🎯 संयुक्त राष्ट्र संघ (UNO) के प्रमुख अंग, मुख्यालय...                         🎯 पद्म पुरस्कार 2026 (पद्मविभूषण, पद्म भूषण, पद्मश्री)...                         🎯 कंप्यूटर सामान्य ज्ञान प्रश्न ...                         🎯 Indian History...                         🎯 Indian Constitut...                         🎯 जीव विज्ञान सामान्य ज्ञान...                         🌟 अपनी GK Subject ढूंढने 🔍SEARCH🔍 का उपयोग करें 🌟

वैज्ञानिक सिद्धांत एवं नियम, परिभाषा, उदाहरण

यहां आपको प्रतियोगी परीक्षाओं SSC CGL, Bank, Railway NTPC RRB में बार-बार पूछे जाने वाले वैज्ञानिक सिद्धांत एवं नियम, परिभाषा, उदाहरण सहित (List of all Physics Laws pdf) अर्थात भौतिकी के बुनियादी नियम- वैज्ञानिक सिद्धांत (Scientific Physics Laws) की जानकारी दी गई है।

वैज्ञानिक सिद्धांत एवं नियम जैसे– न्यूटन के गति के नियम (Newton’s Laws of Motion), गुरुत्वाकर्षण नियम, ऊर्जा का संरक्षण, अभिलेखीय, कुलम नियम, ओम नियम, थर्मोडायनामिक्स नियम इत्यादि दी गई है।

basic physics, list of all physics laws pdf, basic physics laws in hindi, laws of physics, physics laws in hindi,
List of Basic Physics Laws in Hindi

न्यूटन के गति का नियम मुख्यतः 03 (तीन) प्रकार के होते है:-

  • प्रथम नियम (Newton’s First Law of Motion) – कोई वस्तु तब तक अपनी गति अथवा विरामावस्था में होती है जब तक कि उस पर कोई बाह्य बल न आरोपित किया जाए।
  • द्वितीय नियम (Newton’s Second Law of Motion) – संवेग में परिवर्तन की दर आरोपित बल के समानुपाती होती है एवं परिवर्तन उसी दिशा में होता है जिस दिशा में बल आरोपित किया जाता है,
  • तृतीय नियम (Newton’s Third Law of Motion) – प्रत्येक क्रिया के विपरीत और बराबर प्रतिक्रिया होती है।

परिभाषा – किन्ही दो पिण्डों के बीच कार्य करने वाले बल का परिणाम, पिण्डों के द्रव्यमान के गुणनफल के समानुपाती तथा उनके बीच की दूरी के वर्ग के व्युत्क्रमानुपाती होता है।

जहाँ, F = आकर्षण बल
G = गुरुत्वाकर्षण स्थिरांक
m1 और m2 = द्रव्यमान
R = दो पिंडों के बीच की दूरी को दर्शाता है। 

परिभाषा – ऊर्जा का न तो निर्माण होता है न विनाश अर्थात् कोई भी पिण्ड की कुल ऊर्जा हमेशा नियत होती है इसका केवल एक रूप से दूसरे रूप में परिवर्तन अर्थात् रूपान्तरण होता है।

परिभाषा – किसी वस्तु के शीतलन की दर उस वस्तु के औसत ताप तथा समीपवर्ती वातावरण के ताप के अन्तर के अनुक्रमानुपाती होती है, जबकि तापमान का अन्तर कम हो।

जहाँ, t = समय,
T(t) = समय t पर दिए गए शरीर का तापमान,
Ts = आसपास का तापमान,
To = शरीर का प्रारंभिक तापमान,
k = स्थिर.

परिभाषा – किसी द्रव में डुबे किसी ठोस पर लगा उत्क्षेप, ठोस  द्वारा हटाए गये द्रव के भार के बराबर होता है।

परिभाषा – समान आवेश परस्पर प्रतिकर्षित व असमान आवेश आकर्षित होते है दो आवेशों के बीच क्रियाशील आकर्षण तथा प्रतिकर्षण का बल उनके गुणनफल के समानुपाती एवं उनके बीच की दूरी के वर्ग के व्युत्क्रमानुपाती होता है।

परिभाषा – यदि किसी चालक की भौतिक अवस्थायें अपरिवर्तित रहें तो उसके सिरों पर लगाए गए विभवांतर तथा उसमें प्रवाहित विद्युत धारा की निष्पत्ति नियत रहती है।

