हिंदी व्याकरण सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी | ADEO Hindi Grammar Question

छत्तीसगढ़ प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे- CGVYAPAM सहायक विकास विस्तार अधिकारी (ADEO) भर्ती परीक्षा में पूछे गए सामान्य हिंदी व्याकरण संबंधी प्रश्न और उत्तर (प्रश्नोत्तरी) दी गई है। छत्तीसगढ़ व्यापम ADEO परीक्षा संबंधी हिंदी व्याकरण प्रश्नोत्तरी का प्रश्न पेपर संग्रह (CGVYAPAM ADEO Hindi Grammar Question Paper) इस प्रकार है:-

छत्तीसगढ़ व्यापम के छत्तीसगढ़ सहायक विकास विस्तार अधिकारी प्रश्न पेपर संग्रह (ADEO Hindi Grammar Question Paper) इस प्रकार है-

adeo hindi grammar question, cgvyapam hindi grammar question
CGVYAPAM ADEO Hindi Grammar Question

Q. ‘पर्यायवाची शब्द‘ को कहते है ?
[A] एकार्थक शब्द
[B] युग्म शब्द
[C] प्रतिशब्द
[D] उपर्युक्त सभी

[A] एकार्थक शब्द


Q. निम्न में से ‘‘हरकत‘‘ शब्द का अनेकार्थी चुनिये –
[A] सेहत, छुटकारा
[B] दण्ड, सजा
[C] नतीजा, फल
[D] गति, चेष्टा

[D] गति, चेष्टा


Q. ‘खुशबू‘ में कौन सा उपसर्ग है ?
[A] खु
[B] बू
[C] खुश
[D] कोई नहीं

[C] खुश


Q. ‘प्रत्यय शब्द‘ कितने शब्दों से बना होता है ?
[A] दो
[B] तीन
[C] चार
[D] छः

[C] चार


Q. ‘सालदरसाल‘ किस समास का उदाहरण है ?
[A] तत्पुरूष समास
[B] कर्मधारय समास
[C] अव्ययीभाव समास
[D] द्वन्द्व समास

[C] अव्ययीभाव समास


Q. ‘द्वन्द्व समास‘ के कितने भेद हैं ?
[A] एक
[B] दो
[C] तीन
[D] चार

[C] तीन


Q. ‘जिसका निवारण नहीं किया जा सके‘ के लिए एक शब्द है ?
[A] निवारण
[B] अनिवारण
[C] अनिर्णीत
[D] अनिवार्य

[D] अनिवार्य


Q. ‘संज्ञा‘ किस प्रकार का शब्द है ?
[A] अविकारी
[B] विकारी
[C] सविकारी
[D] निर्विकारी

[B] विकारी


Q. ‘माँ ने बच्चों को बुलाया‘ यह किस कारक का उदारहण है ?
[A] कत्र्ता कारक
[B] कर्म कारक
[C] करण कारक
[D] अपादान कारक

[B] कर्म कारक


Q. ‘निजवाचक सर्वनाम‘ का प्रयोग किस वाक्य में हुआ है ?
[A] अपनों से क्या छिपाना
[B] भगवान, मुझे अपना ले
[C] मैं आप ही चला आता
[D] उपर्युक्त सभी

[C] मैं आप ही चला आता


Q. ‘संख्यावाचक विशेषण‘ कितने प्रकार के होते हैं ?
[A] दो
[B] तीन
[C] चार
[D] पाँच

[A] दो


Q. ‘दुःखी होना‘ किस क्रिया का उदाहरण है ?
[A] सहायक क्रिया
[B] पूर्वकालिक क्रिया
[C] नामबोधक क्रिया
[D] उपर्युक्त में कोई नहीं

[A] सहायक क्रिया


Q. जीवन में वाक्य का महत्व है –
[A] अपनी विद्वता का परिचय देने के लिए
[B] अन्य से अपने को अलग करने के लिए
[C] अपने भावों की अभिव्यक्ति के लिए
[D] उपर्युक्त सभी

[C] अपने भावों की अभिव्यक्ति के लिए


Q. अर्थ की दृष्टि से ‘‘वाक्य‘‘ के कितने भेद हैं ?
[A] दो
[B] चार
[C] छः
[D] आठ

[D] आठ


Q. ‘जब पानी बरसता है, तब मेंढक बोलते हैं‘ इस वाक्य में ‘‘जब पानी बरसता है‘‘ क्या है ?
[A] पदबन्ध
[B] समस्त पद
[C] विशेषण उपवाक्य
[D] क्रिया विशेषण उपवाक्य

[D] क्रिया विशेषण उपवाक्य


Q. वाक्य में ‘पदक्रम‘ का सबसे साधारण नियम है ?
[A] पहले कर्ता- फिर कर्म- फिर क्रिया
[B] पहले कर्म- फिर क्रिया- फिर कर्ता
[C] पहले क्रिया- फिर कर्म- फिर कर्ता
[D] कोई नहीं

[A] पहले कर्ता- फिर कर्म- फिर क्रिया


Q. वाक्यों में से कौन सा ‘मिश्र वाक्य‘ है ?
[A] सभी ने महाप्रतापी राजा भोज का नाम सुना है
[B] वह कौन सा मनुष्य है, जिसने महाप्रतापी राजा भोज का नाम न सुना हो
[C] महाप्रतापी राजा भोज का नाम किसने नहीं सुना
[D] कोई नहीं

[B] वह कौन सा मनुष्य है, जिसने महाप्रतापी राजा भोज का नाम न सुना हो


Q. ‘घड़ों पानी पड़ जाना‘ मुहावरे का सही अर्थ है ?
[A] स्नान करना
[B] परेशान होना
[C] अत्यन्त लज्जित होना
[D] सिर पर पानी डालना

[C] अत्यन्त लज्जित होना


Q. ‘बाँसों उछलना‘ मुहावरे का सही अर्थ क्या होता है ?
[A] नीचे से ऊपर चढ़ना
[B] बहुत खुशी होना
[C] पागल होना
[D] उछल-कूद करना

[B] बहुत खुशी होना


Q. ‘जिन ढूँढ़ा तिन पाइयाँ गहरे पानी पैठ‘ कहावत का सही अर्थ है ?
[A] पानी में गोता लगाना
[B] पानी में डूबना
[C] परिश्रम का फल अवश्य मिलता है
[D] मेहनत नहीं करना

[C] परिश्रम का फल अवश्य मिलता है


Q. ‘आगे नाथ न पीछे पगहा‘ कहावत का सही अर्थ है ?
[A] काम करने पर उतारू होना
[B] एक काम से दूसरा काम होना
[C] अपनी बुराई न देखना
[D] किसी तरह की जिम्मेवारी न होना

[D] किसी तरह की जिम्मेवारी न होना


Q. ‘वास्तविक मूल्य से अधिक लिया जाने वाला शुल्क‘ के लिए सही शब्द है ?
[A] अतिशुल्क
[B] अधिशुल्क
[C] अपशुल्क
[D] आधिशुल्क

[B] अधिशुल्क


Q. ‘मूल स्वर‘ के समूह को चिन्हित कीजिये –
[A] आ, ई, ए
[B] इ, ऊ, ओ
[C] अ, इ, उ
[D] ऊ, औ, ऐ

[C] अ, इ, उ


Q. ‘वर्तनी‘ का संबंध निम्न में किससे है ?
[A] भाषागत ध्वनियों के उच्चारण से
[B] वाक्य संरचना से
[C] कारक रचना से
[D] संधि से

[A] भाषागत ध्वनियों के उच्चारण से


Q. ‘दही‘ शब्द का लिंग क्या होता है ?
[A] स्त्रीलिंग
[B] पुर्लिंग
[C] उभयलिंग
[D] उपर्युक्त दोनों

[B] पुर्लिंग


Q. ‘प्राण‘ और ‘अक्षत‘ इन दोनों शब्दों को किस ‘‘वचन‘‘ के अंतर्गत रखेंगे ?
[A] एकवचन
[B] द्विवचन
[C] बहुवचन
[D] उपर्युक्त सभी

[C] बहुवचन


Q. ‘निषिद्ध‘ का संधि विच्छेद क्या है ?
[A] निः + सिद्ध
[B] निर + सिद्ध
[C] निस + द्ध
[D] नि + सिद्ध

[A] निः + सिद्ध


Q. रचना के आधार पर शब्दों को कितने भागों में बाँटा गया है ?
[A] तीन
[B] दो
[C] चार
[D] पाँच

[A] तीन


Q. हिन्दी में प्रयुक्त होने वाले ‘संस्कृत उपसर्ग‘ की संख्या कितनी हैं ?
[A] दस
[B] बारह
[C] उन्नीस
[D] बीस

[D] बीस


Q. ‘कालीन‘ किस भाषा का शब्द है ?
[A] अरबी
[B] तुर्की
[C] फारसी
[D] चीनी

[A] अरबी


Q. ‘तद्भव शब्द‘ चुनिये:-
[A] कमरा
[B] अनार
[C] जल
[D] दूध

[D] दूध


Q. ‘अपादान तत्पुरूष समास’ का सही शब्द चुनिये-
[A] रोगमुक्त
[B] रसभरा
[C] रोगग्रस्त
[D] मदमाता

[A] रोगमुक्त


Q. जिस वाक्य में ‘एक कर्ता‘ और ‘एक क्रिया‘ हो उसे कहा जाता है –
[A] मिश्र वाक्य
[B] सरल वाक्य
[C] विधिवाचक वाक्य
[D] संयुक्त वाक्य

[B] सरल वाक्य


Q. निम्न में से किस वाक्य में ‘अकर्मक क्रिया‘ नहीं है ?
[A] वह जाए तो मैं जाऊँ
[B] तोता वृक्ष पर बैठा है
[C] गीता ने पुस्तक पढ़ी
[D] तुम वहाँ अवश्य गए होंगे

[C] गीता ने पुस्तक पढ़ी


Q. ‘उर्दू‘ का उपसर्ग है:-
[A] बिन
[B] चै
[C] बे
[D] उन

[C] बे


Q. ‘पेट की आग‘ के लिए एक शब्द है:-
[A] दावाग्नि
[B] बड़वाग्नि
[C] जठराग्नि
[D] तृषाग्नि

[C] जठराग्नि


Q. कौन से शब्द में ‘उपसर्ग‘ और ‘प्रत्यय‘ का प्रयोग एक साथ होता है ?
[A] सम्मानित
[B] सालाना
[C] मरणहार
[D] आगमन

[A] सम्मानित


Q. संयुक्त व्यंजन ‘ज्ञ‘ इनके योग से बना है ?
[A] ग् + ञ
[B] ञ + ग्
[C] ज् + ञ
[D] ञ + ज्

[C] ज् + ञ


Q. ‘भाववाचक संज्ञा‘ शब्द नहीं है ?
[A] शैशव
[B] पशुता
[C] खट्टा
[D] ममता

[C] खट्टा


Q. ‘विशाल शब्द‘ का सबसे उपयुक्त ‘विलोम शब्द‘ है ?
[A] छोटा
[B] क्षुद्र
[C] लघु
[D] निम्न

[C] लघु


Q. निम्न में कौन सा शब्द ‘कमल‘ का पर्यायवाची नहीं है ?
[A] जलद
[B] पंकज
[C] अंबुज
[D] जलज

[A] जलद


Q. निम्न वाक्यों में किस वाक्य का ‘पदक्रम‘ सही नहीं है ?
[A] मैं आप पर श्रद्धा रखता हूँ।
[B] मोहन सो रहा है क्या ?
[C] ईश्वर के अनेक नाम हैं।
[D] मोहन से गीत गाया जाता है।

[B] मोहन सो रहा है क्या ?


Q. ‘सच्चरित्र‘ में कौन सी संधि है ?
[A] व्यंजन संधि
[B] विसर्ग संधि
[C] स्वर संधि
[D] स्वर और व्यंजन संधि

[A] व्यंजन संधि


Q. ‘यही वह वीर बालक है, जिसने डूबती बालिका को बचाया था‘ यह है:
[A] सरल वाक्य
[B] कठिन वाक्य
[C] संयुक्त वाक्य
[D] मिश्र वाक्य

[D] मिश्र वाक्य


Q. निम्नलिखित में से एक ‘लोकोक्ति की विशेषत‘ नहीं है:-
[A] स्वतंत्र वाक्य होती है।
[B] एक वाक्यांश होता है।
[C] अनुभूत सत्य छिपा होता है।
[D] लोक प्रचलित उक्ति है।

[B] एक वाक्यांश होता है।


Q. ‘अंधे की लकड़ी‘ का अर्थ है:
[A] कमजोर होना
[B] मजबूर होना
[C] बेसहारा होना
[D] सहारा होना

[D] सहारा होना


Q. ‘रानी बहुत बोलती है‘ यह वाक्य किसका उदाहरण है:-
[A] रीतिवाचक क्रिया विशेषण
[B] परिणाम वाचक क्रिया विशेषण
[C] गुणवाचक विशेषण
[D] परिणाम बोधक विशेषण

[B] परिणाम वाचक क्रिया विशेषण


Q. ‘नीलाम्बर‘ शब्द में कौन सा समास है ?
[A] बहुब्रीहि समास
[B] तत्पुरूष समास
[C] कर्मधारय समास
[D] द्वंद्व समास

[C] कर्मधारय समास


Q. ‘राम खेल रहा है‘ इस वाक्य में उद्देश्य है:-
[A] राम
[B] खेल
[C] रहा
[D] है

[A] राम


Q. ‘तुम’, ‘तू‘, ‘तुम्हारा‘ में कौन सा सर्वनाम है ?
[A] प्रश्नवाचक सर्वनाम
[B] पुरूषवाचक सर्वनाम
[C] संबंधवाचक सर्वनाम
[D] निजवाचक सर्वनाम

[B] पुरूषवाचक सर्वनाम


Q. निम्न में से किस ‘शब्द की वर्तनी‘ सही हैं ?
[A] अनुग्रहित
[B] अनूग्रहित
[C] अनूगृहित
[D] अनुगृहित

[D] अनुगृहित


Q. ‘स्वर ध्वनि‘ किसे कहते है ?
[A] ऋ, लृ
[B] अ, आ
[C] य, र
[D] क, ख

[B] अ, आ


Q. निम्न में ‘स्त्रीलिंग शब्द‘ है?
[A] बाजरा
[B] सीसा
[C] आटा
[D] वेदना

[D] वेदना


Q. ‘दोषारोपण करना‘ के लिये उपयुक्त ‘मुहावरा‘ कौन सा होगा ?
[A] कान भरना
[B] ऊँगली पर नचाना
[C] ऊँगली उठाना
[D] इधर-उधर की लगाना

[C] ऊँगली उठाना


Q. अनेकार्थी शब्द ‘पतंग‘ का यह अर्थ नहीं है ?
[A] सूर्य
[B] शलभ
[C] नौका
[D] पत्ता

[D] पत्ता


Q. कौन सा शब्द ‘विदेशी शब्द‘ है:-
[A] सूरज
[B] हाथ
[C] जगमग
[D] औरत

[D] औरत


Q. ‘संकेत वाचक वाक्य‘ का उदाहरण है ?
[A] वे टहलने जा रहें हैं।
[B] वह अब तक खा चुका होगा।
[C] शायद आज पिताजी आएँ
[D] यदि तुम परिश्रम करते हो तो अवश्य उत्तीर्ण होगे

[D] यदि तुम परिश्रम करते हो तो अवश्य उत्तीर्ण होगे।


Q. ‘मै झूठे से घृणा करता हूँ‘ इस वाक्य में कौन सा कारक प्रयुक्त हुआ है ?
[A] करण
[B] संबंध
[C] अपादान
[D] कर्म

[C] अपादान


उक्त गद्यांश पढ़ उत्तर दें-

साहित्योन्न्ति के साधनों में पुस्तकालयों का स्थान अत्यंत महत्वपूर्ण  है। इनके द्वारा साहित्य के जीवन की रक्षा, पुष्टि और अभिवृद्धि होती है। पुस्तकालय सभ्यता के इतिहास का जीता जागता गवाह है। इसी के बल पर वर्तमान भारत को अपने अतीत पर गर्व है। पुस्तकालय भारत के लिए कोई नई वस्तु नहीं है। लिपि के आविष्कार से आज तक लोग निरंतर पुस्तकों का संग्रह करते रहें हैं। पहले देवालय, विद्यालय एवं नृपालय इन संग्रहों के प्रमुख स्थान होते थे। मुद्रणकला के आविष्कार से पूर्व पुस्तकों का संग्रह करना आज कल की तरह सरल बात न थी। आजकल साधारण स्थिति के पुस्तकालयों में जितनी सम्पति लगती है, उतनी उन दिनों में कभी-कभी एक-एक पुस्तक की तैयारी में लग जाया करती थी। भारत के पुस्तकालय संसार भर में अपना सानी नहीं रखते। प्राचीन काल से मुगल समा्रटों तक यही स्थिति रही। चीन, फारसी, प्रभृत्ति सुदूर स्थित देशों से झुण्ड के झुण्ड विद्यानुरागी लम्बी यात्रा करके भारत आया करते थे।

Q. साहित्य की उन्नति का सबसे महत्वपूर्ण साधन क्या है ?
[A] देवालय
[B] विद्यालय
[C] नृपालय
[D] पुस्तकालय

[D] पुस्तकालय


Q. उपर्युक्त गद्यांश का ‘उचित शीर्षक‘ क्या होगा ?
[A] साहित्य और जीवन
[B] पुस्तकालय सभ्यता
[C] पुस्तकालय और भारत
[D] मुद्रण कला का आविष्कार

[C] पुस्तकालय और भारत


ADEO छत्तीसगढ़ सामान्य ज्ञान प्रश्न-उत्तर

Chhattisgarh GkVYAPAM PaperCG Current Affairs
Gk Guru

Gk Guru

नमस्ते दोस्तों.! मेरा उद्देश्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले प्रतिभागियों का सहयोग करना है व अपने अर्जित अनुभवों तथा ज्ञान को वितरित करके आप लोगों की Help करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *