छत्तीसगढ़ सामान्य अध्ययन – छ.ग. श्रम निरीक्षक परीक्षा में आये हुए प्रश्न-पत्र (CG Labor Inspector Question Paper) छत्तीसगढ़ व्यापम (CGVYAPAM Exam) द्वारा आयोजित श्रम निरीक्षक की भर्ती परीक्षा (CG VYAPAM labor Inspector (LOI) Exam) संबंधी छत्तीसगढ़ सामान्य अध्ययन के आये हुए प्रश्न-उत्तर (CG VYAPAM Question Paper MCQ).

छत्तीसगढ़ सामान्य अध्ययन | CG Labor Inspector Question Paper MCQ’s
छ.ग. श्रम निरीक्षक भर्ती परीक्षा में छत्तीसगढ़ सामान्य अध्ययन के आये हुए प्रश्न और उत्तर – CG Labor Inspector General Knowledge Questions and Answers in Hindi Quiz.
Q. छत्तीसगढ़ राज्य की किस विभूति को ‘पद्म भूषण‘ सम्मान से सम्मानित किया गया है ?
[A] हबीब तनवीर
[B] तीजन बाई
[C] सत्यदेव दुबे
[D] उपर्युक्त सभी
Q. छत्तीसगढ़ राज्य में रतनपुर के कलचुरि वंश के किस शासक ने त्रिपुरी के शासक जयसिंह को पराजित किया जिसने उसके राज्य पर आक्रमण किया था?
[A] रत्नदेव द्वितीय
[B] जाजल्लदेव द्वितीय
[C] पृथ्वीदेव द्वितीय
[D] रत्नदेव तृतीय
Q. किस वर्ष में छत्तीसगढ़ राज्य का प्रथम महाविद्याल ‘छत्तीसगढ़ महाविद्यालय‘ स्थापित किया गया था ?
[A] वर्ष 1938
[B] वर्ष 1940
[C] वर्र्ष 1942
[D] वर्ष 1944
Q. सुमेलित कीजिये (छ.ग. राज्य के वर्ष 1930 में हुए जंगल सत्याग्रह एवं उनके नेता) –
जंगल सत्याग्रह | विद्रोही नेता |
---|---|
(अ) रूद्री नवागाँव | (1) रामाधर दुबे |
(ब) तमोरा | (2) नरसिंह प्रसाद अग्रवाल |
(स) मोहबना | (3) यति यतनलाल जैन |
(द) पौंडी | (4) नारायण राव मेघावाले |
कूट शब्दः
[A] अ-1, ब-2, स-4, द-3
[B] अ-2, ब-1, स-3, द-4
[C] अ-3, ब-4, स-1, द-2
[D] अ-4, ब-3, स-2, द-1
Q. बंबई में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में छत्तीसगढ़ राज्य में रायपुर में 9 अगस्त, 1942 को एक विशाल जुलूस और सभा का नेतृत्व किसने किया था ?
[A] खूबचंद बघेल
[B] रामकृष्ण सिंह ठाकुर
[C] त्रेतानाथ तिवारी
[D] रणवीर सिंह शास्त्री
Q. तामड़ा-घूमर (मयूरा) जलप्रपात स्थित है ?
[A] केशकाल घाटी में
[B] विनता घाटी में
[C] दंतेवाड़ा में
[D] कोण्डागांव में
Q. छत्तीसगढ़ में कर्क रेखा गुजरती है ?
[A] सरगुजा जिला
[B] सूरजपुर जिला
[C] कोरबा जिला
[D] जशपुर जिला
Q. जनगणना 2011 के अनुसार, छत्तीसगढ़ में कुल जनसंख्या की वृद्धि दर ___ रही।
[A] 20.39 प्रतिशत
[B] 22.59 प्रतिशत
[C] 24.15 प्रतिशत
[D] 25.73 प्रतिशत
Q. मगरमच्छों का नैसर्गिंक अभ्यारण्य है ?
[A] भैंसादरहा
[B] भोरमदेव
[C] पामेड़
[D] उदन्ती
Q. सुमेलित कीजिये (छ.ग. राज्य के साहित्यकार एवं उनकी रचनाएं)-
साहित्यकार | रचनाएंँ |
---|---|
(अ) बंशीधर पाण्डेय | (1) तुलसी के बिरवा |
(ब) प्यारेलाल गुप्त | (2) हीरू के कहिनी |
(स) अमृतलाल दुबे | (3) पर्रा भर लाई |
(द) श्यामलाल चतुर्वेदी | (4) प्राचीन छत्तीसगढ़ |
कूटः
[A] अ-1, ब-3, स-2, द-4
[B] अ-2, ब-4, स-1, द-3
[C] अ-3, ब-2, स-4, द-1
[D] अ-4, ब-1, स-3, द-2
Q. छत्तीसगढ़ के कौन से संगीतकार पं. विष्णु दिगंबर पलुस्कर शैली से संबंधित थे तथा जो वर्ष 1937 में कांग्रेस के त्रिपुरी अधिवेशन के संगीत समिति के अध्यक्ष थे ?
[A] पं. पचकोड प्रसाद पाण्डेय
[B] पं. कार्तिक राम
[C] बुधादित्य मुखर्जी
[D] कल्याण दास
Q. छत्तीसगढ़ राज्य का कौन सा लोकनृत्य विशेष रूप से दीवाली के अवसर पर पूर्णतया महिलाओं एवं बालिकाओं द्वारा किया जाता है ?
[A] हरेली
[B] करमा
[C] पंथी
[D] सुआ
Q. छ.ग. राज्य की इस जनऊला (पहेली)- ‘पूंछी ले पानी पिये, मूडी ह ललियाय‘ का उत्तर क्या है ?
[A] साँप
[B] हथेली
[C] दिया
[D] तारा
Q. किसे छत्तीसगढ़ राज्य की अति पिछड़ी जनजाति के रूप में सूचीबद्ध नहीं किया गया है ?
[A] परजा
[B] कमार
[C] बिरहोर
[D] बैगा
Q. वर्ष 2017-18 में 2011-12 की स्थिर कीमतों पर छत्तीसगढ़ के सकल घरेलू उत्पाद में द्वितीयक क्षेत्र का अनुमानित योगदान क्या है?
[A] 28.11 प्रतिशत
[B] 36.68 प्रतिशत
[C] 47.65 प्रतिशत
[D] 35.20 प्रतिशत
Q. छत्तीसगढ़ के सकल घरेलू उत्पाद में कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों की स्थिर कीमतों पर आर्थिक वृद्धि दर वर्ष 2017-18 में क्या अनुमानित की गयी है ?
[A] 2.37 प्रतिशत
[B] 3.19 प्रतिशत
[C] 5.46 प्रतिशत
[D] 2.89 प्रतिशत
Q. छत्तीसगढ़ राज्य में आरक्षित वन क्षेत्र का प्रतिशत कितना है?
[A] 43.13 प्रतिशत
[B] 40.22 प्रतिशत
[C] 44.21 प्रतिशत
[D] 23.38 प्रतिशत
Q. प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना छत्तीसगढ़ राज्य में कब से लागू की गयी है ?
[A] वर्ष 2015
[B] वर्ष 2016
[C] वर्र्ष 2017
[D] वर्ष 2018
Q. राज्य के मुख्य सचिव के विषय में सही क्या है/हैं ?
(1) वह मंत्रिमंडल का सचिव होता है
(2) वह मुख्यमंत्री का मुख्य सलाहकार होता है
(3) वंह सभी सचिवों का मुखिया होता है
(4) वह समस्त लोक सेवकों का मुखिया होता है
कूट शब्दः
[A] 1
[B] 1, 2
[C] 3, 2, 1
[D] 1, 2, 3, 4
Q. राज्य प्रशासन की अवधारणा किस शासन व्यवस्था में पायी जाती है ?
[A] संसदीय व्यवस्था में
[B] अध्यक्षात्मक व्यवस्था में
[C] एकात्मक व्यवस्था में
[D] संघात्मक व्यवस्था में
Q. यदि जिला पंचायत का अध्यक्ष अपने पद से निलंबित हो जाए, तो क्या होगा?
[A] उपाध्यक्ष, अध्यक्ष बन जाएगा
[B] उपाध्यक्ष कार्यकारी अध्यक्ष के रूप् में कार्य करेगा
[C] जिला पंचायत स्थानापन्न अध्यक्ष का चुनाव करेगी
[D] मुख्य कार्यपालन अधिकारी कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में कार्य करेगा
Q. ग्राम पंचायत द्वारा सरपंच के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव पारित हो गया। सरपंच किसके समक्ष इसकी वैधता को चुनौती दे सकता है?
[A] तहसीलदार के समक्ष
[B] अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) के समक्ष
[C] कलेक्टर के समक्ष
[D] आयुक्त के समक्ष
Q. छत्तीसगढ़ राज्य में ‘मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना‘ के अंतर्गत सेवा उद्योग की परियोजना लागत की ऋण-सीमा क्या है?
[A] रू. 25 लाख
[B] रू 20 लाख
[C] रू. 10 लाख
[D] रू 02 लाख
Q. छत्तीसगढ़ राज्य में वर्ष 2016-17 में औद्योगिक क्षेत्र में बिजली विक्रय का क्या प्रतिशत है?
[A] 36.28 प्रतिशत
[B] 42.22 प्रतिशत
[C] 37.65 प्रतिशत
[D] 33.98 प्रतिशत
Q. छत्तीसगढ़ राज्य में वर्ष 2012-13 से 2016-17 की अवधि में प्रमुख खनिजों से प्राप्त राजस्व आय किस वर्ष घटी है?
[A] 2013-14
[B] 2014-15
[C] 2015-16
[D] 2016-17
Q. ‘प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना‘ के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य की कितनी प्रमुख सिंचाई परियोजनाएं शामिल की गयी है?
[A] 5
[B] 4
[C] 3
[D] 2
Q. छत्तीसगढ़ राज्य के उच्च न्यायालय में फैमिली कोर्ट के जज कौन हैं ?
[A] श्रीमती रजनी दुबे
[B] श्रीमती विमला सिंह कपूर
[C] पार्थ प्रतिम साहू
[D] गौतम चैरडिया
Q. अंत्योदय एक्सप्रेस छत्तीसगढ़ राज्य के दुर्ग से प्रारंभ होकर किस शहर तक जाती है ?
[A] फिरोजपुर
[B] कोलकाता
[C] हरजत निजामुद्दीन
[D] भोपाल
Q. छत्तीसगढ़ राज्य का राज्य अलंकरण पुरस्कार डाॅ. खूबचंद बघेल के नाम पर किस क्षेत्र में दिया जाता है ?
[A] महिला उत्थान
[B] सामाजिक चेतना
[C] कृषि
[D] साहित्य
Q. सुमेलित कीजिये (छ.ग. राज्य की जनजातियों की विवाह परम्पराएं और उनके अर्थ) –
छ.ग. विवाह परम्पराएं | संबंधी अर्थ |
---|---|
(अ) पारिंग-धन | (1) सेवा विवाह |
(ब) अर-उतो | (2) वधू-मूल्य अदा कर विवाह |
(स) लमसेना | (स) विनिमय विवाह |
(द) गुरावट | (द) विधवा पुनर्विवाह |
कूट शब्दः
[A] अ-1, ब-3, स-4, द-2
[B] अ-2, ब-4, स-1, द-3
[C] अ-3, ब-2, स-1, द-4
[D] अ-4, ब-1, स-2, द-3
Q. ‘सरहुल‘ छत्तीसगढ़ राज्य की किस जनजाति का त्यौहार है ?
[A] गोंड
[B] कोरवा
[C] उरांव
[D] माड़िया
Q. छत्तीसगढ़ राज्य के किस क्षेत्र में धातु कला के निर्माण के लिए जनजातियों द्वारा भ्रष्ट-मोम पद्धति अपनाई जाती है?
[A] सरगुजा
[B] रायगढ़
[C] कवर्धा
[D] बस्तर
👇 इन्हें भी पढ़ें 👇
सभी छ.ग. श्रम निरीक्षक परीक्षा में आये हुए प्रश्न-उत्तर
छत्तीसगढ़ में घटी बेरोजगारी दर 12 महीने में 3.4% स्तर पर पहुची है.