  • प्रथम नियम – एक यांत्रिक क्रिया में उत्पन्न उष्मा किए गए कार्य के समानुपाती होता है। उष्मा गतिकी का प्रथम नियम ऊर्जा संरक्षण को दर्शाता है।
  • द्वितीय नियम – इस नियम के अनुसार उपलब्ध उष्मा के सम्पूर्ण भाग को यांत्रिक कार्य में बदलना संभव नहीं है, परंतु इसके एक निश्चित भाग को कार्य में बदला जा सकता है।

अर्थात् उष्मा अपने आप निम्न ताप की वस्तु से उच्च ताप की वस्तु की ओर प्रभावित नहीं हो सकता।

परिभाषा – दाब नियत हो तो, गैस का आयतन परम तापक्रम का समानुपाती होता है।

जहां, V = गैस का आयतन, T = तापमान, K = यह एक नियतांक

परिभाषा – यदि किसी गैस को घनाकार बर्तन में रखा जाए तो गैसों का दाब गैस के द्वारा उत्पन्न दाब के बराबर होता है, जो गैस द्वारा बर्तन की दीवार की इकाई क्षेत्रफल पर इकाई सेकण्ड में उत्पन्न की जाती है।

परिभाषा – इस सिद्धांत के अनुसार परमाणु के अंदर का अधिकांश भाग खाली होता है तथा परमाणु गोलीय होता है नाभिक का आकार परमाणु के आकार की तुलना में अत्यंत छोटा होता है।

परिभाषा – स्थिर आयतन पर किसी गैस के निश्चित द्रव्यमान का दाब उसके परम ताप का अनुक्रमानुपाती होता है अर्थात् स्थिर आयतन पर यदि किसी गैस का ताप बढ़ाया जाए, तो दाब बढ़ता है और यदि ताप घटाया जाए, तो दाब घटता है।

परिभाषा – किसी गैस के प्रभाव को किसी दबाव के अन्दर किसी छिद्रयुक्त माध्यम में मुक्त रूप से फैलने दिया जाए तो गैस के तापमान में अन्तर जूल थाॅमसन प्रभाव कहलाता है। यह प्रभाव शीतलन में प्रयुक्त होता है।

परिभाषा – जब कोई असम्पीड्य और अश्यान द्रव अर्थात् आदर्श द्रव किसी नली में धारा रेखीय प्रवाह में बहता है तो उसके मार्ग के प्रत्येक बिन्दु पर इसके एकांक आयतन या एकांक द्रव्यमान की कुल ऊर्जा नियत होता है।

परिभाषा – सूर्य के चारों ओर चक्कर लगाने वाले ग्रहों का पथ दीर्घवृत्तीय या अण्डाकार होता है।

परिभाषा – यदि ध्वनि स्त्रोत तथा स्त्रोता के मध्य सापेक्ष गति हो रही हो तो श्रोता को स्त्रोत की आवृत्ति बदली हुई प्रतीत होती है। इस घटना को डाॅप्लर प्रभाव या डाॅप्लर का नियम कहते है।

परिभाषा – किसी निश्चय तापक्रम पर किसी गैस को दी गई मात्रा का आयतन (V) उसके दाब (P) के व्युत्क्रमानुपाती होती है।

परिभाषा – संतुलन में द्रव का दबाव चारों तरफ से बराबर होता है। basic physics laws in hindi

परिभाषा – प्रत्यास्था सीमा के अंदर प्रतिबल सदैव विकृति के समानुपाती होती है।

परिभाषा – किसी विकिरण के लिए उष्मा का अच्छा शोषक उसी विकिरण के लिए उष्मा का अच्छा विकिरण भी होता है। उष्मा का इकाई जूल होता है।

परिभाषा – जब दो या दो से अधिक वस्तुएँ एक दूसरे के साथ परस्पर क्रिया करती है एवं कोई भी बाह्य बल नहीं लग रहा है तो उनका कुल संवेग सर्वदा संक्षित रहता है। उदाहरण: राॅकेट का प्रक्षेपण

परिभाषा – तत्वों के भौतिक एवं रासायनिक गुण उनकी परमाणु संख्या के आवर्त फलन होते हैं। basic physics laws in hindi

परिभाषा – यदि तत्वों को उनके बढ़ते हुए परमाणु भारों के क्रम में सजाया जाए तो उनकी एक निश्चित संख्या के बाद लगभग समान गुण वाले तत्व पाये जायेंगे।

भौतिक राशियों के मात्रक पद्धतियाँ (SI Units System)

Physics GkBiology GkScience Gk

# Basic Physics Laws in Hindi

Gk Guru

Gk Guru

नमस्ते दोस्तों.! हमारा उद्देश्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले प्रतिभागियों का सहयोग करना है व अपने अर्जित अनुभवों तथा ज्ञान को वितरित करके आप लोगों की Help करना है।

4 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *