हिंदी व्याकरण सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी | CG Vyapam ADEO Hindi Questions

Hindi Gk Notes Join
Hindi Gk Notes Join

हिंदी व्याकरण (General Hindi Grammar Questions) सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी (CG VYAPAM ADEO Previous Year Question Paper) – पंचायत और ग्रामीण विकास के ‘सहायक विकास विस्तार अधिकारी‘ (Assistant Development Extension Officer- ADEO) भर्ती परीक्षा के सामान्य हिंदी व्याकरण सम्बन्धी (General Hindi Grammar Question Paper) | CGVYAPAM ADEO Hindi Questions कुछ अंश-

हिंदी व्याकरण सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी | CGVyapam ADEO Hindi Questions Paper

cgvyapam adeo hindi question, cgvyapam hindi question paper
CGVYAPAM ADEO Hindi Questions Quiz

हिंदी व्याकरण सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी | Hindi Grammar Questions Quiz

पंचायत और ग्रामीण विकास के ‘सहायक विकास विस्तार अधिकारी (ADEO)’ परीक्षा के सामान्य हिंदी व्याकरण प्रश्न-उत्तर (प्रश्नोत्तरी)

Q.1. ‘तद्भव शब्द‘ चुनिये:-
[A] कमरा
[B] अनार
[C] जल
[D] दूध

[D] दूध


Q.2. ‘अपादान तत्पुरूष समास’ का सही शब्द चुनिये-
[A] रोगमुक्त
[B] रसभरा
[C] रोगग्रस्त
[D] मदमाता

[A] रोगमुक्त


Q.3. जिस वाक्य में ‘एक कर्ता‘ और ‘एक क्रिया‘ हो उसे कहा जाता है –
[A] मिश्र वाक्य
[B] सरल वाक्य
[C] विधिवाचक वाक्य
[D] संयुक्त वाक्य

[B] सरल वाक्य


Q.4. निम्न में से किस वाक्य में ‘अकर्मक क्रिया‘ नहीं है ?
[A] वह जाए तो मैं जाऊँ
[B] तोता वृक्ष पर बैठा है
[C] गीता ने पुस्तक पढ़ी
[D] तुम वहाँ अवश्य गए होंगे

[C] गीता ने पुस्तक पढ़ी


Q.5. ‘उर्दू‘ का उपसर्ग है:-
[A] बिन
[B] चै
[C] बे
[D] उन

[C] बे


Q.6. ‘पेट की आग‘ के लिए एक शब्द है:-
[A] दावाग्नि
[B] बड़वाग्नि
[C] जठराग्नि
[D] तृषाग्नि

[C] जठराग्नि


Q.7. कौन से शब्द में ‘उपसर्ग‘ और ‘प्रत्यय‘ का प्रयोग एक साथ होता है ?
[A] सम्मानित
[B] सालाना
[C] मरणहार
[D] आगमन

[A] सम्मानित


Q.8. संयुक्त व्यंजन ‘ज्ञ‘ इनके योग से बना है ?
[A] ग् + ञ
[B] ञ + ग्
[C] ज् + ञ
[D] ञ + ज्

[C] ज् + ञ


Q.9. ‘भाववाचक संज्ञा‘ शब्द नहीं है ?
[A] शैशव
[B] पशुता
[C] खट्टा
[D] ममता

[C] खट्टा


Q.10. ‘विशाल शब्द‘ का सबसे उपयुक्त ‘विलोम शब्द‘ है ?
[A] छोटा
[B] क्षुद्र
[C] लघु
[D] निम्न

[C] लघु


Q.11. निम्न में कौन सा शब्द ‘कमल‘ का पर्यायवाची नहीं है ?
[A] जलद
[B] पंकज
[C] अंबुज
[D] जलज

[A] जलद


Q.12. निम्न वाक्यों में किस वाक्य का ‘पदक्रम‘ सही नहीं है ?
[A] मैं आप पर श्रद्धा रखता हूँ।
[B] मोहन सो रहा है क्या ?
[C] ईश्वर के अनेक नाम हैं।
[D] मोहन से गीत गाया जाता है।

[B] मोहन सो रहा है क्या ?


Q.13. ‘सच्चरित्र‘ में कौन सी संधि है ?
[A] व्यंजन संधि
[B] विसर्ग संधि
[C] स्वर संधि
[D] स्वर और व्यंजन संधि

[A] व्यंजन संधि


Q.14. ‘यही वह वीर बालक है, जिसने डूबती बालिका को बचाया था‘ यह है:
[A] सरल वाक्य
[B] कठिन वाक्य
[C] संयुक्त वाक्य
[D] मिश्र वाक्य

[D] मिश्र वाक्य


Q.15. निम्नलिखित में से एक ‘लोकोक्ति की विशेषत‘ नहीं है:-
[A] स्वतंत्र वाक्य होती है।
[B] एक वाक्यांश होता है।
[C] अनुभूत सत्य छिपा होता है।
[D] लोक प्रचलित उक्ति है।

[B] एक वाक्यांश होता है।


Q.16. ‘अंधे की लकड़ी‘ का अर्थ है:
[A] कमजोर होना
[B] मजबूर होना
[C] बेसहारा होना
[D] सहारा होना

[D] सहारा होना


Q.17. ‘रानी बहुत बोलती है‘ यह वाक्य किसका उदाहरण है:-
[A] रीतिवाचक क्रिया विशेषण
[B] परिणाम वाचक क्रिया विशेषण
[C] गुणवाचक विशेषण
[D] परिणाम बोधक विशेषण

[B] परिणाम वाचक क्रिया विशेषण


Q.18. ‘नीलाम्बर‘ शब्द में कौन सा समास है ?
[A] बहुब्रीहि समास
[B] तत्पुरूष समास
[C] कर्मधारय समास
[D] द्वंद्व समास

[C] कर्मधारय समास


Q.19. ‘राम खेल रहा है‘ इस वाक्य में उद्देश्य है:-
[A] राम
[B] खेल
[C] रहा
[D] है

[A] राम


Q.20. ‘तुम’, ‘तू‘, ‘तुम्हारा‘ में कौन सा सर्वनाम है ?
[A] प्रश्नवाचक सर्वनाम
[B] पुरूषवाचक सर्वनाम
[C] संबंधवाचक सर्वनाम
[D] निजवाचक सर्वनाम

[B] पुरूषवाचक सर्वनाम


Q.21. निम्न में से किस ‘शब्द की वर्तनी‘ सही हैं ?
[A] अनुग्रहित
[B] अनूग्रहित
[C] अनूगृहित
[D] अनुगृहित

[D] अनुगृहित


Q.22. ‘स्वर ध्वनि‘ किसे कहते है ?
[A] ऋ, लृ
[B] अ, आ
[C] य, र
[D] क, ख

[B] अ, आ


Q.23. निम्न में ‘स्त्रीलिंग शब्द‘ है?
[A] बाजरा
[B] सीसा
[C] आटा
[D] वेदना

[D] वेदना


Q.24. ‘दोषारोपण करना‘ के लिये उपयुक्त ‘मुहावरा‘ कौन सा होगा ?
[A] कान भरना
[B] ऊँगली पर नचाना
[C] ऊँगली उठाना
[D] इधर-उधर की लगाना

[C] ऊँगली उठाना


Q.25. अनेकार्थी शब्द ‘पतंग‘ का यह अर्थ नहीं है ?
[A] सूर्य
[B] शलभ
[C] नौका
[D] पत्ता

[D] पत्ता


Q.26. कौन सा शब्द ‘विदेशी शब्द‘ है:-
[A] सूरज
[B] हाथ
[C] जगमग
[D] औरत

[D] औरत


Q.27. ‘संकेत वाचक वाक्य‘ का उदाहरण है ?
[A] वे टहलने जा रहें हैं।
[B] वह अब तक खा चुका होगा।
[C] शायद आज पिताजी आएँ
[D] यदि तुम परिश्रम करते हो तो अवश्य उत्तीर्ण होगे

[D] यदि तुम परिश्रम करते हो तो अवश्य उत्तीर्ण होगे।


Q.28. ‘मै झूठे से घृणा करता हूँ‘ इस वाक्य में कौन सा कारक प्रयुक्त हुआ है ?
[A] करण
[B] संबंध
[C] अपादान
[D] कर्म

[C] अपादान


उक्त गद्यांश पढ़ उत्तर दें-

साहित्योन्न्ति के साधनों में पुस्तकालयों का स्थान अत्यंत महत्वपूर्ण  है। इनके द्वारा साहित्य के जीवन की रक्षा, पुष्टि और अभिवृद्धि होती है। पुस्तकालय सभ्यता के इतिहास का जीता जागता गवाह है। इसी के बल पर वर्तमान भारत को अपने अतीत पर गर्व है। पुस्तकालय भारत के लिए कोई नई वस्तु नहीं है। लिपि के आविष्कार से आज तक लोग निरंतर पुस्तकों का संग्रह करते रहें हैं। पहले देवालय, विद्यालय एवं नृपालय इन संग्रहों के प्रमुख स्थान होते थे। मुद्रणकला के आविष्कार से पूर्व पुस्तकों का संग्रह करना आज कल की तरह सरल बात न थी। आजकल साधारण स्थिति के पुस्तकालयों में जितनी सम्पति लगती है, उतनी उन दिनों में कभी-कभी एक-एक पुस्तक की तैयारी में लग जाया करती थी। भारत के पुस्तकालय संसार भर में अपना सानी नहीं रखते। प्राचीन काल से मुगल समा्रटों तक यही स्थिति रही। चीन, फारसी, प्रभृत्ति सुदूर स्थित देशों से झुण्ड के झुण्ड विद्यानुरागी लम्बी यात्रा करके भारत आया करते थे।

Q.29. साहित्य की उन्नति का सबसे महत्वपूर्ण साधन क्या है ?
[A] देवालय
[B] विद्यालय
[C] नृपालय
[D] पुस्तकालय

[D] पुस्तकालय


Q.30. उपर्युक्त गद्यांश का ‘उचित शीर्षक‘ क्या होगा ?
[A] साहित्य और जीवन
[B] पुस्तकालय सभ्यता
[C] पुस्तकालय और भारत
[D] मुद्रण कला का आविष्कार

[C] पुस्तकालय और भारत


> इन्हें भी पढ़ें <

तत्सम, तद्भव, देशज, विदेशी शब्द

Computer GkHindi GrammarEnglish Grammar

One comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *