित है।‌


Q. ‘तेंदू पत्ता संग्राहकों’ हेतु चरण पादुका योजना के लिए कितनी राशि का प्रावधान है?
[A] ₹40 करोड़
[B] ₹50 करोड़
[C] ₹60 करोड़
[D] ₹100 करोड़

[C] ₹60 करोड़ – संग्राहकों की सुविधा के लिए चरण पादुका योजना हेतु ₹60 करोड़ आवंटित है।‌


Q. छत्तीसगढ़ बजट में ‘संकल्प’ थीम के अंतर्गत ‘K’ का क्या अर्थ है?
[A] कृषि विकास
[B] कुशल मानव संसाधन
[C] कल्याणकारी योजनाएं
[D] कौशल उन्नयन

[B] कुशल मानव संसाधन – ‘K’ का अर्थ कुशल मानव संसाधन (Kushal Manav Sansadhan) है, जो शिक्षा और कौशल पर केंद्रित है।‌


Q. ‘लखपति दीदी भ्रमण योजना’ के लिए कितनी राशि का बजटीय प्रावधान है?
[A] ₹2 करोड़
[B] ₹5 करोड़
[C] ₹10 करोड़
[D] ₹15 करोड़

[B] ₹5 करोड़ – लखपति दीदियों को देश के व्यावसायिक केंद्रों का दौरा कराने हेतु ₹5 करोड़ आवंटित हैं।‌


Q. ‘सिरपुर विकास योजना’ के संरक्षण और संवर्धन हेतु बजट में कितनी राशि रखी गई है?
[A] ₹38 करोड़
[B] ₹42 करोड़
[C] ₹50 करोड़
[D] ₹25 करोड़

[B] ₹42 करोड़ – ऐतिहासिक नगरी सिरपुर के विकास के लिए ₹42 करोड़ का प्रावधान है।‌


Q. ‘छत्तीसगढ़ युवा दर्शन योजना’ का मुख्य उद्देश्य क्या है?
[A] युवाओं को विदेश भेजना
[B] युवाओं को राज्य के ऐतिहासिक व सांस्कृतिक केंद्रों का भ्रमण कराना
[C] युवाओं को रोजगार देना
[D] युवाओं के लिए खेल प्रतियोगिता आयोजित करना

[B] युवाओं को राज्य के ऐतिहासिक व सांस्कृतिक केंद्रों का भ्रमण कराना – राज्य के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को छत्तीसगढ़ की समृद्ध परंपराओं से अवगत कराने हेतु यह योजना है।‌


Q. छत्तीसगढ़ बजट 2026-27 के अनुसार ‘राजस्व प्राप्तियां’ (Revenue Receipts) कितनी अनुमानित हैं?
[A] ₹1,72,000 करोड़
[B] ₹1,43,000 करोड़
[C] ₹29,000 करोड़
[D] ₹1,55,000 करोड़

[B] ₹1,43,000 करोड़ – बजट में कुल राजस्व प्राप्तियां ₹1.43 लाख करोड़ अनुमानित की गई है।‌


Q. राज्य के स्वयं के ‘कर राजस्व’ (Tax Revenue) में सर्वाधिक योगदान किसका अनुमानित है?
[A] आबकारी कर
[B] ऊर्जा कर
[C] जीएसटी (GST)
[D] भू-राजस्व

[C] जीएसटी (GST) – राज्य के स्वयं के कर राजस्व में जीएसटी का हिस्सा सर्वाधिक ₹24,000 करोड़ अनुमानित है।‌


Q. ‘मेड़की बैराज’ (Medki Barrage) का निर्माण किस जिले में प्रस्तावित है?
[A] बीजापुर
[B] बस्तर
[C] कांकेर
[D] जसपुर

[C] कांकेर – बजट में कांकेर जिले में मेड़की बैराज के निर्माण का उल्लेख किया गया है।‌


Q. ‘छत्तीसगढ़ इंस्टट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी’ (CGIT) इस वर्ष किन तीन शहरों में प्रस्तावित हैं?
[A] रायपुर, बिलासपुर, जगदलपुर
[B] रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग
[C] दुर्ग, भिलाई, राजनांदगांव
[D] रायगढ़, जशपुर, कवर्धा

[B] रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग – रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग में नए सीजीआईटी (CGIT) संस्थान खोलने का प्रस्ताव है।‌


Q. ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूर्ण होने पर बजट में क्या विशेष प्रावधान है?
[A] नया स्मारक बनाना
[B] राज्य भर में विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करना
[C] नई सड़क का नामकरण
[D] अवकाश घोषित करना

[B] राज्य भर में विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करना – इस ऐतिहासिक अवसर पर राज्य भर में भव्य कार्यक्रमों के आयोजन का निर्णय लिया गया है।‌


Q. ‘प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना’ के लिए कितनी राशि का प्रावधान है?
[A] ₹200 करोड़
[B] ₹400 करोड़
[C] ₹100 करोड़
[D] ₹500 करोड़

[B] ₹400 करोड़ – सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए इस योजना हेतु ₹400 करोड़ आवंटित है।‌


Q. छत्तीसगढ़ बजट के अनुसार ‘पूंजीगत व्यय’ (Capital Expenditure) कुल व्यय का कितना प्रतिशत है?
[A] 10.5%
[B] 15.4%
[C] 20.2%
[D] 32%

[B] 15.4% – कुल ₹1.72 लाख करोड़ के बजट में ₹26,500 करोड़ पूंजीगत व्यय है, जो 15.4% है।‌


Q. ‘मुख्यमंत्री आदर्श शहर समृद्धि योजना’ किन क्षेत्रों के विकास के लिए है?
[A] केवल नगर निगम
[B] नगर पालिका और नगर पंचायत
[C] केवल स्मार्ट सिटी
[D] केवल औद्योगिक क्षेत्र


Q. बस्तर और सरगुजा क्षेत्र में पोषण स्तर सुधारने हेतु कितनी अतिरिक्त राशि का प्रावधान है?
[A] ₹10 करोड़
[B] ₹15 करोड़
[C] ₹20 करोड़
[D] ₹5 करोड़

[B] ₹15 करोड़ – इन क्षेत्रों में कुपोषण दूर करने हेतु अतिरिक्त पोषण कार्यक्रम के लिए ₹15 करोड़ रखे गए है।‌


Q. छत्तीसगढ़ बजट में ‘गन्ना किसानों’ के लिए बोनस के रूप में कितनी राशि का प्रावधान है?
[A] ₹50 करोड़
[B] ₹60 करोड़
[C] ₹100 करोड़
[D] ₹30 करोड़

[B] ₹60 करोड़ – गन्ना उत्पादकों को प्रोत्साहित करने हेतु ₹60 करोड़ का बोनस प्रावधानित है।‌


Q. ‘तृतीय लिंग’ (Transgender) समुदाय के लिए बजट में कौन सा ऐतिहासिक कदम उठाया गया है?
[A] अलग से आवास योजना
[B] तृतीय लिंग कल्याण बोर्ड का गठन
[C] सरकारी नौकरियों में आरक्षण
[D] पेंशन राशि में वृद्धि

[B] तृतीय लिंग कल्याण बोर्ड का गठन – बजट में इस समुदाय के हितों की रक्षा हेतु एक स्वतंत्र कल्याण बोर्ड के गठन का प्रस्ताव है।‌


Q. ‘मुख्यमंत्री बस सेवा योजना’ मुख्य रूप से किन क्षेत्रों के लिए है?
[A] रायपुर शहर के लिए
[B] बस्तर और सरगुजा के दुर्गम क्षेत्रों के लिए
[C] केवल कॉलेज विद्यार्थियों के लिए
[D] तीर्थ यात्रियों के लिए

[B] बस्तर और सरगुजा के दुर्गम क्षेत्रों के लिए – दुर्गम पहाड़ी और जंगली क्षेत्रों में परिवहन सुधार हेतु यह बस सेवा शुरू की जाएगी।‌


Q. छत्तीसगढ़ बजट के अनुसार कृषि क्षेत्र के लिए कुल कितना आवंटन (विभागवार) किया गया है?
[A] ₹10,000 करोड़
[B] ₹13,507 करोड़
[C] ₹16,560 करोड़
[D] ₹8,500 करोड़

[B] ₹13,507 करोड़ – कृषि विभाग को कुल ₹13,507 करोड़ की राशि आवंटित की गई है।‌


Q. ‘मटनार और देवरगांव बैराज’ किस नदी पर प्रस्तावित है?
[A] महानदी
[B] इंद्रावती
[C] शिवनाथ
[D] हसदेव

[B] इंद्रावती – बस्तर में सिंचाई सुविधा बढ़ाने के लिए इंद्रावती नदी पर ये दो बैराज प्रस्तावित है।‌


Q. ‘यूनिटी मॉल’ (Unity Mall) की स्थापना कहाँ की जाएगी?
[A] बिलासपुर
[B] दुर्ग
[C] रायपुर
[D] जगदलपुर

[C] रायपुर – राज्य के हस्तशिल्प और उत्पादों के प्रदर्शन हेतु रायपुर में यूनिटी मॉल बनाया जाएगा।‌


Q. ‘शक्तिपीठ सर्किट’ के विकास के लिए बजट में कितनी राशि का प्रावधान है?
[A] ₹10 करोड़
[B] ₹5 करोड़
[C] ₹1 करोड़
[D] ₹20 करोड़

[B] ₹5 करोड़ – पांच प्रमुख शक्तिपीठों को जोड़ने और विकसित करने हेतु ₹5 करोड़ आवंटित है।‌


Q. छत्तीसगढ़ बजट में ‘संकल्प’ थीम के अंतर्गत ‘A’ अक्षर (पहले वाला) का क्या अर्थ है?
[A] अंत्योदय
[B] अधोसंरचना
[C] अन्नदाता
[D] आत्मनिर्भर

[B] अधोसंरचना – ‘संकल्प’ में पहले ‘A’ का अर्थ अधोसंरचना (Adhosanrachna) है।‌


Q. ‘प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी)’ के लिए कितनी राशि का प्रावधान है?
[A] ₹4,000 करोड़
[B] ₹825 करोड़
[C] ₹1,500 करोड़
[D] ₹500 करोड़

[B] ₹825 करोड़ – शहरी बेघरों के लिए आवास हेतु ₹825 करोड़ का प्रावधान है।‌


Q. ‘सहकारी समितियों’ के विकास हेतु कितने नए गोदाम बनाए जाने का लक्ष्य है?
[A] 40
[B] 50
[C] 60
[D] 100 

[B] 50 – भंडारण क्षमता बढ़ाने के लिए 50 नए गोदामों के निर्माण का प्रावधान है।‌


Q. ‘मुख्यमंत्री पेंशन योजना’ के लिए बजट में कितनी राशि आबंटित है?
[A] ₹265 करोड़
[B] ₹450 करोड़
[C] ₹400 करोड़
[D] ₹135 करोड़ 

[B] ₹450 करोड़ – इस सामाजिक सुरक्षा योजना हेतु ₹450 करोड़ का आवंटन किया गया है।‌


Q. ‘नियत नेलानार’ (Niyat Nealanar) योजना का शाब्दिक अर्थ क्या है?
[A] सुंदर गांव
[B] आपका अच्छा गांव
[C] शांतिपूर्ण गांव
[D] शिक्षित गांव

[B] आपका अच्छा गांव – स्थानीय बोली में इसका अर्थ ‘आपका अच्छा गांव’ है और इसके माध्यम से नक्सल प्रभावित क्षेत्रों का विकास हो रहा है।‌


Q. छत्तीसगढ़ बजट 2026-27 में ‘खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति’ विभाग के लिए कितनी राशि है?
[A] ₹11,000 करोड़
[B] ₹12,820 करोड़
[C] ₹9,451 करोड़
[D] ₹13,507 करोड़

[B] ₹12,820 करोड़ – इस विभाग के लिए ₹12,820 करोड़ का प्रावधान किया गया है।‌


Q. ‘चित्रोत्पाला फिल्म सिटी’ (Chitrotpala Film City) की स्थापना कहाँ की जाएगी?
[A] नवा रायपुर
[B] राजिम
[C] सिरपुर
[D] खैरागढ़

[A] नवा रायपुर – छत्तीसगढ़ी फिल्म उद्योग को बढ़ावा देने के लिए नवा रायपुर के माना क्षेत्र में यह फिल्म सिटी बनेगी।‌


Q. छत्तीसगढ़ राज्य के पांच प्रमुख हवाई अड्डों पर किसके शोरूम खोले जाएंगे?
[A] मोबाइल फोन के
[B] इलेक्ट्रॉनिक वाहनों के
[C] हस्तशिल्प (Handicraft) के
[D] आयुर्वेदिक दवाओं के

[C] हस्तशिल्प (Handicraft) के – हस्तशिल्प उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए हवाई अड्डों पर विशेष शोरूम खुलेंगे।‌


Q. ‘जल जीवन मिशन’ के लिए बजट में कितनी राशि का प्रावधान है?
[A] ₹1,500 करोड़
[B] ₹3,000 करोड़
[C] ₹2,000 करोड़
[D] ₹4,000 करोड़

[B] ₹3,000 करोड़ – हर घर नल जल पहुंचाने के लक्ष्य हेतु ₹3,000 करोड़ आवंटित हैं।‌


Q. ‘बस्तर ओलंपिक’ के तर्ज पर अब कौन से ओलंपिक शुरू किए जाएंगे?
[A] बिलासपुर ओलंपिक
[B] सरगुजा ओलंपिक
[C] दुर्ग ओलंपिक
[D] रायपुर ओलंपिक

[B] सरगुजा ओलंपिक – उत्तरी छत्तीसगढ़ की खेल प्रतिभाओं के लिए सरगुजा ओलंपिक की घोषणा की गई है।‌


Q. बजट में ‘संकल्प’ थीम के अंतर्गत ‘P’ का क्या अर्थ है?
[A] पंचायती राज
[B] पॉलिसी से परिणाम तक
[C] प्रधानमंत्री योजनाएं
[D] प्रगतिशील छत्तीसगढ़

[B] पॉलिसी से परिणाम तक – ‘P’ का अर्थ ‘पॉलिसी से परिणाम’ (Policy se Parinam) है, जो क्रियान्वयन पर जोर देता है।‌


Q. ‘आलू प्रदर्शन विकास योजना’ किन क्षेत्रों के लिए विशेष रूप से लाई गई है?
[A] बस्तर के मैदानी क्षेत्र
[B] मैनपाट और बगीचा (उत्तरी पठारी क्षेत्र)
[C] महानदी बेसिन
[D] कवर्धा जिला

[B] मैनपाट और बगीचा (उत्तरी पठारी क्षेत्र) – सरगुजा संभाग के उत्तरी क्षेत्रों में आलू की खेती को प्रोत्साहित करने हेतु यह योजना है।‌


Q. ‘मुख्यमंत्री खाद्यान्न सहायता योजना’ के लिए कितनी राशि आबंटित है?
[A] ₹5,000 करोड़
[B] ₹6,500 करोड़
[C] ₹8,200 करोड़
[D] ₹10,000 करोड़

[B] ₹6,500 करोड़ – पीडीएस (PDS) के माध्यम से राशन वितरण हेतु ₹6,500 करोड़ रखे गए है।‌


Q. ‘महतारी सदन’ योजना के तहत कितनी राशि का प्रावधान है?
[A] ₹50 करोड़
[B] ₹75 करोड़
[C] ₹100 करोड़
[D] ₹25 करोड़

[B] ₹75 करोड़ – 250 ग्राम पंचायतों में महतारी सदनों के निर्माण हेतु ₹75 करोड़ आवंटित है।‌


Q. छत्तीसगढ़ बजट 2026-27 के अनुसार ‘पूंजीगत प्राप्तियां’ (Capital Receipts) कितनी हैं?
[A] ₹1,43,000 करोड़
[B] ₹29,900 करोड़
[C] ₹20,400 करोड़
[D] ₹1,72,000 करोड़

[B] ₹29,900 करोड़ – बजट में पूंजीगत प्राप्तियां ₹29,900 करोड़ अनुमानित की गई है।‌


Q. ‘प्रयास’ आवासीय विद्यालयों के विकास हेतु बजट में कितनी राशि आबंटित है?
[A] ₹50 करोड़
[B] ₹72 करोड़
[C] ₹100 करोड़
[D] ₹150 करोड़

[B] ₹72 करोड़ – राज्य में संचालित 17 प्रयास विद्यालयों के लिए ₹72 करोड़ का प्रावधान है।‌


Q. किस जिले के ‘कोतेबरा’ में धार्मिक पर्यटन हेतु बजटीय प्रावधान किया गया है?
[A] बस्तर
[B] जशपुर
[C] दंतेवाड़ा
[D] राजनांदगांव

[B] जशपुर – जशपुर जिले के कोतेबरा को धार्मिक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा।‌


Q. बजट में ‘ग्रे विभाग’ (Home Department) के लिए कितनी राशि का प्रावधान है?
[A] ₹22,360 करोड़
[B] ₹8,380 करोड़
[C] ₹11,000 करोड़
[D] ₹9,451 करोड़

[B] ₹8,380 करोड़ – सुरक्षा और पुलिस व्यवस्था हेतु गृह विभाग को ₹8,380 करोड़ मिले है।‌


Q. ‘मुख्यमंत्री आदर्श शहर समृद्धि योजना’ के लिए कितनी राशि आवंटित है?
[A] ₹450 करोड़
[B] ₹200 करोड़
[C] ₹100 करोड़
[D] ₹300 करोड़

[B] ₹200 करोड़- इस नई योजना के लिए ₹200 करोड़ का प्रावधान बजट में किया गया है।‌


Q. ‘बस्तर नेट’ (Bastar Net) परियोजना के लिए बजट में कितनी राशि है?
[A] ₹1 करोड़
[B] ₹5 करोड़
[C] ₹10 करोड़
[D] ₹2 करोड़

[B] ₹5 करोड़ – बस्तर संभाग में इंटरनेट कनेक्टिविटी सुधारने हेतु ₹5 करोड़ आवंटित है।‌


Q. ‘लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी’ (PHE) विभाग हेतु बजट में कितनी राशि का प्रावधान है?
[A] ₹22,360 करोड़
[B] ₹3,890 करोड़
[C] ₹8,380 करोड़
[D] ₹11,000 करोड़

[B] ₹3,890 करोड़ – शुद्ध पेयजल और जल संबंधी कार्यों हेतु इस विभाग को ₹3,890 करोड़ आवंटित है।‌


Q. बजट में ‘संकल्प’ थीम के अंतर्गत ‘A’ अक्षर (दूसरे वाला) का क्या अर्थ है?
[A] अधोसंरचना
[B] अंत्योदय
[C] आत्मविश्वास
[D] अधिकार

[B] अंत्योदय – ‘संकल्प’ (SANKALP) में दूसरे ‘A’ का अर्थ अंत्योदय (Antyodaya) है।‌


Q. ‘पशुपालन’ (बकरी, सुअर, मधुमक्खी पालन) को बढ़ावा देने हेतु कितनी राशि का प्रावधान है?
[A] ₹10 करोड़
[B] ₹15 करोड़
[C] ₹25 करोड़
[D] ₹50 करोड़

[B] ₹15 करोड़ – ग्रामीण आजीविका के इन साधनों को प्रमोट करने हेतु ₹15 करोड़ रखे गए है।‌


Q. छत्तीसगढ़ बजट 2026-27 के अनुसार ‘कुल राजस्व व्यय’ (Revenue Expenditure) कितना है?
[A] ₹1,72,000 करोड़
[B] ₹1,45,000 करोड़
[C] ₹26,500 करोड़
[D] ₹20,400 करोड़

[B] ₹1,45,000 करोड़ – सरकार के नियमित खर्चों और पेंशन/वेतन हेतु ₹1.45 लाख करोड़ का राजस्व व्यय होगा।‌


Q. ‘ऊर्जा विभाग’ (Energy Department) हेतु बजट में कुल कितनी राशि का प्रावधान है?
[A] ₹11,000 करोड़
[B] ₹9,115 करोड़
[C] ₹13,507 करोड़
[D] ₹8,380 करोड़

[B] ₹9,115 करोड़ – ऊर्जा क्षेत्र की बेहतरी के लिए इस विभाग को ₹9,115 करोड़ आवंटित है।‌


Q. ‘श्री रामलला अयोध्या धाम दर्शन योजना’ के लिए बजट में कितनी राशि है?
[A] ₹10 करोड़
[B] ₹36 करोड़
[C] ₹20 करोड़
[D] ₹50 करोड़

[B] ₹36 करोड़- राज्य के नागरिकों को अयोध्या दर्शन कराने वाली इस योजना हेतु ₹36 करोड़ का प्रावधान है।‌


Q. बजट में ‘ऊर्जा सब्सिडी’ के लिए कुल कितनी राशि का प्रावधान किया गया है?
[A] ₹5,500 करोड़
[B] ₹6,700 करोड़
[C] ₹10,000 करोड़
[D] ₹4,000 करोड़

[B] ₹6,700 करोड़- किसानों और घरेलू उपभोक्ताओं को सस्ती बिजली देने हेतु ₹6,700 करोड़ आवंटित है।‌


Q. ‘दलहन आत्मनिर्भरता मिशन’ (Pulses Self-reliance Mission) हेतु कितनी राशि आवंटित है?
[A] ₹40 करोड़
[B] ₹100 करोड़
[C] ₹90 करोड़
[D] ₹50 करोड़

[B] ₹100 करोड़- राज्य को दालों के उत्पादन में आत्मनिर्भर बनाने हेतु ₹100 करोड़ का प्रावधान है।‌


Q. ‘सुकून’ (Sukhad Sahara) योजना के तहत पेंशन हेतु कितनी राशि का आबंटन है?
[A] ₹400 करोड़
[B] ₹135 करोड़
[C] ₹200 करोड़
[D] ₹50 करोड़

[B] ₹135 करोड़ – सुखद सहारा योजना के तहत पात्र हितग्राहियों की सहायता हेतु ₹135 करोड़ आवंटित है।‌


Q. बजट के अनुसार छत्तीसगढ़ का ‘सकल राज्य घरेलू उत्पाद’ (GSDP) कितना करोड़ अनुमानित है?
[A] ₹1,72,000 करोड़
[B] ₹7,95,553 करोड़
[C] ₹9,09,000 करोड़
[D] ₹5,55,000 करोड़

[B] ₹7,95,553 करोड़ – राज्य का कुल GSDP ₹7,95,553 करोड़ अनुमानित किया गया है।‌


छत्तीसगढ़ बजट 2025-26 संबंधी प्रश्नोत्तरी

VYAPAM PaperCG Current AffairsChhattisgarh Gk

# chhattisgarh budget 2026 questions

Gk Guru

Gk Guru

नमस्ते दोस्तों.! हमारा उद्देश्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले प्रतिभागियों का सहयोग करना है व अपने अर्जित अनुभवों तथा ज्ञान को वितरित करके आप लोगों की Help करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *