छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC Pre) प्रारंभिक सिविल परीक्षा 2015- सामान्य अध्ययन संबंधी प्रश्नोत्तरी

सामान्य अध्ययन संबंधी- छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC Prelims Questions Paper) प्रारंभिक सिविल परीक्षा 2015 प्रश्न पत्र [1] के- भाग (1) –भारतीय सामान्य अध्ययन संबंधी (50 प्रश्न): भारत का इतिहास एवं भारत का स्वतंत्रता आंदोलन, भौतिक, सामाजिक एवं आर्थिक भूगोल, संविधान एवं राज्य व्यवस्था, अर्थ व्यवस्था, सामान्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, भारतीय दर्शन, कला साहित्य एवं संस्कृति, समसामयिक घटनाएं एवं खेल (CGPSC Prelims Previous Year Question Paper) संबंधी एवं

भाग (2) – छत्तीसगढ़ का सामान्य ज्ञान (50 प्रश्न): छत्तीसगढ़ का इतिहास एवं स्वतंत्रता आंदोलन में छत्तीसगढ़ का योगदान, भूगोल, जलवायु, भौतिक दशाएं, जनगणना, पुरातात्विक एवं पर्यटन केंद्र, साहित्य, संगीत, नृत्य, कला एवं संस्कृति, जनऊला, मुहावरे एवं लोकोक्तियाँ, जनजातियां, विशेष परम्पराएँ, तीज एवं त्यौहार, अर्थव्यवस्था, वन एवं कृषि, छत्तीसगढ़ का प्रशासनिक ढांचा, स्थानीय शासन एवं पंचायती राज, उद्योग, ऊर्जा, जल एवं खनिज संसाधन, छत्तीसगढ़ की समसामयिक घटनाएं संबंधी प्रारंभिक सिविल लिखित परीक्षा के प्रश्न-उत्तर (CGPSC Previous Year Question Paper) प्रश्नोत्तरी

cgpsc previous year question paper
CGPSC Pre General Studies Previous Year Questions Paper

Q. “रतनपुर (छत्तीसगढ़)” के गोपाल कवि द्वारा लिखित पुस्तक कौन सी है?
[A] जैमनी अश्वमेघ
[B] रामप्रताप
[C] भक्ति चिन्तामणी
[D] उपर्युक्त

[D] उपर्युक्त


Q. रायपुर में रतनपुर के काल्चुरी शाखा का प्रथम शासक कौन था?
[A] ब्रहादेव
[B] रामचन्द्र
[C] मोहन सिंह
[D] अजित सिंह

[B] रामचन्द्र


Q. ताना भगत आंदोलन जतरा उरांव ने किस वर्ष प्रारम्भ किया था?
[A] 1919
[B] 1971
[C] 1914
[D] 1922

[C] 1914


Q. “भारत छोड़ो आंदोलन” का प्रस्ताव बम्बई के किस मैदान में पारित किया गया?
[A] मैरीन ड्राइव मैदान
[B] काला घोड़ा मैदान
[C] चैम्बूर मैदान
[D] ग्वालिया टैक

[D] ग्वालिया टैक


Q. किस वर्ष बम्बई में “पहली भारतीय कपड़ा मिल” की स्थापना हुई थी?
[A] 1842
[B] 1845
[C] 1850
[D] 1854

[A] 1842


Q. छत्तीसगढ़ में सबसे कम अंतरराज्यीय सीमा वाला जिला है?
[A] धमतरी
[B] रायगढ़
[C] जशपुर
[D] राजनादगांव

[A] धमतरी


Q. किस नृत्य के विकास के लिए “राजा चक्रधर सिंह” प्रसिध्द है ?
[A] कत्थक नृत्य
[B] कत्थकली नृत्य
[C] काकसाड़ नृत्य
[D] करमा नृत्य

[A] कत्थक नृत्य


Q. “महाप्रभु वल्लाभाचार्य” की जन्म स्थली कहाँ है?
[A] शिवरीनारायण
[B] बिलासपुर
[C] रतनपुर
[D] चम्पारण्य

[D] चम्पारण्य


Q. “पंडवानी” गायन किस ग्रंथ पर आधारित है?
[A] श्रीमदभागवत
[B] रामायण
[C] महाभारत
[D] शिवपुराण

[C] महाभारत


Q. छत्तीसगढ़ में “कबीर गायन” के प्रसिध्द कलाकार कौन हैं?
[A] श्रीमति तीजन बाई
[B] भारती बन्धु
[C] देवदास बंजारे
[D] श्रीमति ममता चंद्राकर

[B] भारती बन्धु


Q. छत्तीसगढ़ी मुहावरा “करिया अच्छर भईंस बराबर” का क्या अर्थ है?
[A] भईंस (भैंस)
[B] मच्छर (मच्छड़)
[C] अप्पड़ (अनपड़)
[D] गदहा (गधा)

[C] अप्पड़ (अनपड़)


Q. रोगी के “दांत का प्रतिबिम्ब” देखने के लिए दांत के डाँक्टर व्दारा इनमें से किसका उपयोग किया जाता है?
[A] अवतल लेंस (Concave Lance)
[B] उत्तल लेंस (Convex Lance)
[C] उत्तल दपर्ण (Convex Mirror)
[D] समतल दर्पण (Plane Mirror)

[A] अवतल लेंस (Concave Lance)


Q. अभिनेत्र लैंस व्दारा किसी वस्तु का किस प्रकार का प्रतिबिम्ब “रेटिना” पर बनाया जाता है ?
[A] सीधा तथा वास्तविक (Erect and Real)
[B] सीधा तथा आभाषी (Erect and Virtual)
[C] उल्टा तथा वास्तविक (Inverted and Real)
[D] उल्टा तथा  आभाषी (Inverted and Virtual)


[A] सीधा तथा वास्तविक (Erect and Real)


Q. एक तार में बहती “विघुत धारा एंव विभवान्तर” प्रत्येक को दो गुना बढ़ा दिया जाए तो विघुत शक्ति (Electrical Power) –
[A] प्रभावित नही होगी
[B] चार गुना बढ़ जाएगी
[C] दो गुना बढ़ जाएगी
[D] घटकर आधी हो जाएगी

[B] चार गुना बढ़ जाएगी


Q. अपना त्यागपत्र देने के बाद भारत में एक मंत्री को अपने त्यागपत्र के विषय में लोकसभा में व्यक्तिगत वक्तव्य देने के लिए किस की अनुमति की आवश्यकता होती है –
[A] प्रधानमंत्री
[B] स्पीकर
[C] राष्ट्रपति
[D] सर्वोच्च न्यायालय

[B] स्पीकर


Q. किस राष्ट्रपति ने एक शक्ति का प्रयोग किया था जिसे संविधानिक शब्दावल” में “जेबी निषेधाधिकार (Pocket Veto)” कहा जाता है ?
[A] डाँ. राजेन्द्र प्रसाद
[B] व्ही. व्ही. गिरि
[C] ज्ञानी जैल सिंह
[D] डाँ ए. पी. जे. अब्दुल कलाम

[C] ज्ञानी जैल सिंह


Q. किस विषय पर राष्ट्रपति के लिए मन्त्रिपरिषद् से सलाह लेना आवश्यक नही है?
[A] राजदूतो की नियुक्ति
[B] विधेयकों पर स्वीकृति देना
[C] राज्यपाल व्दारा प्रेषित  विधेयकों पर स्वीकृति
[D] लोकसभा भंग करना

[B] विधेयकों पर स्वीकृति देना


Q. कौन-कौन “भारतीय संघात्मक व्यवस्था” के मूल तत्व है ?

1) शक्तियो का विकेन्द्रीकरण
2) राज्यपालों की नियुक्ति
3) राज्यसभा में असमान प्रतिनिधित्वद्ध
4) स्वतंत्र न्याय व्यवस्था
5) अखिल भारतीय सेवाएं
6) व्दिसदनात्मक व्यवस्थापिका

[A] 1, 3, 4, 6
[B] 2, 1, 3, 5
[C] 1, 3, 5, 4
[D] 2, 3, 4, 5

[A] 1, 3, 4, 6


Q. वर्ष 2011-12 के स्थिर मूल्यो पर छत्तीसगढ़ के राज्य “सकल घरेलू उत्पाद (GDP)” में वनो का प्रतिशत योगदान वर्ष 2014-15 में क्या था ?
[A] 3.44 प्रतिशत
[B] 4.33 प्रतिशत
[C] 3.02 प्रतिशत
[D] 4.15 प्रतिशत

[C] 3.02 प्रतिशत


Q. “जूल” ऊर्जा से उसी तरह संबधित है जैसे “पास्कल” संबंधित है?
[A] मात्रा
[B] दबाव
[C] घनत्व
[D] शुद्धता

[B] दबाव


Q. कौन जल के साथ बिलकुल अभिक्रिया नहीं करता है ?
[A] आयरन (Fe)
[B] लेड (Pb)
[C] मैग्नीशियम (Mg)
[D] एल्यूमिनियम (Al)

[B] लेड (Pb)


Q. रासायनिक दृष्टिकोण से “सिंदूर (Vermilion)” है ?
[A] कैल्शियम कार्बोनेट
[B] पोटेशियम नाइट्रेट
[C] पोटेशियम सल्फाइड
[D] मरकरी II सल्फाइड

[D] मरकरी II सल्फाइड


Q. “रिजर्व बैंक आँफ इंडिया (RBI)” की मौद्रिक नीति 29 सितम्बर 2015 के पुनरीक्षण के अनुसार “बैंक दर” थी ?
[A] 8.75 प्रतिशत
[B] 6.75 प्रतिशत
[C] 7.75  प्रतिशत
[D] 9.75 प्रतिशत

[C] 7.75  प्रतिशत


Q. भारत का “आर्थिक सर्वेक्षण” संबंधित है?
[A] नीति आयोग से
[B] रिजर्व बैंक आँफ इंडिया से
[C] वित्त मंत्रालय से
[D] वित्त  आयोग से

[C] वित्त मंत्रालय से


Q. वर्तमान समय में कुल अन्तर्राष्ट्रीय व्यापार में कौन सा देश भारत का सबसे बड़ा साझेदार है?
[A] संयुक्त अरब अमीरात
[B] सउदी अरेबिया
[C] संयुक्त राज्य अमेरिका
[D] चीन

[A] संयुक्त अरब अमीरात


Q. किस “नवीकरणीय ऊर्जा संसाधन” की वर्ष 2014 में स्थापित क्षमता देश में सर्वाधिक है ?
[A] बायोमास शक्ति
[B] सौर ऊर्जा
[C] अपशिष्टजनित ऊर्जा
[D] पवन शक्ति

[B] सौर ऊर्जा


Q. निम्नाकिंत राज्यो में से वर्ष 2013-14 में कौन सा राज्य पेट्रोलियम का सबसे बड़ा उत्पादक है ?
[A] असम
[B] गुजरात
[C] राजस्थान
[D] आन्ध्र प्रदेश

[A] असम


Q. जब सूर्य की किरणें “मकर रेखा पर “लम्बवत चमकती” हैं तब भारत में निम्नांकित में से कौन सी घटना घटित होती है?
[A] उत्तर-पश्चिम भारत में उच्च वायुदाब विकसीत होता है 
[B] उत्तर-पश्चिम भारत में निम्न वायुदाब विकसीत होता है
[C] उत्तर-पश्चिम भारत में वायुदाब में परिवर्तन नही होता
[D] उत्तर पश्चिम भारत में तापमान बढ़ जाता है


[A] उत्तर-पश्चिम भारत में उच्च वायुदाब विकसीत होता है 


Q. छत्तीसगढ़ के निम्नलिखित समूहो में से किस समूह के “जिलो की सीमा दूसरे राज्यो को स्पर्श”  नही करती?
[A] सरगुजा, धमतरी, जांजगीर-चांपा, कोरबा
[B] दुर्ग, रायपुर, धमतरी, दन्तेवाडा
[C] कोरबा, रायपुर, दुर्ग, सरगुजा
[D] धमतरी, दुर्ग, रायपुर, जांजगीर-चांपा

[C] कोरबा, रायपुर, दुर्ग, सरगुजा


Q. सूची- I  को सूची -II  से सुमेलित कीजिए –

जिला नगरीय जनसंख्या
(1) दुर्ग(अ) 18.65
(2) धमतरी(ब) 59.08
(3) राजनांदगांव (स) 64.15
(4) रायपुर(द) 17.43

…….निम्नांकित में से सही सुमेलित उत्तर चुनिए।

[A] ब, अ, स, द
[B] अ, ब, स, द
[C] स, अ, ब, द
[D] द, अ, स, ब

[C] स, अ, ब, द


Q. वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार जिलो का कौन सा समूह लिंगानुपात के घटते क्रम में सही है ?
[A] दन्तेवाड़ा – राजनांदगांव – कोंडागांव
[B] दन्तेवाड़ा –  कोंडागांव – राजनांदगांव
[C] कोंडागांव – दन्तेवाड़ा – राजनांदगांव
[D] राजनांदगांव – कोंडागांव – दन्तेवाड़ा

[C] कोंडागांव – दन्तेवाड़ा – राजनांदगांव


Q. सुमेलित कीजिए ।

सिंचाई परियोजनानदी
(1) संजय गांधी परियोजना(अ) पैरी
(2) राजीव गांधी(ब) महानदी
(3) दुधावा परियोजना (स) खारंग
(4) सिकसार परियोजना(द) मनियारी

______ निम्नाकिंत समूहो की मदद से सही उत्तर चुनिए-

[A] अ, ब ,स ,द
[B] ब ,अ ,स ,द
[C] स ,अ ,ब ,द
[D] स ,द ,ब ,अ

[D] स ,द ,ब ,अ


Q. भारत का कौन सा सबसे बड़ा भाषाची समूह है?
[A] सिनो- तिब्बतन
[B] इण्डो-आर्यन
[C] आस्ट्रो-एशियाटिक
[D] द्रवीडियन

[B] इण्डो-आर्यन


Q. सर्वप्रथम “स्तूप” शब्द कहाँ मिलता है?
[A] ऋग्वेद
[B] जातक कथा
[C] अर्थशास्त्र
[D] अष्टाध्यायी

[A] ऋग्वेद


Q. “एलोरा के कैलाश मंदिर” का निर्माण किसने करवाया था?
[A] गोविंद II
[B] कृष्णा I
[C] कृष्णा II
[D] कृष्णा III

[B] कृष्णा I


Q. प्रसिध्द पुस्तक “फाउण्डेशन आफ इंडियन कल्चर” के लेखक?
[A] रविन्द्र नाथ टैगोर
[B] श्री अरबिंदो
[C] राधाकृष्णनन
[D] भगवान दास

[B] श्री अरबिंदो


Q. “समाधि मरण” किस दर्शन से संबंधित है?
[A] बौध्द दर्शन
[B] जैन दर्शन
[C] योग दर्शन
[D] लोकायत दर्शन

[A] बौध्द दर्शन


Q. कौन एक “आष्टांग योग” का अंश नही है?
[A] अनुस्मृति
[B] प्रत्याहार
[C] ध्यान
[D] धारणा

[A] अनुस्मृति


Q. छत्तीसगढ़ के जलप्रपात और उनकी स्थिति के क्षेत्रों के निम्नांकित युग्मों में से कौन सा जोड़ी सही नहीं है?
[A] अमृत धारा जलप्रपात
[B] सतधारा जलप्रपात- मुंगेली
[C] रानी दरहा जलप्रपाद- सुकमा
[D] चित्रकूट जलप्रपात- बस्तर

[B] सतधारा जलप्रपात- मुंगेली


Q. कौन सा राष्ट्रीय जलमार्ग “कोट्टापुरम”तथा “कोल्लम”को जोड़ता है?
[A] गंगा- भागीरथी -हुगली जलमार्ग
[B] ब्रन्हापुत्र नदी -जलमार्ग
[C] केरल तटीय नहर जलमार्ग
[D] गोदावरी-कृष्णा बेसिन जलमार्ग

[C] केरल तटीय नहर जलमार्ग


Q. सुमेलित कीजिए।

औघोगिक विकास केन्द्रजिला 
(1) सिलतरा(a) बिलासपुर
(2) बोरई(b) रायगढ़
(3) सिरगिट्टी(c) दुर्ग
(4) लारा(d) रायपुर

_____.निम्नांकित समूहों में से सही उत्तर चुनिए-

[A] b, c, a, d
[B] a, c, d, b
[C] c, a, b, d
[D] d, c, a, b

[D] d, c, a, b


Q. “छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत मंडल” का गठन कब हुआ?
[A] 15 नवम्बर 2000
[B] 15 नवम्बर 2001
[C] 15 नवम्बर 2002
[D] 15 नवम्बर 2003

[A] 15 नवम्बर 2000


Q. “हरित राजमार्ग” का लक्ष्य क्या है?
[A] वृक्षारोपण
[B] निर्धनता उन्मूलन
[C] आरोग्य सुविधा प्रदान करना
[D] स्कूल त्यागने वाले छात्रो का नामांकन बढ़ाना

[A] वृक्षारोपण


Q. वर्ष 2015 में “जलवायु परिवर्तन सम्मलेन” कहाँ हुआ था?
[A] PARIS
[B] QUOTA
[C] BON
[D] COLOMBO

[A] PARIS


Q. “रियो-20 घोषणा पत्र” का शीर्षक क्या था?
[A] द फ्यूचर वी वान्ट
[B] द फ्यूचर वी सीक
[C] द फ्यूचर वी हैव
[D] द फ्यूचर वी सी

[A] द फ्यूचर वी वान्ट


Q. “माॅण्ट्रियल प्रोटोकाॅल” किससे संबंधित है?
[A] ओजोन परत के क्षय को रोकना
[B] ग्लोबल वार्मिंग
[C] अम्ल वर्षा
[D] फोटोकेमिकल स्माॅग

[A] ओजोन परत के क्षय को रोकना


Q. “छत्तीसगढ़ की नदियों” के निम्नाकित समूह में से लम्बाई के अनुसार किस समूह में नदिंयो का अवरोही क्रम सही है?
[A] इन्द्रावती, सोमनाथ, रिहंद, माण्ड
[B] सोमनाथ, इन्द्रावती, माण्ड, रिहंद
[C] इन्द्रावती, सोमनाथ, माण्ड, रिहंद
[D] सोमनाथ, इन्द्रावती, रिहंद, माण्ड

[C] इन्द्रावती, सोमनाथ, माण्ड, रिहंद


Q. कौन सी जोड़ी सुमेलित नहीं है?
[A] कोरिया- कोयला
[B] गरियाबंद – हीरा
[C] रायगढ़  -लौह अयस्क
[D] सरगुजा.-सोना

[C] रायगढ़  -लौह अयस्क 


Q. “नवा अंजोरा योजना” किससे संबंधित है?
[A] ग्रामीण विधुतीकरण
[B] सौर ऊर्जा
[C] नेत्रहीन बालकों के लिए योजना
[D] ग्रामीण उघोग

[D] ग्रामीण उघोग


Q. जुलाई 2015 में दिल्ली में आयोजित “डिजिटल भारत सप्ताह” में सूचना प्रौघोगिकी के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यो के लिए किस राज्य को पहला स्थान मिला?
[A] हिमाचल प्रदेश
[B] दिल्ली
[C] मेघालय
[D] छत्तीसगढ़

[D] छत्तीसगढ़


Q. वाहनों में पेट्रोल के जलने से निम्न धातु वायु को प्रदूषित करती है?
[A] मरकरी
[B] के़डमियम
[C] लैड
[D] कार्बन डाइआक्साइड

[C] लैड


Q. “चेरनोबिल दुर्घटना” संबंधित है?
[A] नाभिकीय दुर्घटना
[B] भूकंप
[C] बाढ़
[D] अम्लीय वर्षा

[A] नाभिकीय दुर्घटना


Q. इनडोर वायु प्रदुषण का सर्वाधिक महत्वपूर्ण प्रदूषक है?
[A] सल्फर डाइऑक्साइड
[B] कार्बन डाइऑक्साइड
[C] नाइट्रोजन डाइऑक्साइड
[D] रेडान गैस

[B] कार्बन डाइऑक्साइड


Q. कौन “आहार श्रंखला” का निर्माण करते है?
[A] घास, गेहूँ तथा आम
[B] घास, बकरी तथा मानव
[C] बकरी, गाय तथा हाथी
[D] घास, मछली तथा बकरी

[B] घास, बकरी तथा मानव


Q. 21 जनवरी 1922 को सिहावा नगरी में कौन सा सत्याग्रह किया किया गया था?
[A] व्यक्तिगत सत्याग्रह
[B] नमक सत्याग्रह
[C] कृषक सत्याग्रह
[D] जंगल सत्याग्रह

[D] जंगल सत्याग्रह


Q. 20वें राष्ट्रीय युवा उत्सव में कुचिपुड़ी नृत्य में छत्तीसगढ़ की किस नृतक को प्रथम स्थान मिला?
[A] अनीषा सिन्हा
[B] रुचि कृष्णन
[C] मिली वर्मा
[D] अनेश्वरा

[B] रुचि कृष्णन


Q. “भैरमगढ़ अभयारण्य” किस जिले में है?
[A] बीजापुर
[B] दंतेवाड़ा
[C] कबीरधाम
[D] जशपुर

[A] बीजापुर


Q. धान के उत्पाद एवं उत्पादकता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए छत्तीसगढ़ को कितनी बार “कृषि कर्मण पुरस्कार” मिला है?
[A] तीन बार
[B] दो बार
[C] चार बार
[D] एक बार

[A] तीन बार


Q. छत्तीसगढ़ के रायपुर में “हाॅकी वर्ल्ड लीग फाइनल 2015” खेला गया। इसमें भारत सहित कुल कितने देशों के टीमों ने भाग लिया था ?
[A] 5
[B] 6
[C] 7
[D] 8

[D] 8


Q. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की प्रथम महिला अध्यक्ष थी?
[A] श्रीमती सरोजनी नायडू
[B] सूचेता कृपलानी
[C] राजकुमारी अमृत कौर
[D] एनी बोंसेंट

[D] एनी बोंसेंट


Q. किस स्थान पर अकबर को हुमायूं की मृत्यु की सू़चना मिलने पर राजगड़ी पर बैठाया गया था?
[A] काबुल
[B] लाहौर
[C] सरहिन्द
[D] कलानौर

[D] कलानौर


Q. मुस्लिम लीग का प्रथम अध्यक्ष कौन था?
[A] आगा खां
[B] हमीद खां
[C] हसन खां
[D] एम. ए जिन्ना

[A] आगा खां


Q. “शाहजहांनामा” के लेखक कौन हैं?
[A] आगा खां
[B] शाहजहां
[C] अब्दुल हमीद लाहौरी
[D] इनायत खां

[D] इनायत खां


Q. कौन से स्थल में “तीन नगरों के अवशेष” प्राप्त हुये है?
[A] मोहेन्जोदड़ो
[B] संघोल
[C] काली बंगन
[D] धौरावीरा

[D] धौरावीरा


Q. पश्चिमी भाग में हिमालय की श्रेणियों का “दक्षिण से उत्तर” की ओर निम्नांकित में से कौन सा क्रम सही है?
[A] महान हिमालय – लघु हिमालय – शिवालिक
[B] शिवालिक – लघु हिमालय – महान हिमालय
[C] लघु हिमालय – महान हिमालय – शिवालिक
[D] शिवालिक – महान हिमालय – लघु हिमालय


[B] शिवालिक – लघु हिमालय – महान हिमालय


Q. छत्तीसगढ़ मे मराठा शासनकाल में निम्नलिखित स्थानो में विद्रोह हुये?

(1) धमधा       (2) बरगढ़        (3) कवर्धा      (4) तारापुर

[A] 123
[B] 234
[C] 124
[D] 134

[C] 124


Q. किस वर्ष “छत्तीसगढ़ मध्य प्रान्त (CG Central Provinces)” का एक संभाग बना?
[A] 1860
[B] 1862
[C] 1863
[D] 1865

[B] 1862


Q. सूची-1 को सूची-2 ( एवं ) से सुमेलित करिये।

भारत छोड़ो आंदोलन में छग की घटनांएसंबंधित व्यक्ति
0 रायपुर षडयंत्र केस                   (1) ईश्वरी चरण शुक्ला
0 रायपुर डाइनामाईट                  (2) रघुनन्दन सिंगराॅल
0 दुर्ग जिला कचहरी                    (3) रणवीर सिंह शास्त्री
0 रायपुर में विधार्थियों का जूलूस    (4) परसराम सोनी
[A] 4, 3, 1, 2
[B] 4, 2, 3, 1
[C] 4, 1, 3, 2
[D] 4, 1, 2, 3

[B] 4, 2, 3, 1


Q. छत्तीसगढ़ की “गट्टसिल्ली सत्याग्रह” के प्रमुख नेता थे?
[A] श्री नारायण राव मेघालय
[B] श्री नत्थूजी जगताप
[C] उपरोक्त दोनों ही
[D] श्री वामन राव लाखे

[C] उपरोक्त दोनों ही


Q. संविधान के किस अनुच्छेद के अन्तर्गत राज्यपाल, राष्ट्रपति के अनुमोदन के लिए किसी विधेयक को भेज सकता है?
[A] अनुच्छेद 166
[B] अनुच्छेद 200
[C] अनुच्छेद 239
[D] अनुच्छेद 240

[B] अनुच्छेद 200


Q. सुमेलित कीजिए।

राज्य निर्वाचन आयोगपंचायत चुनाव 
a) नीला1)  पंच
b) गुलाबी2) सरपंच
c) सफेद3) जनपद पंचायत सदस्य
d) पीला4) जिला पंचायत सदस्य
[A] 1, 3,  4, 2
[B] 3, 4, 1,  2
[C] 2, 4, 1, 3
[D] 1, 2, 3, 4

[C] 2, 4, 1, 3


Q. अनुसूचित क्षेत्रो में ग्राम सभा के सम्मलेन की अध्यक्षता कौन करता हैं?
[A] संरपंच
[B] उपसरपंचद्ध
[C] सरपंच या उपसरपंच
[D] उपस्थित अनुसूचित जनजाति सदस्य जो ग्रामसभा व्दारा चुना जाय


[D] उपस्थित अनुसूचित जनजाति सदस्य जो ग्रामसभा व्दारा चुना जाय


Q. ग्राम पंचायत के विषय में क्या सही नहीं हैं?

1) ग्राम पंचायत में अधिकतम 20 पंच हो सकते हैं
2) ग्राम पंचायत में यदि 15 पंच निर्वाचित हैं तो 5 पंच मनोनित  किए जाते हैं।
3) जनपद पंचायत में 10 पंच भी हो सकते हैं
4) ग्राम पंचायत में अधिकतम 10 पंच हो सकते हैं
5) पंचो के निर्वाचन में समान मत आने पर लाट व्दारा निर्णय होता हैं
6) मनोनीत सदस्य बैठक में भाग लेते और मतदान कर सकते हैं

[A] 1, 4, 6
[B] 3, 5, 6
[C] 2, 3, 6
[D] 4, 5, 6

[C] 2, 3, 6


Q. ग्राम सभा के विषय में क्या सही नहीं है?

1) ग्राम सभा की बैठक में 1/10 गणपूर्ति आवश्यक है
2)  ग्राम सभा की बैंठक मे 1/3 महिलाओं  की उपस्थिती आवश्यक है
3) गणपूर्ति के लिए सरपंच और पंच उत्तरदायी हैं
4) गणपूर्ति न होने पर ग्राम सभा की बैठक स्थगित की जा सकती है
5) स्थगित सम्मिलन में भी गणपूर्ति आवश्यक है
6) स्थगित सम्मेलन में गणपूर्ति न होने पर भी बजट पारित किया जा सकती है
7) स्थगित सम्मेलन में गणपूर्ति न होने पर भी लेखा संपरीक्षा प्रतिवेदन पारित किया जा सकता है
8) यदि ग्राम सभा की लगातार पांच बैठकों में गणपूर्ति न  हो तो सरपंच को पदच्युत किया जा सकता है

[A] 1
[B] 2
[C] 3
[D] 4

[D] 4


Q. भारतीय संविधान में न्यायिक पुनरावलोकन का आधार है?
[A] वैधिक प्रक्रिया
[B] विधि व्दारा स्थापित प्रक्रिया
[C] विधि का शासन
[D] दृष्टांत और अभिसमय

[B] विधि व्दारा स्थापित प्रक्रिया


Q. भारतीय संविधान का “अनुच्छेद 370” है?
[A] एक नियमित उपबंध
[B] एक स्थायी उपबंध
[C] एक अस्थायी और संक्रमणकालीन उपबंध
[D] एक काम चलाउ उपबंध

[C] एक अस्थायी और संक्रमणकालीन उपबंध


Q. रामगिरी की पहाड़ियाँ इस पर्वत श्रृंखला का भाग है?
[A] विन्धाचल
[B] सतपुड़ा
[C] मैकल
[D] सह्याद्री

[A] विन्धाचल


Q. कोंडागांव किस नदी के तट पर स्थित है?
[A] शबरी
[B] दूध नदी
[C] नारंगी
[D] इन्द्रावती

[C] नारंगी


Q. सुमेलित कीजिए-

अभ्यारण्य जिला 
(1)  सेमरसोत(अ) रायगढ़
(2) बादलखोल(ब) धमतरी
(3) गोमरदा(स) बलरामपुर
(4) सीता नदी(द)  जशपुर

______सही सुमेलित उत्तर चुनिए।

[A] अ, ब, स, द
[B] स, द, अ, ब
[C] स, ब, अ, द
[D] द, अ, स, ब

[B] स, द, अ, ब


Q. “काॅर्पोरेट सोशल रिस्पाँन्सिबिलिटी“ संबंधी कानून सबसे पहले किस देश में बना?
[A] अमेरिका
[B] रूस
[C] इंग्लैण्ड
[D] भारत

[D] भारत


Q. “8 वीं एशियाई एयरगन चैंपियनशिप“ किस भारतीय महिला पिस्टल शूटर ने स्वर्णपदक जीता?
[A] श्वेता सिंह
[B] हीना सिध्दू
[C] छूंगा हमार
[D] लल्लकिंमा

[B] हीना सिध्दू


Q. “7वीं दक्षिण एशियाई रग्बी चैंपियनशिप“ वर्ष 2016 में भारत के किस राज्य में आयोजित की जायेगी?
[A] पंजाब
[B] पश्चिम बंगाल
[C] जम्मू-कश्मीर
[D] कर्नाटक

[C] जम्मू-कश्मीर


Q. “पैराग्लाइडिंग विश्वकप 2015“ भारत के किस राज्य में हुआ था?
[A] छत्तीसगढ़
[B] महाराष्ट्र
[C] उड़िसा
[D] हिमाचल प्रदेश

[D] हिमाचल प्रदेश


Q. राज्य सचिवालय के प्रशासन में मन्त्रिमण्डल को जाने वाली सभी नस्तियां किसके माध्यम से भेजी जानी आवश्यक है?
[A] विभागीय सचिव
[B] उप सचिव
[C] अपर सचिव
[D] मुख्य सचिव

[C] अपर सचिव


Q. वर्ष 2013-14 में सकल घरेलू उत्पाद में आय कर का हिस्सा था?
[A] 2.1 प्रतिशत
[B] 3.4 प्रतिशत
[C] 2.8 प्रतिशत
[D] 3.3 प्रतिशत

[A] 2.1 प्रतिशत


Q. किसी देश की आर्थिक वृध्दि का सर्वाधिक उपयुक्त माप है?
[A] प्रति व्यक्ति वास्तविक आय
[B] सकल घरेलू उपचार
[C] शुध्द राष्ट्रीय उत्पाद
[D] शुध्द घरेलू उत्पाद

[A] प्रति व्यक्ति वास्तविक आय


Q. चौदहवें वित्त आयोग के अध्यक्ष कौन थे?
[A] श्री महावीर त्यागी
[B] श्री एन.के.पी. साल्वे
[C] प्रो. ए.एम. खुसरो
[D] प्रो. व्ही.व्हाय. रेड्डी

[D] प्रो. व्ही.व्हाय. रेड्डी


Q. वर्ष 2013-14 में भारत में प्रचलित कीमतों पर साधन लागत पर प्रतिव्यक्ति विशुध्द राष्ट्रीय आय थी?
[A] रू. 73450
[B] रू. 72580
[C] रू. 74380
[D] रू. 71628

[C] रू. 74380


Q. रायगढ़ जिले का सिंघनपुर किसलिए प्रसिध्द है?
[A] मूर्तिकला
[B] काष्ठ शिल्प
[C] कोसा शिल्प
[D] शैल चित्र

[D] शैल चित्र


Q. अव्दैत वेदान्त के अनुसार किसके व्दारा मुक्ति प्राप्त की जा सकती है?
[A] ज्ञान
[B] कर्म
[C] भक्ति
[D] योग

[A] ज्ञान


Q. छत्तीसगढ़ में किस पंचवर्षीय योजना में “राष्ट्रीय उघानिकी मिशन” प्रारम्भ किया गया था?
[A] 12 वीं पंचवर्षीय योजना
[B] 10 वीं पंचवर्षीय योजना
[C] 11 वीं पंचवर्षीय योजना
[D] 9 वीं पंचवर्षीय योजना

[B] 10 वीं पंचवर्षीय योजना


Q. छत्तीसगढ़ राज्य के किस स्थान पर “किसान शापिंग माल” स्थापित किया गया है?z
[A] राजनांदगाँव मण्डी
[B] अम्बिकापुर मण्डी
[C] बिलासपुर मण्डी
[D] जगदलपुर मण्डी

[A] राजनांदगाँव मण्डी


Q. त्वरित अनुमान के अनुसार छत्तीसगढ़ी में स्थिर मूल्यों पर वर्ष 2014-15 में कृषि एवं पशुपालन क्षेत्र की आर्थिक वृध्दि दर क्या है?
[A] 4.88 प्रतिशत
[B] 1.65 प्रतिशत
[C] 1.01 प्रतिशत
[D] 2.40 प्रतिशत

[B] 1.65 प्रतिशत


Q. छत्तीसगढ़ी जनऊला-

कारी गाय, कलिंदर खाय
दुहते जाए, पनहाते जाए

……………………………….. का क्या अर्थ है-

[A] कलिन्दर खाना
[B] जांता
[C] कुंआ
[D] गाय

[B] जांता


Q. “मातर” त्यौहार कौन मनाते है?
[A] कृषक
[B] यादव “राऊत”
[C] मछुआरा
[D] बूनकर

[B] यादव “राऊत”


Q. “बांस गीत” कौन गाते हैं?
[A] देवार
[B] बसदेवा
[C] राऊत
[D] भाट

[C] राऊत


Q. “धनकुल गीत” कहाँ गाते है?
[A] बस्तर जिला
[B] सरगुजा जिला
[C] बिलासपुर जिला
[D] रायपुर जिला

[A] बस्तर जिला


Q. “चंदैनी” लोक गायन के प्रमुख पात्र कौन हैं ?
[A] रांझा -हीर
[B] दुष्यंत – शकुन्तला
[C] लोरिक- चन्दा
[D] नल – दमयन्ती

[C] लोरिक- चन्दा


सामान्य ज्ञान संबंधी प्रश्नोत्तरी – CGPSC Prelims CG Question Paper

Gk Guru

Gk Guru

नमस्ते दोस्तों.! मेरा उद्देश्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले प्रतिभागियों का सहयोग करना है व अपने अर्जित अनुभवों तथा ज्ञान को वितरित करके आप लोगों की Help करना है।

One comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *