🎯 संयुक्त राष्ट्र संघ (UNO) के प्रमुख अंग, मुख्यालय...                         🎯 पद्म पुरस्कार 2025 (पद्मविभूषण, पद्म भूषण, पद्मश्री)...                         🎯 कंप्यूटर सामान्य ज्ञान प्रश्न ...                         🎯 भारतीय इतिहास ...                         🎯 भारत का संविधान ...                         🎯 जीव विज्ञान सामान्य ज्ञान...                         🌟 अपनी GK Subject ढूंढने 🔍SEARCH🔍 का उपयोग करें 🌟

भारत रत्न पुरस्कार क्या है? विजेताओं की सूची

यहां भारत के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भारत रत्न (Bharat Ratna Award Winners) के बारे में – वर्ष 1954 से 2024 तक भारत रत्न पुरस्कार विजेताओं की सूची (Bharat Ratna 2024 Winners List in Hindi) एवं भारत रत्न पुरस्कार प्राप्त करने वालों की सम्पूर्ण जानकारी नीचे दी गई है।

bharat ratna winners list, bharat ratna winners list in hindi
Bharat Ratna Winners List in Hindi

भारत रत्न पुरस्कार क्या है?, भारत रत्न पदक की आकृति, भारत रत्न पुरस्कार कैसे मिलता है और किसे दिया जाता है?, पहला भारत रत्न पुरस्कार कितने लोगों को मिला?, भारत रत्न का लाभ, पहला भारत रत्न कब और किसे मिला?, भारत में कुल कितने भारत रत्न है? की सम्पूर्ण जानकारी बताया गया है।

मुख्यतः 2 जनवरी 1954 को स्थापित भारत के शीर्ष 4 नागरिक पुरस्कार (4 Civilian Award in India) निम्न है-

पुरस्कार का नामविवरण
भारत रत्नप्रथम सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार
पद्म विभूषणदूसरा नागरिक पुरस्कार
पद्म भूषणतीसरा नागरिक पुरस्कार
पद्मश्रीचौथा नागरिक पुरस्कार

भारत रत्न (Bharat Ratna Award), भारत देश का सर्वोच्च पुरस्कार (Highest Civilian Award) होता है। भारत रत्न किसी भी क्षेत्र में असाधारण सेवा, जन प्रयास, कला विज्ञान में सर्वोच्च क्रम प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया जाता है।

यह भारत रत्न (Bharat Ratna Award) किसी भी व्यक्ति को दिया जा सकता है, चाहे वह अन्य जाति, पद, पेशा, लिंग का क्यों ना हो।

  • यह भारत रत्न वर्ष 1954 से स्थापित किया गया था।
  • प्रतिवर्ष भारत रत्न सम्मान मुख्यतः 3 व्यक्तियों को ही दिया जाता है। यह अनिवार्य नहीं है कि भारत रत्न सम्मान हर साल दिया जाये।
  • अब-तक 53 शख्सियतें भारत रत्न से सम्मानित हो चुके है।
  • भारत रत्न केवल भारतीय नागरिकों को ही दिया जाए, इसका कोई भी लिखित प्रावधान नहीं मिलता है।
  • पहले यह सम्मान कला, साहित्य, विज्ञान एवं समाज सेवा क्षेत्रों में योगदान देने पर दिया जाता था। परन्तु 2011 में संशोधन किया गया कि भारत रत्न पाने हेतु कोई क्षेत्र निर्धारित नहीं है।

भारत रत्न पदक की आकृति (Bharat Ratna Shape) ‘पीपल के पत्ती‘ के आकार की होती है, जिसकी लंबाई 5.8 सेमी., चौड़ाई 4.7 सेमी. और मोटाई 3.1 मिमी. का होता है। यह तांबे की बनी होती है।

  • जिसकी मध्य भाग में चमकते हुये सूर्य का गोलाकार कलाकृति और नीचे हिन्दी भाषा में ‘भारत रत्न‘ तथा पीछे मध्य भाग में ‘राष्ट्रीय प्रतीक’ (National Emblem of India) और ‘आदर्श वाक्य’ (Motto) लिखा होता है।
  • भारत रत्न पदक जिसे गले में सफेद फीते में डालकर पहनाया जाता है।
  • इस प्रशस्ति पत्र (Praise Letter) में राष्ट्रपति के हस्ताक्षर वाला सर्टिफिकेट एवं गोलाकार तांबे का पदक दिया जाता है।
  • भारत रत्न सम्मान में एक पदक एवं प्रशस्ति पत्र (Praise Letter) दिया जाता है। जिसे दिल्ली के राष्ट्रपति भवन में भारत के राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित किया जाता है।

भारत रत्न सम्मान पाने वाले को मिलने वाली लाभ, सेवाएं व सुविधाएं (Bharat Ratna Benefits and Facilities) निम्नानुसार है-

  • यह सम्मान पाने वाले शख्स को किसी भी प्रकार की धनराशि नहीं दी जाती है। इसमें कई प्रकार की सुविधाएं मिलती है।
  • भारत रत्न से सम्मानित व्यक्ति को अन्य राज्य भ्रमण में राज्य अतिथि के रूप में स्वागत किया जाता है।
  • साथ ही सुरक्षा, परिवहन, बोर्डिंग एवं विश्राम व्यवस्था की जाती है एवं राज्य अतिथि परिवार सदस्यों, पति/ पत्नि एवं बच्चों को भी सुविधाएं दी जाती है।
  • भारत रत्न सम्मान विजेता को एक डिप्लोमैटिक पासपोर्ट (Diplomatic Passport) के हकदार होते हैं।
  • जिसमें विदेश यात्रा दौरान विदेशी भारतीय दूतावास द्वारा उनकी यात्राओं की उचित सुरक्षा व्यवस्था प्रदान करते हैं।

डिप्लोमैटिक पासपोर्ट किसे कहते है? यह किसे मिलता है, इसके बारे में जानकारी नीचे दी गई है-

  • इस डिप्लोमैटिक पासपोर्ट का कवर मरून रंग का होता है।
  • डिप्लोमैटिक पासपोर्ट सभी व्यक्तियों के लिए जारी नहीं किया जाता।
  • विदेश विभाग द्वारा यह पासपोर्ट विशेष अधिकार रखने वाले सरकारी विभागीय अधिकारियों, सांसदों एवं वरिष्ठ लोगों के लिए जारी किया जाता है।
  • इसमें लाइफटाइम एयर इंडिया की फ्री एक्जीक्यूटिव क्लास हवाई यात्रा की सुविधा दी जाती है।
  • सरकारी कार्यक्रमों में भारत रत्न पाने वाले शख्स को वरीयता क्रम में (टेबल ऑफ प्रेसिडेंस) 7A पोजिशन में स्थान दी जाती है।

सबसे पहला भारत रत्न पुरस्कार भारतीय वैज्ञानिक डाॅ. चंद्रशेखर वेंकटरमन, चक्रवर्ती राजगोपालाचारी एवं डाॅ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को वर्ष 1954 में दिया गया था।

  • प्रथम गैर भारतीय विदेशी भारत रत्न सम्मान प्राप्तकर्ता डाॅ. नेल्सन मंडेला (1990) है एवं भारतीय नागरिक बन चुकी एग्नेस गोंखा बोजाखियू के नाम चर्चित मदर टेरेसा (1980) है।
  • एकमात्र पाकिस्तानी शख्स अब्दुल गफ्फार खान (1987) का नाम दर्ज है।
  • भारत रत्न पुरस्कार प्राप्त करने वाली प्रथम महिला इंदिरा गांधी (1971) है।
  • मरणोपरांत प्रथम भारत रत्न पुरस्कार प्राप्त करने वाले व्यक्ति लाल बहादुर शास्त्री (1966) है।
  • अब-तक विभिन्न क्षेत्रों के 53 लोगों को सर्वोच्च भारत रत्न पुरस्कार दिया जा चुका है।

भारत रत्न पुरस्कार विजेताओं की सूची 1954-2024 (Bharat Ratna Awards Winners List 1954 to 2024)

वर्षप्राप्तकर्त्ता
1954* सी. राजगोपालाचारी
* सर्वपल्ली राधाकृष्णन
* सी. वी. रमन
1955* भगवान दास
* एम विश्वेश्वरैया
* जवाहर लाल नेहरू
1957* गोविंद बल्लभ पंत
1958* धोंडो केशव कर्वे
1961* बिधान चंद्र रॉय
* पुरुषोत्तम दास टंडन
1962* राजेन्द्र प्रसाद
1963* जाकिर हुसैन,
* पांडुरंग वामन केन
1966* लाल बहादुर शास्त्री
1971* इंदिरा गांधी
1975* वी वी गिरी
1976* के कामराज
1980* मदर टेरेसा
1983* विनोबा भावे
1987* खान अब्दुल गफ्फार खान
1988* एम जी रामचंद्रन
1990* भीम राव अंबेडकर
* नेल्सन मंडेला
1991* राजीव गांधी
* वल्लभभाई पटेल
* मोरारजी देसाई
1992* अबुल कलाम आज़ाद
* जे आर डी टाटा
* सत्यजीत रे
1997* ए पी जे अब्दुल कलाम
* गुलजारीलाल नंदा
* अरुणा आसफ अली
1998* एम एस सुब्बुलक्ष्मी
* चिदंबरम सुब्रमण्यम
1999* जयप्रकाश नारायण
* अमर्त्य सेन
* गोपीनाथ बोरदोलोई
* रविशंकर
2001* लता मंगेशकर
* बिस्मिल्लाह खान
2009* भीमसेन जोशी
2014* सी एन आर राव
* सचिन तेंडुलकर
2015* अटल बिहारी वाजपेयी
* मदन मोहन मालवीय
2019* प्रणब मुखर्जी
* नानाजी देशमुख
* भूपेन हजारिका
2024* लालकृष्ण आडवाणी
* कर्पूरी ठाकुर
* चौधरी चरण सिंह
* पी वी नरसिम्हा राव
* एम एस स्वामीनाथन

भारत रत्न पुरस्कार विजेताओं संबंधी प्रश्न और उत्तर (प्रश्नोत्तरी) – Bharat Ratna Awards Questions and Answers in Hindi Quiz

Q. भारत का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार है?
[A] भारत रत्न
[B] पद्म विभूषण
[C] पद्म-भूषण
[D] पद्मश्री

[A] भारत रत्न


Q. भारत रत्न 2024 किसे दिया गया है?
[A] लालकृष्ण आडवाणी
[B] कर्पूरी ठाकुर
[C] चौधरी चरण सिंह
[D] उपरोक्त सभी

[D] उपरोक्त सभी


Q. प्रणब मुखर्जी जिन्हें वर्ष 2019 में देश का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार भारत से सम्मानित किया गया है, वे भारत के कौन से राष्ट्रपति के रूप में कार्य किया ?
[A] 12वें
[B] 13वें
[C] 14वें
[D] 15वें

[B] 13वें


Q. नानाजी देशमुख जिन्हें 2019 में मरणोपरांत भारत रत्न दिया गया है, वे कौन थे?
[A] समाजसेवी
[B] संगीतकार
[C] लेखक
[D] अभिनेता

[A] समाजसेवी


Q. भूपेन हजारिका जिन्हें 2019 में मरणोपरांत भारत रत्न दिया गया है, वह कौन थे?
[A] पत्रकार
[B] अभिनेता
[C] संगीतकार
[D] लेखक

[C] संगीतकार


Q. भारत रत्न एवं अन्य राष्ट्रीय पुरस्कार की स्थापना कब की गई थी?
[A] 1950
[B] 1952
[C] 1954
[D] 1977

[C] 1954


Q. भारत रत्न का डिजाइन किस वृक्ष के पत्ते की तरह बनाया गया है?
[A] बरगद का वृक्ष
[B] चंदन का वृक्ष
[C] पीपल का वृक्ष
[D] नारियल का वृक्ष

[C] पीपल का वृक्ष


Q. भारत रत्न के साथ कितने रूपये की धनराशि प्रदान की जाती है?
[A] 5 लाख
[B] 10 लाख
[C] 11 लाख
[D] कोई राशि नही, केवल प्रशस्ति पत्र

[D] कोई राशि नही, केवल प्रशस्ति पत्र


Q. भारत रत्न को किस रंग के फीते के साथ पहना जाता है?
[A] लाल
[B] नीला
[C] सफेद
[D] पीला

[C] सफेद


Q. भारत रत्न प्राप्त करने वाले प्रथम व्यक्ति कौन थे?
[A] डाॅ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन
[B] चक्रवर्ती राजगोपालाचारी
[C] डाॅ. सी.वी. रमण
[D] उपरोक्त सभी

[D] उपरोक्त सभी


Q. भारत के प्रथम वैज्ञानिक जिन्होंने भारत रत्न पुरस्कार प्राप्त किया ?
[A] सी.वी. रमन
[B] सी.एन. राव
[C] विक्रम साराभाई
[D] होमी जे. भाभा

[A] सी.वी. रमन


Q. अब-तक कुल कितने राष्ट्रपति को भारत रत्न दिया गया है ?
[A] 4
[B] 5
[C] 6
[D] 7

[C] 6 – डाॅ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन- 1954, डाॅ. राजेन्द्र प्रसाद- 1962, डाॅ. जाकिर हुसैन- 1963, डाॅ. वी.वी. गिरी- 1975, डाॅ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम – 1997, प्रणव मुखर्जी- 2019


Q. अब-तक कुल कितने लोगों को भारत रत्न से सम्मानित किया जा चुका है?
[A] 45
[B] 46
[C] 47
[D] 53

[D] 53


Q. भारत रत्न प्राप्त करने वाले प्रथम विदेशी कौन थे?
[A] डाॅ. नेल्सन मंडेला
[B] डाॅ. खान अब्दुल गफ्फार खान
[C] डा. मार्टिन लूथर किंग
[D] कोई नहीं

[B] डाॅ. खान अब्दुल गफ्फार खान (1987)


Q. भारत रत्न सम्मान प्राप्त करने वाले एकमात्र पाकिस्तानी कौन है?
[A] बेनजीर भुट्टो
[B] जुल्फिकार अली भुट्टो
[C] अब्दुल गफ्फार खान
[D] काई नहीं

[C] अब्दुल गफ्फार खान


Q. देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित होने वाले दूसरा विदेशी व्यक्ति कौन है?
[A] मदर टेरेसा
[B] डाॅ. नेल्सन मंडेला
[C] मार्टिन लूथर किंग
[D] अब्दुल गफ्फार खान

[B] डाॅ. नेल्सन मंडेला (1990)


Q. भारत रत्न पुरस्कार प्राप्त करने वाली प्रथम महिला कौन है?
[A] मदर टेरेसा
[B] इंदिरा गांधी
[C] लता मंगेशकर
[D] सरोजिनी नायडू

[B] इंदिरा गांधी (1971), मदर टेरेसा – 1980, अरूणा आसफ अली – 1997, एम.एस. सुब्बालक्ष्मी – 1998, लता मंगेशकर – 2010


Q. भारत के प्रथम प्रधानमंत्री कौन थे जिन्हें भारत रत्न दिया गया था?
[A] पं. जवाहरलाल नेहरू
[B] लाल बहादुर शास्त्री
[C] राजीव गांधी
[D] मोरारजी देसाई

[A] पं. जवाहरलाल नेहरू (1955)


Q. एक वर्ष में अधिकतम कितने व्यक्तियों को भारत रत्न दिया जा सकता है?
[A] 1
[B] 2
[C] 3
[D] 4

[C] 3


Q. मरणोपरांत प्रथम भारत रत्न किन्हें दिया गया था?
[A] लाल बहादुर शास्त्री
[B] के. कामराज
[C] आचार्य विनोबा भावे
[D] एम. श्री रामचंद्रन

[A] लाल बहादुर शास्त्री (1966)


Q. भारत रत्न वापसी की घटना किससे संबंधित है?
[A] बी.आर. अम्बेडकर
[B] सुभाष चंद्र बोस
[C] गुलजारी लाल नंदा
[D] जय प्रकाश नारायण

[B] सुभाष चंद्र बोस (1992)


Q. ‘भारत रत्न‘ का सम्मान पाने वाला खेलों का पहला व्यक्ति कौन है?
[A] मिल्खा सिंह
[B] दारा सिंह
[C] सुनील गावस्कर
[D] सचिन तेंदुलकर

[D] सचिन तेंदुलकर


Q. भारत रत्न से विभूषित वैज्ञानिक सी.एन.आर. राव का संबंध किससे है –
[A] रसायन विज्ञान
[B] अंतरीक्ष विज्ञान
[C] भौतिकी विज्ञान
[D] कम्प्यूटर विज्ञान

[A] रसायन विज्ञान


Q. भारत रत्न पुरस्कार को किस वर्ष बंद कर दिया गया था?
[A] 1977 में
[B] 1980 में
[C] 1985 में
[D] 1990 में

[A] 1977 में


Q. भारत रत्न पुरस्कार किसके द्वारा दिया जाता है?
[A] भारत के राष्ट्रपति द्वारा
[B] भांरत के प्रधानमंत्री द्वारा
[C] भारत के उपराष्ट्रपति द्वारा
[D] इनमें से कोई नहीं

[A] भारत के राष्ट्रपति द्वारा


पद्म पुरस्कार 2024 की सूची (Padma Awards 2024)

Padam AwardsSports GkNobel Prize
Gk Guru

Gk Guru

नमस्ते दोस्तों.! हमारा उद्देश्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले प्रतिभागियों का सहयोग करना है व अपने अर्जित अनुभवों तथा ज्ञान को वितरित करके आप लोगों की Help करना है।

5 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

    • भारत रत्न पाने वाले पहले विदेशी नागरिक अब्दुल गफ्फार खान और दूसरे अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति नेल्सन मंडेला रहे।

×
P D F